Cabbage And Coconut Water Recipe: पद्मालक्ष्मी भले ही अमेरिका की नामी मॉडल और एक्ट्रेस बन चुकी हों लेकिन अपनी जड़ों को अब तक नहीं भूलीं. साउथ इंडिया का टेस्ट और फ्लेवर अब तक उनकी जुबान पर रचा बसा है. तभी तो उन्होंने नारियल पानी और पत्तागोभी के साथ ऐसी रेसिपी तैयार कर डाली जो साउथ इंडियन स्वाद से भी लबरेज है. जिसमें विदेशी स्वाद भी है और जो बोरिंग पत्तागोभी को भी इतना टेस्टी बनाया जा सकता है कि डिश देखते ही मुंह में पानी आ जाए. आप भी अगर घर में पत्तागोभी की वही सूखी सब्जी खा खाकर बोर हो चुके हैं तो पद्मालक्ष्मी की बनाई ये रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. जिसे बनाना बहुत आसान है. घर पर रखे कुछ मसालों से ही ये रेसिपी तैयार हो जाती है. इस रेसिपी को पद्मालक्ष्मी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. जिसे एक तरह का कोकोनट कैबेज सूप कहा जा सकता है.
यहां देखें पोस्टः
पृथ्वी पर एकमात्र इस जगह पाया जाता है Purple Honey, यहां देखें वायरल तस्वीर
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
इन चीजों से बनाएं दिलचस्प कोकोनट कैबेज सूप-
- पत्तागोभी
- नारियल पानी
- नमक
- सांभर मसाला
- इमली की चटनी
- करी पत्ता
- हरी मिर्च
- कटी प्याज
- लहसुन
इस डिश में प्रोटीन एड करना चाहें तो आप श्रिंप या टोफू भी मिला सकते हैं.
कैसे बनाएं ये सूप- How To Make This Soup:
सबसे पहले आप एक पैन में तेल डालें. तेल गर्म होने पर कटे हुए बारीक प्याज मिक्स करें. प्याज भुनने के बाद उसमें करी लीफ मिक्स करें और कुछ लहसुन की कलियां डालें.
इसमें अपने स्वाद के अनुसार नमक मिलाएं. हरी मिर्च में बीच में से कट लगा कर दो हरी मिर्च भी डाल दें.
इसमें सांभर मसाला मिक्स करें. नारियल पानी डालें और इमली की चटनी मिक्स करें. ताकि करी में साउथ इंडियन फ्लेवर आ सके.
नारियल पानी में उबाल आ जाए तब समझें कि आपका बेस तैयार है.
इस ब्रोथ बेस को एक गहरे बर्तन में डालें, क्योंकि इसमें पूरा एक पत्ता गोभी पकने रखना है.
एक पत्ता गोभी को अच्छे से धो कर बीच में से कट लगा कर चार भागों में डिवाइड कर दें. ये ध्यान रखें कि गोभी को चार पीस में नहीं बांटना है बल्कि वो नीचे से जुड़ा ही रहेगा.
इस पत्तागोभी को ब्रोथ बेस में डुबो कर रख दें और बर्तन को ढंक दें.
कम से कम एक घंटा पत्ता गोभी को नारियल पानी में पकने दें. अगर पानी कम लग रहा हो तो और मिला सकते हैं.
बीच बीच में चैक करते रहें. पत्ता गोभी के पकने के बाद अपनी पसंदीदा चीजों से डिश को गार्निश करें.
कोकोनट कैबेज सूप, साउथ इंडियन तड़के के साथ बनकर तैयार है. जिसे आप चावलों के पेयर कर सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं