रात में रोटी और चावल खाने को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल रहते हैं, क्योंकि इसे लेकर हर एक व्यक्ति की अलग-अलग राय होती है. कुछ लोग कहते हैं कि रात को रोटी खाना चाहिए, ये हेल्दी होता है. वहीं, कुछ लोग करते हैं रात में चावल खाना चाहिए, ये हल्का होता है. लेकिन असल में क्या सही है, इसकी जानकारी आप चाहते हैं, तो ये खबर जरूर पूरी पढ़ें. हम आपको यहां इस बात की जानकारी विस्तार से देने जा रहे हैं कि रात को क्या खाना चाहिए, चावल या रोटी? यहां जानते हैं इस बारे में विस्तार से-
वजन कम करने वालें क्या खाएं?
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो रात के समय रोटी आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. दरअसल, गेहूं की रोटी में फाइबर और प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है, जिससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है. इससे भूख कम लगती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है. वहीं, रोटी खाने से ब्लड लेवल भी थोड़ा स्थिर रहता है.
हल्का खान है, तो क्या चुनें?
अगर आप रात को कुछ हल्का और जल्दी पचने वाला खाना चाहते हैं, तो चावल आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. दरअसस, सफेद चावल जल्दी पच जाता है और पेट पर कम प्रेशर पड़ता है. कई एक्सपर्ट का मानना है कि हल्का भोजन बेहतर नींद में भी मदद कर सकता है. इसलिए जिन लोगों को देर रात भारीपन या गैस की समस्या होती है, वे सीमित मात्रा में चावल खा सकते हैं.
डायबिटीज के मरीज चावल सही है या रोटी?
ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने के लिए आमतौर पर रोटी को बेहतर माना जाता है, क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स सफेद चावल की तुलना में कम होता है. हालांकि, डायबिटीज के मरीजों को अपने डॉक्टर या डाइटीशियन की सलाह के अनुसार ही भोजन का चुनाव करना चाहिए.
डिनर में क्या-क्या खाना चाहिए?
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो रात के समय सिर्फ रोटी या चावल पर ध्यान देने के बजाय पूरे भोजन को संतुलित बनाना ज्यादा जरूरी है. रात के खाने में दाल, सब्जियां, सलाद और पर्याप्त प्रोटीन शामिल करना चाहिए. चाहे आप रोटी खाएं या चावल, मात्रा नियंत्रित रखना सबसे महत्वपूर्ण है.
ये भी पढ़ें - ज्वार की रोटी टूट जाती है? देखें रेसिपी वीडियो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं