विज्ञापन

किचन सजाने के चक्कर में पैसे बर्बाद कर रहे हैं आप? रसोई की ये 6 चीजें खरीदने से पहले देखें वीडियो

किचन सजाने के चक्कर में फैंसी सामान ले आते हैं जो दिखने में सुंदर पर काम का नहीं होता, पैसा और जगह दोनों बर्बाद, जानिए किन चीजों से बचना चाहिए.

किचन सजाने के चक्कर में पैसे बर्बाद कर रहे हैं आप? रसोई की ये 6 चीजें खरीदने से पहले देखें वीडियो
रसोई की ये चीजें खरीदने से पहले 2 बार सोचे
NDTV

जब भी हम किचन को सजाने के बारे में सोचते हैं, तो ऑनलाइन या बाजार में मिलने वाली सुंदर चीजें हमारा दिल जीत लेती हैं. देखने में वे बहुत ही काम की और फैंसी लगती हैं, लेकिन असली परेशानी तब शुरू होती है जब हम उनका इस्तेमाल करना शुरू करते हैं. कई बार हम बिना सोचे-समझे ऐसी चीजें खरीद लेते हैं जो दिखने में तो अच्छी होती हैं पर रोजमर्रा के काम में बिल्कुल इस्तेमाल नहीं होती हैं, इससे न सिर्फ हमारे पैसे बर्बाद होते हैं, बल्कि किचन में फैलाव अलग से बढ़ जाता है.

आज हम आपको कुछ ऐसे ही किचन ऑर्गेनाइजर्स और बर्तनों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें आपको खरीदने से बचना चाहिए, ताकि आपका समय और पैसा दोनों बच सके. 

देखिए वीडियो...

रसोई की किन चीजों को खरीदने से आपको बचना चाहिए?

कप होल्डर: 

यह देखने में बहुत सुंदर लगता है, लेकिन यह बहुत कमजोर और ढीला होता है. इसमें कप लटकाने के बाद यह सही से टिकता नहीं है और हिलता रहता है, जिससे कप गिरने का डर हमेशा बना रहता है.

फोल्डिंग रैक:

ऐसा लगता है कि इसे आसानी से मोड़कर रख देंगे, पर असलियत में इसे फोल्ड करना और संभालना बहुत झंझट भरा है. इसमें बोतलें या छोटे डिब्बे रखने पर पीछे की खुली जगह से उनके नीचे गिरने का खतरा रहता है.

प्लास्टिक ऑयल डिस्पेंसर:

यह बाहर से कितना भी आकर्षक क्यों न लगे, लेकिन इस्तेमाल करते वक्त तेल ऊपर ढक्कन से रिसने लगता है. इसकी वजह से बोतल और स्लैब हमेशा चिपचिपी हो जाती है, जिससे बार-बार सफाई करने की सिरदर्दी बढ़ जाती है.

मसाला दानी:

दिखने में यह पारंपरिक और प्यारा लगता है, लेकिन इसके डिब्बे लकड़ी के होने के कारण धोने पर थोड़े फूल जाते हैं और फिर अपनी जगह पर फिट नहीं बैठते साथ ही यह बहुत भारी होता है और इसका साइज छोटा होने के कारण बार-बार मसाले भरने पड़ते हैं.

कैंडी या ड्राई फ्रूट वाला ओपन जार/रैक:

इस तरह के डिजाइन वाले जार में साइड में गैप होता है, जिसकी वजह से धूल-मिट्टी अंदर चली जाती है या फिर रखे हुए ड्राई फ्रूट्स बाहर गिरने लगते हैं. इसे साफ करना भी सिरदर्द बन जाता है.

डबल-साइड नॉन-स्टिक पैन:

शुरुआत में यह नया पैन अच्छा लग सकता है, लेकिन कुछ ही इस्तेमाल के बाद इसकी नॉन-स्टिक कोटिंग हटने लगती है और यह बहुत पतला साबित होता है. इससे बेहतर है कि आप कोई साधारण और मजबूत नॉन-स्टिक पैन खरीदें.

इसे भी पढ़ें: लौकी न खाने वाले भी किलो के हिसाब से खरीदेंगे, देखें रेसिपी वीडियो | Lauki Barfi Recipe

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kitchen Hacks, Decluttering, Kitchen Organisation Hacks, Viral Kitchen Video, Kitchen Ka Saman Kaise Jamaye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com