विज्ञापन

रात के बचे चावल से झटपट बना लें स्वादिष्ट सा नाश्ता, हर कोई चट कर जाएगा पूरी प्लेट

Leftover Rice Recipe : रात के बचे हुए चावल से आप घर पर बहुत ही आसान तरीके से स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट बना सकते हैं. यहां हम आपको एक खास रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं. चलिए नोट कर लें पूरी रेसिपी-

रात के बचे चावल से झटपट बना लें स्वादिष्ट सा नाश्ता, हर कोई चट कर जाएगा पूरी प्लेट
Leftover Rice Recipe : बचे हुए चावल से क्या बनाऊं?

Leftover Rice Special Recipe : क्या रात में चावल बच गया है? क्या सुबह आप ब्रेकफास्ट बनाने को लेकर कंफ्यूज हैं? अगर हां, तो परेशान न हों. रात के इन्हीं बचे चावलों से आप सुबह-सुबह झट से स्वादिष्ट सा नाश्ता तैयार कर सकते हैं. ये नाश्ता न सिर्फ खाने में अच्छा लगता है, बल्कि सेहत के लिए भी जबरदस्त है. अगर आप बचे चावल अक्सर फेंक देते हैं, तो इस रेसिपी के बाद शायद हर बार एक्ट्रा चावल बनाएं, ताकि सुबह अच्छा सा नाश्ता तैयार कर सकें. अच्छी बात तो ये है कि बचे हुए चावल से बनने वाला मसाला राइस चीला न सिर्फ झटपट तैयार हो जाता है, बल्कि स्वाद में भी इतना लाजवाब होता है कि बच्चे हों या बड़े, सभी इसे पसंद करते हैं. चलिए नोट कर लें अब जल्दी से रेसिपी-

बचे चावल से कैसे बनाएं नाश्ता?

आवश्यक सामग्री

  • बचे हुए पके चावल - 2 कप 
  • सूजी - 1 कप 
  • दही - आधा कप
  • प्याज - 1 बारीक कटा 
  • शिमला मिर्च - 1 बारीक कटी 
  • हरी मिर्च - 1
  • हरा धनिया - 2 बड़े चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
  • जीरा - आधा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • पानी आवश्यकतानुसार
  • तेल या घी

विधि

सबसे पहले बचे हुए चावल को एक मिक्सर ग्राइंडर की जार में डालें, इसमें सूजी और दही डालकर अच्छे से ग्राइंड कर लें. इससे आपको एक गाढ़ा सा स्मूद पेस्ट मिलेगा. अब इस तैयार बैटर को कुछ देर के लिए ढककर छोड़ दें, ताकि सूजी अच्छी तरह से फूल जाए. 

इसके बाद बैटर में शिमला मिर्च, बारीक कटा प्याज, हरा धनिया, जीरा, लाल मिर्च पाउडर जैसे सभी मसाले डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें. अगर आपको पेस्ट काफी गाढ़ा लग रहा है, तो आप इसमें थोड़ा सा पानी मिक्स कर लें. लीजिए मिश्रण तैयार है.

अब आप एक तवा लें और मीडियम आंच पर इसे गर्म करें. इसके बाद इसपर तेल डालकर इसे करछी की मदद से अच्छी तरह से फैला लें. अब एक करछी बैटर डालकर इसे गोलाकार फैला दें. फिर ऊपर से हल्का सा तेल या घी डालकर इसे सुनहरा होने तक कुरकुरा सेंक लें. जब दोनों ओर अच्छे से पक जाए, तो इसे प्लेट में हरी चटनी या फिर दही के साथ सभी को सर्व करें. 

स्वाद बढ़ाने की ट्रिक

अगर आप चाहते हैं कि इस चीले का स्वाद थोड़ा और बढ़ाएं, तो इसके लिए चीले के ऊपर थोड़ा चीज कद्दूकस करके डालें. वहीं, आप चाहे, तो इसमें कॉर्म, गाजर, पनीर जैसी चीजों को भी डाल सकते हैं. लीजिए स्वादिष्ट नाश्ता तैयार है.

ये भी पढ़ें - आज क्या बनाऊं: रक्षाबंधन पर घर में बनाएं आगरा की मशहूर मिनी कचौड़ी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे घर खाने वाले

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leftover Rice, Leftover Rice Dishes, Leftover Rice Benefits, Chilla, Chilla Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com