गर्मागर्म और कुरकुरा सा नाश्ता करने का मन हो या बच्चों के टिफिन में कोई ऐसी डिश रखनी हो जो उनको इंटरेस्टिंग भी लगे और सेहत पर खरी भी उतरे तो उसका जवाब है मिक्स दाल डोसा. अक्सर डोसा बनाने के लिए आप उड़द दाल और चावल भिगो कर रखते होंगे. फिर उन्हें पीसकर भी घंटो इंतजार करते होंगे. उसके बाद जाकर बन पाता होगा एक डोसा. लेकिन मिक्स दाल डोसा बनाने के लिए आपको इतनी लंबी तैयारी नहीं करनी है. बमुश्किल चार से पांच घंटे पहले तैयारी शुरू करके भी आप ये डोसा बना सकते हैं. चावल मिक्स करना है या नहीं ये भी आपकी मर्जी. तो चलिए आपको बताते हैं कुरकुरे और टेस्टी मिक्स दाल डोसे की रेसिपी.
मिक्स दाल डोसा बनाने के लिए सामग्री-
- तुअर दाल
- मसूर दाल
- मूंग दाल
- उड़द दाल
- चना दाल
- दालों के अलावा आपको नमक और तेल की जरूरत होगी.
अगर आपके घर में किसी का डाइजेशन वीक है या छोटे बच्चों के लिए ये नाश्ता तैयार करना है तो मसूर और उड़द की दाल को अवॉइड कर सकते हैं. उसकी जगह मूंग दाल ले सकते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
Diabetes मरीज ऐसे करें दलिया का सेवन कंट्रोल में रहेगा Blood Sugar Level

Unique Recipe: नारियल पानी और पत्तागोभी की ये डिश देख मुंह में आ जाएगा पानी, यहां देखें आसान रेसिपी
कैसे बनाएं मिक्स दाल डोसा- How To Make Mix Dal Dosa:
- आप को जो भी दालें चाहिए उन्हें मिक्स करें. अच्छे से धोएं और भीगने रख दें.
- दालों को कम से कम चार घंटे भीगा रहने दें. इसके बाद पानी को निथार दें और सभी दालों को पीस लें.
- दालों का बैटर ज्यादा गाढ़ा हो रहा हो तो उसमें थोड़ा पानी मिक्स करें. आपको इस मटेरियल की कंसिस्टेंसी ऐसी रखनी है कि आसानी से डोसा बन सके.
- इस बैटर को कुछ देर रखने का समय हो तो बेहतर है. बनाने से पहले इसमें स्वाद के अनुसार नमक मिक्स कर लें.
- अब एक पैन को गर्म होने रखें. इस पैन में थोड़ा सा तेल स्प्रेड करें. गर्मागर्म पैन पर पानी का छींटा मारे और साफ कपड़े से पैन साफ कर दें. इस पैन पर डोसे का बेटर फैलाएं और डोसा सिंकने दें.
- डोसा तैयार है. जिसे आप नारियल की चटनी या धनिया की चटनी के साथ खा सकते हैं. आप चाहें तो बारीक कटा प्याज और टमाटर डालकर इस मटेरियल से उत्तपम भी बना सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं