प्रेशर कुकर आज के समय में लगभग हर एक घर में इस्तेमाल होता है. कभी-कभी इसमें दाल जैसी चीजें डालकर गैस पर चढ़ाकर भूल जाते हैं. ऐसे में कुकर बुरी तरह से जल जाता है. नीचे से जली हुई कुकर की सफाई करना काफी मुश्किल हो जाता है. कई बार घंटों रगड़ने पर भी जिद्दी दाग साफ नहीं होते हैं. अगर आपका कुकर भी जलकर काला हो गया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. हम यहां आपको सिर्फ 15 मिनट में एक आसान किचन हैक बताने जा रहे हैं. इस हैक को यूट्यूब चैनल पर @Gharelu Tips and Tricks नाम के एक अकाउंट से शेयर की गई है. इसमें आइए जानते हैं इस आसान और असरदार तरीके के बारे में-
कुकर को कैसे साफ करें? - Cooker ko kaise saaf karen
वीडियो में देखे कुकर साफ करने का असरदार नुस्खा-
जरूरी सामान
- पानी - 2 से 3 कप (जरूरत के अनुसार)
- बेकिंग सोडा - 1 चम्मच
- डिटर्जेंट पाउडर - 2 चम्मच
विधि
सबसे पहले जला हुआ कुकर लें. इसमें 2 से 3 कप पानी या फिर जहां तक जला है, वहां तक पानी भरें. फिर इसे गैस पर रखें. इसमें डिटर्जेंट पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर करीब 10 मिनट के लिए ढककर उबालें. जब पानी में उबाल आ जाए, तो इसका ढक्कन हटा लें. अब गैस के फ्लेम को हाई करें और पानी को ऊपर आने दें, फिर लो करें. इस प्रक्रिया को 3 से 4 बार दोहराएं, ताकि गंदगी जमा हुए जगहों पर पानी पहुंगे और उसे अच्छे से भीगा दे. ऐसा करने से गंदगी ढीली हो जाती है और जली हुई जगह को साफ करना आसान हो जाता है.
इसके बाद गैस को बंद कर लें. फिर एक टब में पानी को निकाल लें और पानी को हल्का सा ठंडा होने दें. अब एक चम्मच की मदद से कुकर के जले पार्ट को निकालने की कोशिश करें. डिटर्जेंट और बेकिंग सोडा की वजह से गंदगी ढीली हो जाती है, जो बहुत ही आसानी से निकल जाती है. इसके बाद फिर से कुकर को टब में रखे पानी में डालें और डिशवॉश डालकर जूने की मदद से साफ करें. इससे सारी गंदगी अच्छे से बाहर हो जाएगी.
ये भी पढ़ें - बिना हाथ लगाए, बिना रगड़े चमकाएं तांबे का बर्तन, इस 1 हैक से मिनटों में करें नए जैसा, देखें वीडियो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं