Side Effects Of Aloe Vera: एलोवेरा को सिर्फ सुंदरता को बढ़ाने ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. एलोवेरा एक ऐसा पौधा है जिसे आयुर्वेदिक औषधी के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है. एलोवेरा को घृतकुमारी के नाम से भी जाना जाता है. एलोवेरा का पौधा लगभग दो फीट लंबा होता है. इसके पत्तों का स्वाद कड़वा होता है. इसमें विटामिन ए, बी, सी और ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. एलोवेरा जेल में पाए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण तत्वों में से एक कार्बोहाइड्रेट है. जिसे ऐसमैनन के रूप में जाना जाता है. यह पोषक तत्वों को कोशिकाओं तक पहुंचाने का काम करता है. लेकिन जरूरत से ज्यादा एलोवेरा का सेवन या इस्तेमाल और सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. तो चलिए जानते हैं एलोवेरा के नुकसान.
एलोवेरा के नुकसान- Aloe Vera-Ghritkumari Ke Nuksan:
1. बॉवेल सिंड्रोम-
एलोवेरा जूस का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम यानी आइबीएस IBS की समस्या हो सकती है. जिन लोगों को इससे जुड़ी समस्या है. उन्हें एलोवेरा जूस का सेवन करने से बचना चाहिए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- Weight Loss Breakfast: मोटापा कम करने के लिए दलिया में मिलाकर खाएं ये चीजें, तेजी से घटने लगेगा वजन

2. ब्लड प्रेशर-
ब्लड प्रेशर के मरीजों को कई चीजें खाने पीने की मनाही होती है. अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो बहुत ही सावधानी के साथ एलोवेरा का सेवन करें. क्योंकि एलोवेरा जूस का अधिक मात्रा में सेवन करने से ब्लड प्रेशर लो हो सकता है.
3. स्किन एलर्जी-
एलोवेरा को हम सभी स्किन के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि एलोवेरा का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल स्किन को फायदा की जगह नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए आप अपनी स्किन के हिसाब से ही इसका इस्तेमाल करें. क्योंकि किसी-किसी को इससे खुजली, दर्द और स्किन में जलन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं