विज्ञापन

किस दाल में कितनी सीटी? प्रेशर कुकर में दाल पकाने की आसान गाइड

How To Cook Dal: घर में जब हम दाल बनाते हैं तो अक्सर या तो कच्ची रह जाती है या बिल्कुल पक कर पेस्ट बन जाती है. अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो इस आर्टिकल में जानें किस दाल में कितनी सीटी कराना चाहिए.

किस दाल में कितनी सीटी? प्रेशर कुकर में दाल पकाने की आसान गाइड
Perfect Dal Cooking Tips: कुकर में बनाते हैं दाल, तो जान लें कितनी सीटी कराएं. (AI Generated Image)

Pressure Cooker Guide For Cooking Dal: दाल हमारे रोज़ के खाने का अहम हिस्सा है, लेकिन थोड़ा‑सा वक्त और सीटी गड़बड़ हो जाए तो दाल या तो कच्ची रह जाती है या बिल्कुल गल जाती है. हर भारतीय घर में लगभग हर दिन दाल बनाई और खाई जाती है. दाल को प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स भी माना जाता है. लेकिन क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि कुकर की सीटी बजती जा रही है, लेकिन जब ढक्कन खोलो तो दाल या तो पत्थर जैसी सख्त निकलती है या फिर बिल्कुल हलवा बन जाती है? अगर हां, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको परफेक्ट दाल बनाने का सही तरीका बता रहे हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं कौन सी दाल में कितनी सीटी कराएं. 

किस दाल में कितनी सीटी कराना सही- 

​1. अरहर दाल में कितनी सीटी लगती है?

  • ​अरहर की दाल हर घर की जान है. इसे बनाने का सबसे सही तरीका यह है कि आप इसे कम से कम 15-20 मिनट के लिए पानी में भिगो दें.
  • कितनी सीटी- अगर भिगोई हुई है, तो 2 से 3 सीटी काफी हैं.
  • ​प्रो टिप- पहली सीटी तेज आंच (High Flame) पर आने दें, उसके बाद गैस धीमी करके 1-2 सीटी और लगवाएं. इससे दाल अंदर तक गल जाएगी.
pressure cooker dal guide, dal banane mein kitni siti, cooker mein dal ka sahi tarika,how many whistles for dal, pressure cooker cooking tips, dal cooking mistakes,

Pressure cooker dal guide: Dal banane mein kitni siti | How many whistles for dal. Photo Credit: Freepik

​2. मूंग दाल पकाने का सही तरीक

  • ​मूंग की दाल सबसे जल्दी बनती है. इसे ज्यादा सीटी की जरूरत नहीं होती, वरना यह तुरंत 'पेस्ट' बन जाती है.
  • ​कितनी सीटी- सिर्फ 1 से 2 सीटी.
  • टिप- जैसे ही दूसरी सीटी आने वाली हो, गैस बंद कर दें और कुकर को अपने आप ठंडा होने दें.

​3. मसूर, चना और उड़द दाल की सीटी गाइड

  • चना दाल थोड़ी सख्त होती है और इसे गलने में समय लगता है. इसे बिना भिगोए बनाना आपके कुकर की गैस और समय दोनों बर्बाद करेगा.
  • ​कितनी सीटी- इसे कम से कम 1 घंटा भिगोएं. इसके बाद मध्यम आंच पर 4 से 5 सीटी की जरूरत पड़ती है.
  • ​टिप- दाल पकाते समय इसमें एक चुटकी तेल डाल दें, इससे दाल का पानी सीटी से बाहर नहीं आएगा.

​4. उड़द और राजमा- 

  • ​साबुत उड़द या राजमा जैसी भारी चीजों को गलने के लिए ज्यादा मेहनत चाहिए.
  • ​कितनी सीटी- रात भर भिगोने के बाद भी इन्हें 6 से 7 सीटी की जरूरत होती है. पहली दो सीटियों के बाद गैस को बिल्कुल सिम (Low) कर दें और 15 मिनट तक पकने दें.

Pressure Cooker में दाल बनाने से जुड़े सवाल

Q1. क्या हर दाल के लिए प्रेशर कुकर में सीटी की संख्या अलग होती है?  
हां, हर दाल की बनावट अलग होती है, इसलिए प्रेशर कुकर में पकाने के लिए सीटी की संख्या भी दाल के प्रकार के अनुसार अलग‑अलग होती है.

Q2. अरहर दाल पकाने के लिए कितनी सीटी लगानी चाहिए?  
आम तौर पर अरहर (तुअर) दाल को प्रेशर कुकर में 3 से 4 सीटी में पकाया जाता है, ताकि वह न ज्यादा कच्ची रहे और न ज्यादा गल जाए.

3. मूंग और मसूर दाल कितनी सीटी में पक जाती है?  
मूंग और मसूर दाल हल्की होती हैं, इसलिए इन्हें 1 से 2 सीटी में पकाया जा सकता है.

Q4. चना और उड़द दाल पकाने में ज्यादा समय क्यों लगता है?  
चना और साबुत उड़द दाल सख्त होती हैं, इसलिए इन्हें पकाने के लिए ज्यादा सीटी और समय की जरूरत होती है.

Q5. दाल ज्यादा गल जाए या कच्ची रह जाए तो क्या करें?  
अगर दाल कच्ची रहे तो थोड़ी और सीटी लगा सकते हैं, और अगर ज्यादा गल जाए तो उसमें पानी कम करके या दूसरी सब्ज़ी मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है.

Q6. क्या दाल पकाने से पहले इसे भिगोना जरूरी होता है?  
कुछ दालों, जैसे चना या उड़द, को भिगोने से वे जल्दी और अच्छी तरह पक जाती हैं, हालांकि यह जरूरी नहीं बल्कि एक आसान तरीका है.
 

ये भी पढ़ें- सिर्फ 50 रुपये के आम से घर पर बनाएं किलो भर अमचूर पाउडर, जानें तरीका

मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com