विज्ञापन

बचे हुए चावल से बनाएं 7 टेस्टी डिशेज, टिफिन खाली करके लाएंगे बच्चे

रात के बचे चावल को फेंकने की गलती न करें. इन 7 आसान तरीकों से मिनटों में बनाएं लेमन राइस से लेकर मैक्सिकन राइस, नोट करें रेसिपी.

बचे हुए चावल से बनाएं 7 टेस्टी डिशेज, टिफिन खाली करके लाएंगे बच्चे
बचे हुए चावल का क्या बनाएं?
NDTV

रात की या सुबह की बची हुई पकी हुई चावल की कटोरी को देखकर अक्सर हम सोच में पड़ जाते हैं कि अब इसका क्या किया जाए. कई बार हम आलस में इसे ऐसे ही छोड़ देते हैं या फिर बेमन से खा लेते हैं,  लेकिन यकीन मानिए, थोड़े से दिमाग और घर में रखे बेसिक मसालों के साथ वही पुराना ठंडा चावल एक ऐसा लाजवाब और नया खाना बन सकता है कि घर वाले उंगलियां चाटते रह जाएंगे.

वीडियो देखें...

लेमन राइस:

  1. पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें, राई, कढ़ी पत्ता, हरी मिर्च, थोड़ी सी चने की दाल और मूंगफली डालकर भून लें.
  2. अब इसमें हल्दी और पके हुए चावल मिला दें
  3. गैस बंद करने के बाद ऊपर से नींबू का रस निचोड़ें.
  4. यह खाने में बेहद हल्का और रिफ्रेशिंग लगता है.

कोकोनट राइस:

  1. घी या तेल में राई, सूखी लाल मिर्च, काजू और कढ़ीपत्ता चटकाएं.
  2. इसके बाद इसमें ताजा कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर हल्का सा भून लें.
  3. अब बचे हुए चावल और नमक मिलाकर कुछ सेकंड चलाएं.
  4. इसकी खुशबू ही पूरे घर को महका देगी.

बीटरूट राइस:

  1. चुकंदर को कद्दूकस करके प्याज और हरी मिर्च के साथ तड़के में भून लें.
  2. जब यह नरम हो जाए, तो इसमें चावल मिला दें.
  3. चावल एकदम सुंदर गुलाबी रंग के हो जाएंगे, जो दिखने में जितने शानदार लगते हैं, सेहत के लिए उतने ही फायदेमंद भी होते हैं.

टोमेटो राइस:

  1. कड़ाही में प्याज, लहसुन और ढेर सारे टमाटर को बारीक काटकर अच्छी तरह गला लें.
  2. इसमें लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और थोड़ा सा पाव भाजी मसाला डालकर मसाला तैयार करें.
  3. अब चावल डालकर अच्छी तरह मिला लें, गर्मागर्म टोमेटो राइस तैयार है.

स्पिनच कॉर्न राइस:

  1. उबले हुए मक्के के दाने और बारीक कटी हुई पालक को थोड़ा सा लहसुन और मक्खन में भून लें.
  2. जब पालक गल जाए, तो इसमें चावल और हल्का सा नमक-काली मिर्च छिड़क दें.
  3. यह बच्चों के टिफिन के लिए एक हेल्दी ऑप्शन है.

मैक्सिकन राइस विद राजमा:

  1. उबले हुए राजमा, शिमला मिर्च, प्याज और थोड़े से मैक्सिकन मसालों या ओरिगैनो को आपस में भून लें.
  2. अब चावल डालकर टॉस कर लें.
  3. यह खाने में बहुत ही चटपटा और फिलिंग होता है, जिसे किसी साइड डिश की भी जरूरत नहीं पड़ती.

पाइनएप्पल फ्राइड राइस:

  1. अनानास के छोटे टुकड़ों को मक्खन में हल्का सा भून लें ताकि उसका मीठापन और बढ़ जाए.
  2. इसके बाद इसमें चावल, हल्की सी सोया सॉस और बारीक कटी हरी प्याज मिलाएं.
  3. मीठे और नमकीन का यह अनोखा मेल आपको पहली बार में ही बहुत पसंद आएगा.

इसे भी पढ़ें: भिंडी की चिपचिपाहट और लेस कैसे हटाएं? पंकज भदौरिया की ये ट्रिक्स आएंगी काम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Basi Chawal, Leftover Rice Recipe, Bache Hue Chawal Ka Kya Bana Sakte Hain, Basi Chawal Nutrition, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com