विज्ञापन

चावल के डब्बे में रोजमेरी रखने से क्या होता है? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

​चावल को खराब होने से बचाना है? तो किचन के इस नुस्खे को एक बार जरूर अपनाएं.

चावल के डब्बे में रोजमेरी रखने से क्या होता है? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
चावल के डब्बे में क्यों रखें रोजमेरी.
NDTV

किचन में जब भी हम चावल का डब्बा खोलते हैं, तो सबसे बड़ा डर यही होता है कि कहीं उसमें घुन या छोटे-छोटे कीड़े न लग गए हों. बारिश के दिनों में या नमी की वजह से चावल बहुत जल्दी खराब होने लगते हैं. लोग इनसे बचने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं, जैसे नीम की पत्तियां या माचिस की तीलियां रखना. लेकिन क्या आपने कभी चावल के डिब्बे में रोजमेरी (Rosemary) यानी गुलमेहंदी की पत्तियां रखी हैं? सुनने में यह थोड़ा अलग लग सकता है, लेकिन यकीन मानिए यह छोटा सा तरीका आपके बहुत काम आ सकता है.

​रोजमेरी एक ऐसी खुशबूदार जड़ी-बूटी है जिसका इस्तेमाल आमतौर पर इटालियन और कॉन्टिनेंटल खाना बनाने में किया जाता है. इसकी खुशबू बहुत तेज होती है. जब आप इसे चावल के डिब्बे में रखते हैं, तो यह नेचुरल तरीके से कीड़ों को दूर भगाने का काम करती है. घुन, इल्ली (सूंडी) और दूसरे कीड़े इस तेज महक को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं. इसकी वजह से वे चावल के आसपास भी नहीं भटकते. सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको बाजार से कोई महंगे और हानिकारक केमिकल वाले कीटनाशक खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Freepik

क्यों है रोजमेरी खास-

​अक्सर लोग चावल को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए कई तरह की गोलियां या दवाइयों का इस्तेमाल करते हैं, जो सेहत के लिए अच्छी नहीं होतीं. ऐसे में रोजमेरी एक एकदम सेफ और नेचुरल ऑप्शन है. यह न सिर्फ आपके चावल को कीड़ों से सुरक्षित रखती है, बल्कि जब आप चावल पकाने के लिए निकालेंगे, तो उसमें एक हल्की और भीनी-भीनी सी खुशबू भी बनी रहेगी, जो खाने के स्वाद को और बढ़ा देती है.

चावल में कैसे करें रोजमेरी का इस्तेमाल-

​आपको बस इतना करना है कि रोजमेरी की कुछ फ्रेश या सूखी हुई डंडियां लेनी हैं और उन्हें अच्छी तरह साफ करके कपड़े के एक छोटे से टुकड़े में बांधकर चावल के डिब्बे के बीच में रख देना है. आप चाहें तो इसकी सूखी पत्तियों को सीधे भी डिब्बे में मिला सकते हैं. बस इस बात का ध्यान रखें कि पत्तियां पूरी तरह सूखी होनी चाहिए, वरना उनमें नमी की वजह से चावल गीले हो सकते हैं. हर दो से तीन महीने में इन पत्तियों को बदल दें ताकि इनकी खुशबू बनी रहे.

ये भी पढ़ें- आयाम सेमानी, दुनिया की सबसे महंगी मुर्गी, जिसके अंडे के आगे फेल हैं महंगे प्रोटीन पाउडर

ये वीडियो भी देखें-

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rice, Tips To Keep Bugs Away From Pulses, Kide Bhagane Ke Gharelu Upay, Chawal Ke Upay
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com