किचन में प्रेशर कुकर होने से कई काम बहुत ही आसान हो जाते हैं. मुख्य रूप से कुकर में दाल, चावल और सब्जी तुरंत तैयार हो जाता है. इसलिए आज के समय में कुकर किचन का सबसे जरूरी बर्तन हो गया है. ऐसे में कुकर में अगर किसी तरह की परेशानी आ जाए, तो काम में बहुत ही दिक्कत आने लगती है. ऐसे में हमें नया कुकर लाना पड़ जाता है. अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं, तो आज से ऐसा करना बंद कर सकते हैं. अक्सर हम में से कई लोग कुकर की छोटी-छोटी खराबियों को बड़ी समस्या समझकर नया कुकर खरीद लेते हैं या फिर उसे ठीक कराने के लिए बाजार जाते हैं. जबकि आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं. घर पर कुकर की छोटी-मोटी खराबियों को आप बहुत ही आसान तरीके से ठीक कर सकेत हैं. यहां जानते हैं प्रेशर कुकर की छोटी-छोटी दिक्कतों को कैसे दूर करें?
ढक्कन खुलने में हो रही है परेशानी?
कई बार खाना पकने के बाद भी प्रेशर कुकर का ढक्कन आसानी से नहीं खुलता. ऐसी स्थिति में खाना जब बनाएं, तो प्रेशर कुकर से पूरी तरह प्रेशर को निकलने दें. आप चम्मच की मदद से बहुत ही आराम तरीके से प्रेशर रिलीज कर सकते हैं. इसके अलावा कुकर को सिंक में रखकर उस पर नॉर्मल पानी डालवे से भी प्रेशर जल्दी रिलीज हो जाता है. इससे ढक्कन बहुत ही आसानी से खुल जाता है.
प्रेशर न बनें, तो करें ये काम
अगर कुकर में सही तरीके से प्रेशर नहीं बन रहा और खाना पकाते समय स्टीम बाहर निकल जाता है, तो ऐसे में सबसे पहले उसकी गैसकेट की जांच करें. अक्सर पुरानी या खराब रबर की वजह से कुकर में प्रेशर नहीं बनका है. इस स्थिति में कुकर में नई रबर लगा गें. इससे कुकर सही तरीके से प्रेशर बनाने लग जाता है.
स्टीम लीक होने की समस्या
अगर कुकर में स्टीम लीक की परेशानी है, तो इसे दूर करने के लिए कुकर की रबर और ढक्कन को निकालकर कुछ देर के लिए ठंडे पानी में रख दें. कई बार ढक्कन में फंसी गंदगी या किसी छोटी रुकावट की वजह से स्टीम लीक होने लगती है. अगर सफाई के बाद भी समस्या बनी रहे, तो कुकर की रिपेयरिंग कराएं.
बार-बार खाना जल जाने की पशानी
अगर कुकर में खाना बार-बार जल रहा है, तो इसका कारण वाल्व या सीटी में जमा गंदगी हो सकती है. इसलिए जब भी कुकर को साफ करें, तो सीटी और वॉल्व को अच्छी तरह से क्लीन करें. इससे कुकर में स्टीम का फ्लो सही रहता है और खाना नहीं जलता.
ये भी पढ़ें - सावधान! कहीं आप भी तो प्रेशर कुकर में नहीं बना रहे हैं ये 5 चीजें, जान लें Cooker में क्या नहीं पकाना चाहिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं