विज्ञापन

Raksha Bandhan Special: भटूरे बनाते समय बस कर लें ये 1 काम, ठंडे होने के बाद भी रहेंगे सॉफ्ट

रक्षाबंधन पर फूले-फूले भटूरे बनाने का है प्लान? ये आसान ट्रिक अपना लो, भटूरे ठंडे होने के बाद भी सॉफ्ट बने रहेंगे और स्वाद भी एकदम बाजार जैसा.

Raksha Bandhan Special: भटूरे बनाते समय बस कर लें ये 1 काम, ठंडे होने के बाद भी रहेंगे सॉफ्ट
छोले भटूरे बनाने के लिए क्या-क्या सामान चाहिए?
NDTV

Bazar Jaise Chole Banane Ki Recipe: राखी पर गरमा-गरम फूले हुए भटूरे और चटपटे छोले बनाने का सोच रहे हैं? लेकिन दिमाग में यह आ रहा है कि भटूरे कैसे फूलेंगे और छोले कैसे चटपटे बनेंगे? अक्सर लगता है कि बाजार जैसे भटूरे घर पर नहीं बन पाते, लेकिन सही नाप और कुछ आसान बातों का ध्यान रखें तो आप एकदम सॉफ्ट, क्रिस्पी और स्पंजी भटूरे आसानी से तैयार कर सकते हैं.

डिजिटल क्रिएटर @NishaMadhulika ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसकी आसान रेसिपी शेयर की है.

यहां देखिए वीडियो...

अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है- 

सामग्री:

भटूरे के लिए:

  • मैदा 2 कप (250 ग्राम)
  • सूजी 1/2 कप (80 ग्राम)
  • खट्टा दही 1/4 कप (कमरा तापमान पर)
  • बेकिंग सोडा 1/2 छोटा चम्मच
  • चीनी 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक 1/2 छोटा चम्मच
  • तेल 2 बड़े चम्मच (आटा गूंधने के लिए) + तलने के लिए
  • गुनगुना पानी आवश्यकतानुसार

छोले के लिए:

  • काबुली चने 1 कप (200 ग्राम, रातभर भीगे हुए)
  • आलू 1 (छिला और टुकड़ों में कटा)
  • टमाटर 2 (मध्यम)
  • अदरक 1/2 इंच टुकड़ा
  • हरी मिर्च 1
  • चाय की पत्ती 1 छोटा चम्मच (1/2 कप पानी में उबली हुई)

खड़े मसाले:

  • 1 बड़ी इलायची के दाने
  • 3 लौंग
  • 8-10 काली मिर्च (दरदरे कुटे हुए)
  • 1 तेजपत्ता
  • 1 दालचीनी का टुकड़ा
  • 1 चक्रफूल

मसाले:

  • जीरा (1/2 छोटा चम्मच)
  • अनारदाना पाउडर या अमचूर (1 छोटा चम्मच)
  • धनिया पाउडर (2 छोटे चम्मच)
  • कश्मीरी लाल मिर्च (1 छोटा चम्मच)
  • भुना जीरा पाउडर (1/2 छोटा चम्मच)
  • कसूरी मेथी (1 छोटा चम्मच)
  • हरा धनिया
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल/घी

बनाने का आसान तरीका:

भटूरे का डो तैयार करने के लिए:

  1. परात में मैदा और सूजी मिलाएं.
  2. बीच में थोड़ी जगह बनाकर दही, बेकिंग सोडा, चीनी, नमक और थोड़ा गुनगुना पानी डालें.
  3. सब सामान आपस में मिलाकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एकदम नरम आटा तैयार कर लें.
  4. अब आटे में थोड़ा-थोड़ा तेल लगाकर 7-8 मिनट तक पटक-पटककर गूंधें.
  5. जब तक कि आटा एकदम चिकना और लचकदार न हो जाए.
  6. आटे पर हल्का सा तेल लगाकर ढकें और 2 से 3 घंटे के लिए सेट होने रख दें.

मसालेदार छोले के लिए:

  1. मिक्सी में टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को पीसकर पेस्ट बना लें.
  2. कुकर में 2 चम्मच तेल गरम करें, इसमें जीरा, अनारदाना पाउडर, तेजपत्ता, दालचीनी, चक्रफूल और दरदरे कुटे खड़े मसाले डालकर हल्का भूनें.
  3. अब टमाटर वाला पेस्ट, धनिया पाउडर और कश्मीरी लाल मिर्च डालकर तेल अलग होने तक मसाले को अच्छी तरह पकाएं.
  4. भुने मसाले में भीगे चने और कटे आलू डालकर 1 मिनट चलाएं.
  5. फिर 1.5 कप सादा पानी, उबला हुआ चाय का पानी और नमक मिलाएं.
  6. कुकर का ढक्कन बंद करके तेज आंच पर 1 सीटी आने दें.
  7. फिर आंच धीमी करके 7-8 मिनट पकने दें.
  8. स्टीम निकलने पर कुकर खोलें.
  9. आलू और थोड़े से चनों को मैश कर दें ताकि ग्रेवी गाढ़ी हो जाए.
  10. ऊपर से भुनी कसूरी मेथी और हरा धनिया मिलाएं.

तड़का बनाने के लिए:

  1. पैन में 1 चम्मच घी गरम करें, उसमें थोड़ा सा जीरा, लंबी कटी हरी मिर्च और अदरक के लच्छे भूनें.
  2. गैस बंद करके थोड़ी सी कश्मीरी मिर्च मिलाएं और इसे छोलों के ऊपर डाल दें.

भटूरे तलने के लिए:

  1. सेट हुए आटे को एक बार फिर हल्का सा मसल लें.
  2. बिना दरार वाली गोल-गोल लोइयां तोड़ें.
  3. चकले पर थोड़ा सा सूखा मैदा छिड़ककर लोई को हल्के हाथों से लंबा या गोल बेलें.
  4. कढ़ाई में तेल बहुत अच्छा गरम होना चाहिए.
  5. बेला हुआ भटूरा गरम तेल में डालें और कलछी से हल्का-हल्का दबाएं.
  6. भटूरा तुरंत गुब्बारे की तरह फूल जाएगा.

इसे भी पढ़ें: Raksha Bandhan Special: बिना प्याज-लहसुन वाली मटर काजू की सब्जी, होटल वाला स्वाद अब घर पर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chole Bhature Recipe, Nisha Madhulika, Food, Chole Bhature Recipe Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com