विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2025

आज क्या बनाऊं: सिर्फ 1 कच्चे आलू से बनाएं कुरकुरा टेस्टी डोसा, फटाफट नोट करें आसान रेसिपी

Aloo Dosa Recipe: अगर आप भी डोसा खाने के शौकीन हैं तो एक बार जरूर ट्राई करें आलू का क्रिस्पी और स्वादिष्ट डोसा. बच्चे से लेकर बड़े तक करेंगे इसे बनाने की मांग.

आज क्या बनाऊं: सिर्फ 1 कच्चे आलू से बनाएं कुरकुरा टेस्टी डोसा, फटाफट नोट करें आसान रेसिपी
Aloo Dosa Recipe: कैसे बनाएं आलू डोसा.

Aloo Dosa Recipe In Hindi: डोसा का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. डोसा एक साउथ इंडियन डिश है जिसे साउथ ही नहीं पूरे देश में पसंद किया जाता है. ये लाइट और हेल्दी डिश है जिसे कभी भी खा सकते हैं. अगर आप भी स्वाद और सेहत से भरपूर डोसा बनाना चाहते हैं, तो आप इस रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं.हाल ही में हमें भरत नाम के यूट्यूब चैनल पर एक ऐसी रेसिपी मिली जिसे आप ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में बना सकते हैं, वो भी सिर्फ एक आलू से. तो चलिए जानते हैं कैसे बनाए टेस्टी और क्रिस्पी डोसा. 

कैसे बनाएं आलू का स्वादिष्ट डोसा- How to Make Aloo Dosa Recipe At Home)

सामग्री-

  • बैटर के लिए
  • 1 कप सूजी
  • 2 बड़े चम्मच मैदा
  • 1 छोटा चम्मच नमक
  • 2 मध्यम आकार के आलू या 1 बड़ा आलू
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा
  • 2 हरी मिर्च
  • 1 इंच अदरक
  • 1/2 कप दही
  • 1/2 कप पानी
  • टाटा सिंपली बेटर कोल्ड प्रेस्ड तिल का तेल (खाना पकाने के लिए)
  • 1/4 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: सिर्फ एक कटोरी बेसन से झटपट ऐसे बनाएं स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें रेसिपी

Latest and Breaking News on NDTV

विधि-

इस डोसा को बनाने के लिए सबसे पहले आपको सूजी लेना है. फिर इसमें एक चम्मच मैदा, गेहूं का आटा या चावल का आटा डाल सकते हैं. चावल का आटा लेने से डोसा क्रिस्पी ज्यादा बनते हैं. नमक डालें और सारी चीजों को थोड़ा सा पानी डालकर अच्छे से पीस लें. अब आलू को अच्छे से धोकर मिक्सर में डाल कर पीस लें. इसमें अदरक, जीरा, हरी मिर्च भी डाल लें. इसे सूजी वाले पेस्ट में डालें और दही डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और 5 मिनट के लिए छोड़ दें. अब इसमें बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. जरूरत हो तो पानी डालें. तवे पर प्याज को अच्छे से रगड़ दे. ताकि डोसा आपका चिपके नहीं. अब इसमें बैटर को डालकर हल्के हाथ से फैलाएं लो फ्लेम पर पकाएं. डोसा बनकर तैयार है.

यहां देखें स्टेप-बाय-स्टेप पूरा वीडियोः

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aloo Dosa, Kacche Aloo Aur Suji Ka Dosa, Dosa Recipe, Suji Ka Dosa, Aloo Suji Dosa Recipe, Dosa Kaise Banaen, Instant Dosa Recipe, Crispy Dosa Recipe, Instant Dosa Batter, Masala Dosa, Rava Dosa Recipe, Dosa, How To Make, Aloo Dosa Recipe Make Just 1 Potato, Kacche Aloo Se Dosa Kaise Banaye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com