विज्ञापन
This Article is From May 28, 2025

आज क्या बनाऊं: डोसा खाने का कर रहा है मन तो सिर्फ 15 मिनट में ऐसे बनाएं राइस डोसा, नोट करें रेसिपी

Dosa Recipe: डोसा एक साउथ इंडियन डिश है जिसे कई तरह से बनाया जा सकता है. इसे आप नाश्ते से लेकर डिनर तक में खा सकते हैं.

आज क्या बनाऊं: डोसा खाने का कर रहा है मन तो सिर्फ 15 मिनट में ऐसे बनाएं राइस डोसा, नोट करें रेसिपी
Dosa Recipe: कैसे बनाएं चावल का डोसा.

Rice Flour Dosa Recipe: डोसा का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. इसका क्रीस्पी टेस्ट हमारे मन को खुश कर देता है. आपको बता दें कि डोसा एक साउथ इंडियन डिश है. जिसे दुनिया भर में खाया और पसंद किया जाता है. ये आलू मसाला से भरा, सादा, चटनी से भरा हुआ और नए फ्यूजन स्टाइल में भी आपको अक्सर देखने को मिलता है. लेकिन घर पर कैसे बनाएं ये सबसे बड़ा सवाल है. अगर आप भी कम समय में टेस्टी डोसा बनाना चाहते हैं तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि हम एक ऐसी रेसिपी के बारे में बात कर रहे हैं जिसे सिर्फ 15 मिनट में बनाया जा सकता है.

आम तौर पर डोसे का बैटर मिक्स चावल और तीन तरह की दाल के साथ बनाया जाता है. लेकिन उस प्रोसेस को छोड़कर, यहां हमारे पास चावल के आटे का डोसा बनाने की एक आसान रेसिपी है. इस क्रंची डोसा को बनाने के लिए साधारण सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है. एक बार जब आप इसे बना लेते हैं, तो आप इसे स्वादिष्ट सांभर और चटनी के साथ पेयर कर सकते हैं. आप इस रेसिपी को जल्दी से भी बना सकते हैं जब आपके पास समय की कमी हो. 

ये भी पढ़ें- रात को सोने से पहले खा लें 2 बादाम, इन 5 समस्याओं से मिलेगी राहत

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे बनाएं चावल के आटे का डोसा- Here's How To Make Rice Flour Dosa:

एक बाउल में चावल का आटा और सूजी डालें. इसमें प्याज, गाजर, हरी मिर्च आदि सब्जियां डालें. इसके बाद, जीरा और नमक डालें और पानी के साथ मिलाएं. सुनिश्चित करें कि बैटर की स्थिरता पतली है. इसे पांच मिनट के लिए रेस्ट दें और फिर से मिलाएं. एक पैन गरम करें और थोड़ा तेल फैलाएं. फिर पतले बैटर से भरी कटोरी लें और उसे तवे पर फैलाएं. जब यह एक तरफ से क्रिस्पी और ब्राउन हो जाए तो इसे पलट दें और दूसरी तरफ से भी सेक लें. फिर इसे सांभर और चटनी के साथ सर्व कर खाएं.

Can Diabetes Be Reversed? क्या पूरी तरह ठीक हो सकती है डायबिटीज, डॉक्टर से जानें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dosa Recipe, Dosa For Breakfast, Healthy Dosa, Tips To Make Rice Flour Dosa Recipe At Home, Chawal Ka Dosa Kaise Banaye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com