विज्ञापन

ढीली हो गई है कुकर की रबर? कुकर के ढक्कन की रबर को ऐसे करें टाइट

कुकर का रबर ढीला होने से सीटी नहीं बज रही? नया खरीदने से पहले ये बर्फ वाले पानी की ट्रिक आजमाएं, 10 मिनट में रबर फिर से टाइट हो जाएगा.

ढीली हो गई है कुकर की रबर? कुकर के ढक्कन की रबर को ऐसे करें टाइट
कुकर का रबर ढीला हो जाए तो क्या करें?
NDTV

प्रेशर कुकर हर भारतीय रसोई की जान होता है. सुबह की भागदौड़ हो या रात का खाना बनाना, दाल-चावल से लेकर सब्जी तक ज्यादातर चीजें कुकर में ही बनती हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम खाना बनाने की तैयारी करते हैं और अचानक देखते हैं कि कुकर का रबर यानी गैस्केट ढीला हो गया है. ढीले रबर की वजह से न तो कुकर में सही से प्रेशर बनता है और न ही सीटी बजती है. ढक्कन के किनारे से भाप निकलती रहती है और गैस और वक्त दोनों की बर्बादी होती है. ऐसे में अगर आपके पास नया रबर खरीदने का समय नहीं है या दुकान दूर है, तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है. यहां कुछ ऐसी आसान ट्रिक्स के बारे में बताया गया है, जिनकी मदद से आप घर पर ही अपने कुकर के ढीले रबर को एकदम टाइट कर सकते हैं.

कुकर का रबर ढीला होने पर क्या होता है?

जब कुकर का रबर पुराना हो जाता है या बार-बार धोने और इस्तेमाल करने की वजह से फैल जाता है, तो वह अपने सही आकार में नहीं रहता. ढीला रबर ढक्कन में ढीला बैठता है जिससे प्रेशर लीक होने लगता है. कई बार लोग सोचते हैं कि अब नया रबर ही खरीदना पड़ेगा, जबकि छोटे से घरेलू नुस्खे से पुराना रबर ही कुछ समय के लिए बिल्कुल नए जैसा काम करने लगता है. इससे न सिर्फ आपके पैसे बचते हैं बल्कि आपकी कुकिंग भी बिना किसी रुकावट के पूरी हो जाती है.

बर्फ वाले पानी का कमाल:

  1. कुकर के ढीले रबर को टाइट करने का सबसे पुराना और असरदार तरीका है ठंडा पानी. जी हां, यह सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन यह बहुत बढ़िया काम करता है,
  2. सबसे पहले ढीले रबर को कुकर के ढक्कन से बाहर निकाल लें.
  3. अब एक बर्तन में ठंडा पानी लें और उसमें बर्फ के कुछ टुकड़े डाल दें.
  4. इस ठंडे पानी में कुकर के रबर को करीब 5 से 10 मिनट के लिए डुबोकर रख दें.
  5. ठंडे पानी के संपर्क में आते ही रबर सिकुड़ जाता है और उसका फैला हुआ आकार फिर से टाइट हो जाता है.
  6. इसके बाद रबर को बाहर निकालकर सूखे कपड़े से पोंछ लें और तुरंत वापस कुकर के ढक्कन में लगा दें. आप देखेंगे कि रबर बिल्कुल फिट बैठ रहा है.

गैस बचाने और खाना जल्दी पकाने के छोटे टिप्स:

  1. कुकर का रबर सही रहने से खाना भी जल्दी पकता है और गैस की बचत होती है. खाना बनाते समय कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है ताकि रबर ज्यादा दिनों तक चले.
  2. जब भी कुकर का इस्तेमाल खत्म हो, रबर को ढक्कन से निकालकर साफ पानी से धो लें और सुखाकर रखें.
  3. अगर रबर बहुत ज्यादा पुराना या कट-फट गया है, तो उसे तुरंत बदल देना ही समझदारी है क्योंकि ज्यादा पुराना रबर खतरनाक भी हो सकता है.

इसे भी पढ़ें: मटर किसे नहीं खाना चाहिए?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kitchen Hacks, Pressure Cooker, Food, Tricks And Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com