विज्ञापन

जल्दी में बनाना है कुछ टेस्टी? ट्राई करें शेफ कुणाल कपूर की आसान प्याज की सब्जी रेसिपी

अगर आप जल्दी बनने वाली और स्वाद से भरपूर डिश की तलाश में हैं, तो शेफ कुणाल कपूर की वायरल ‘प्याज की सब्जी’ ट्राई करें. कम सामग्री में तैयार होने वाली यह रेसिपी बेहद आसान और टेस्टी है.

जल्दी में बनाना है कुछ टेस्टी? ट्राई करें शेफ कुणाल कपूर की आसान प्याज की सब्जी रेसिपी
झटपट बनाएं स्वादिष्ट प्याज की सब्जी
NDTV

कई बार कुछ ऐसा खाने का मन करता है, जो जल्दी से बन भी जाए और सड़क पर भी चटपट हो. बस इसी बात का ध्यान रखते हुए शेफ कुणाल कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक ऐसी रेसिपी शेयर की है, जो खाने में तो स्वादिष्ट है ही, बल्कि बनाने में भी आसान है. हाल ही में सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर की 'झटपट प्याज की सब्ज़ी' सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इस रेसिपी की सबसे ख़ास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री या लंबी तैयारी की जरूरत नहीं पड़ती. कुछ बेसिक इंग्रीडिएंट्स और कुछ मिनटों की मेहनत में यह लाजवाब सब्ज़ी तैयार हो जाती है.

प्याज की सब्जी बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए होगा?

सामग्री

  • प्याज (3 से 4)
  • दही (आधा कप)
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट (एक छोटा चम्मच)
  • हरी मिर्च (2)

तड़के के लिए

  • सौंफ
  • जीरा
  • राई
  • हल्दी
  • लाल मिर्च पाउडर
  • धनिया पाउडर 
  • नमक (स्वादानुसार)
  • कसूरी मेथी
  • हरा धनिया
  • तेल

प्याज की सब्जी बनाने की पूरी विधि क्या है?

  1. एक कड़ाही या पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें.
  2. जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें सौंफ, जीरा और राई डालें.
  3. इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर हल्का सा भून लें.
  4. ध्यान रखें, मसालों को ज्यादा देर तक न पकाएं, नहीं तो उनका स्वाद और खुशबू चली जाएगी.
  5. अब पैन में कटे हुए प्याज डालें और मीडियम आंच पर हल्के नरम होने तक भूनें.
  6. इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट और बारीक कटी या चीरी हुई हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  7. कुछ मिनट पकाने से मसालों का स्वाद प्याज में अच्छी तरह उतर जाएगा.
  8. अब गैस की आंच धीमी कर दें. लगातार चलाते हुए धीरे-धीरे दही डालें.
  9. इस स्टेप में जल्दबाज़ी न करें क्योंकि तेज आंच पर दही फट सकता है.
  10. दही अच्छी तरह मसालों में मिल जाए तो स्वादानुसार नमक डालें और कुछ मिनट तक पकने दें. 
  11. अब आख़िर में थोड़ी कसूरी मेथी हाथों से मसलकर और बारीक कटा हुआ धनिया मिलाएं. 

यहां देखिए वीडियो...

इसे भी पढ़ें: कपड़े सुखाने वाली रस्सी खुल जाती है? इस 1 जुगाड़ू ट्रिक से कम खर्च में हो जाएगा काम!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kunal Kapoor Recipe, Onion Sabzi Recipe, Chef Recipes, Pyaaz Ki Sabji, Quick Recipes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com