विज्ञापन

7 दिन तक रोज 1 आम खाया, शरीर में क्या बदला? मेरा असली अनुभव

मैं अन‍ि‍ता हूं. आम मुझे हमेशा से पसंद रहा है, लेकिन इस बार मैंने इसे एक experiment की तरह लिया. 7 दिनों तक रोज एक मध्यम आकार का आम खाया र यह नोट किया कि शरीर पर क्या बदलाव होते हैं.

7 दिन तक रोज 1 आम खाया, शरीर में क्या बदला? मेरा असली अनुभव
मैंने 7 दिन तक रोज आम खाया, जानिए शरीर पर क्या असर पड़ा

आम मुझे हमेशा से पसंद रहा है, लेकिन इस बार मैंने इसे थोड़ा एक्सपेरिमेंट की तरह लिया. मैंने तय किया कि 7 दिनों तक रोज 1 मध्यम आकार का आम खाऊंगी और देखूंगी कि शरीर पर इसका क्या असर पड़ता है. ध्यान रखा कि मात्रा कंट्रोल में रहे, क्योंकि एक्सपर्ट्स भी कहते हैं कि आम फायदेमंद है, लेकिन ज्यादा खाने पर नुकसान भी हो सकता है.

अक्सर कहा जाता है कि आम खाने से स्किन बेहतर होती है, पाचन सुधरता है और शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है. वहीं कुछ लोग यह भी कहते हैं कि ज्यादा आम खाने से वजन बढ़ सकता है या शरीर में गर्मी हो सकती है. इसलिए मैंने मात्रा कंट्रोल में रखी और अपनी बाकी डाइट में ज्यादा बदलाव नहीं किया. यह रहा 7 दिनों का मेरा अनुभव, जिसमें मैंने छोटे-छोटे बदलाव नोटिस किए.

7 दिन तक लगातार आम खाने से क्या होता है?

दिन 1 : पहले दिन आम खाने के बाद काफी सैटिस्फैक्शन महसूस हुआ. मीठा खाने की क्रेविंग कम हुई और अलग से कुछ स्वीट खाने का मन नहीं किया.

दिन 2 : आज एनर्जी में हल्का फर्क लगा. आम में मौजूद नेचुरल शुगर की वजह से दिनभर थोड़ा एक्टिव महसूस किया और थकान कम लगी.

दिन 3 : पाचन में सुधार महसूस हुआ. आम में मौजूद फाइबर और एंजाइम्स की वजह से पेट हल्का लगा और पहले जैसा भारीपन नहीं रहा.

दिन 4 : स्किन में हल्का बदलाव नजर आया. विटामिन C और A की वजह से चेहरा थोड़ा हाइड्रेटेड और फ्रेश लगने लगा.

दिन 5 : इम्यूनिटी का तुरंत असर तो नहीं दिखता, लेकिन शरीर में ओवरऑल अच्छा महसूस हुआ. छोटी-मोटी थकान और सुस्ती कम लगी.

दिन 6 : आंखों में कम थकान महसूस हुई. पढ़ते या स्क्रीन देखते वक्त थोड़ा आराम महसूस हुआ, शायद विटामिन A का असर था.

दिन 7 : एक हफ्ते बाद सबसे बड़ा फर्क एनर्जी और डाइजेशन में दिखा. स्किन भी थोड़ी बेहतर लगी और दिनभर एक्टिव रहने में आसानी हुई.

Latest and Breaking News on NDTV

क्या नुकसान भी हो सकते हैं?

इस दौरान एक बात साफ समझ आई कि मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है. ज्यादा आम खाने से वजन बढ़ सकता है, क्योंकि इसमें कैलोरी और नेचुरल शुगर ज्यादा होती है. कुछ लोगों को ज्यादा खाने पर पेट खराब, गैस या मुंहासे जैसी समस्या भी हो सकती है. शुगर या किसी भी मेडिकल कंडीशन से गुजर रहे लोगों के लिए तो परेशानी और भी बढ़ सकती है.

आम को ठंडे पानी में भिगोकर रखना

मैंने आम को खाने से पहले करीब 30 मिनट पानी में भिगोकर रखा. इससे गर्मी का असर थोड़ा कम होता है. साथ ही दिन में सिर्फ 1 आम ही खाया और रात में आम खाना अवॉइड किया.

कुल मिलाकर 7 दिन तक रोज आम खाने से कोई बड़ा चमत्कार नहीं हुआ, लेकिन छोटे-छोटे पॉजिटिव बदलाव जरूर महसूस हुए. स्किन, पाचन और एनर्जी में सुधार दिखा. अगर आप भी ट्राय करना चाहते हैं, तो सीमित मात्रा में आम को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. यही इसका सही और सुरक्षित तरीका है.

FAQs

Q1. क्या रोज आम खाना फायदेमंद होता है?  
सीमित मात्रा में रोज आम खाने से एनर्जी, पाचन और संतुष्टि महसूस हो सकती है.

Q2. रोज आम खाने से वजन बढ़ सकता है?  
अगर मात्रा ज्यादा हो जाए, तो आम में मौजूद नेचुरल शुगर और कैलोरी वजन बढ़ा सकती है.

Q3. आम को कितनी मात्रा में खाना सुरक्षित है?  
अधिकांश लोग दिन में 1 मध्यम आकार का आम सुरक्षित मात्रा में खा सकते हैं.

Q4. आम खाने का सही समय क्या है?  
दिन में खाना बेहतर माना जाता है. रात में आम खाने से कुछ लोगों को दिक्कत हो सकती है.

Q5. क्या आम खाने से शरीर में गर्मी होती है?  
कुछ लोगों में ज्यादा मात्रा लेने पर गर्मी, गैस या मुंहासे हो सकते हैं. इसलिए सीमित मात्रा जरूरी है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com