अंडा जिसका नाम सुनते ही सबसे पहले हमारे दिमाग में प्रोटीन का ख्याल आता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसी मुर्गी भी है जिसकी कीमत अच्छे खासे वाहन या मोटरसाइकिल जितनी होती है. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. इंडोनेशिया की इस बेहद दुर्लभ नस्ल का नाम आयाम सेमानी (Ayam Cemani) है. इसे दुनिया की सबसे महंगी और अनोखी मुर्गी माना जाता है, जिसे प्यार से लोग लैंबोर्गिनी ऑफ चिकंस भी कहते हैं. इस मुर्गी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके पंख, स्किन, मीट, पैर और यहां तक कि हड्डियां और अंदरूनी अंग भी पूरी तरह गहरे काले रंग के होते हैं. जब यह मुर्गी इतनी अनोखी है, तो इसके अंडे भी आम मुर्गियों से बिल्कुल अलग और बेहद खास होते हैं.
आपको बता दें कि आयाम सेमानी मुर्गी के शरीर में फाइब्रोमेलानोसिस नाम का एक जेनेटिक बदलाव होता है. इसके कारण इसके शरीर में मेलेनिन नाम का पिगमेंट बहुत ज्यादा मात्रा में बनता है, जिससे इसका पूरा शरीर काला हो जाता है. हालांकि इसके अंडे एकदम काले नहीं होते, बल्कि हल्के क्रीम या ऑफ-व्हाइट रंग के होते हैं, लेकिन अपनी दुर्लभता और खास गुणों के कारण इसका एक-एक अंडा बाजार में हजारों रुपये तक बिकता है. आइए जानते हैं कि इस खास मुर्गी का अंडा और इसका सेवन सेहत के लिए क्यों इतना फायदेमंद माना जाता है.
ये वीडियो भी देखें-
सेहत के लिए क्यों खास है आयाम सेमानी का अंडा?
- आयाम सेमानी के अंडे और मीट में सामान्य मुर्गियों की तुलना में काफी ज्यादा मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जबकि इसमें फैट यानी चर्बी बहुत कम होती है. जो लोग जिम जाते हैं या अपनी फिटनेस को लेकर बहुत सतर्क रहते हैं, उनके लिए यह बहुत ही बढ़िया सुपरफूड माना जाता है.
- इस नस्ल के खानपान और शरीर की बनावट के कारण इसके अंडों में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मिलते हैं. ये तत्व शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं और कमजोरी को दूर कर सकते हैं.
- इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को फुर्तीला बनाते हैं. इसके सेवन से दिनभर की थकान मिटती है और शरीर को लगातार एनर्जी मिलती रहती है. कमजोर शरीर वाले लोगों के लिए इसका सेवन काफी असरदार माना जाता है.
लग्जरी और स्टेटस सिंबल-
इस मुर्गी की ब्रीडिंग बहुत मुश्किल होती है और ये अंडे भी बहुत कम देती है. यही वजह है कि इसकी मांग इंटरनेशनल मार्केट में आसमान छूती है. दुनिया भर के बड़े फार्म मालिक और शौकीन लोग इसे अपने फार्म हाउस की शान बढ़ाने के लिए पालते हैं.
ये भी पढ़ें- फैक्ट्री में कैसे बनती है असली काजू कतली? देखिए अंदर का हाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं