विज्ञापन

क्या कुकर में 15 मिनट में जम जाता है दही? महिला ने किया टेस्ट, रिजल्ट देखकर रह जाएंगे हैरान

क्या सिर्फ 15 मिनट में दही जमा सकते हैं? यूट्यूब चैनल पर एक फूड क्रिएटर ने इस तरीके से दही जमाया, जिसका रिजल्ट देखकर हर कोई हैरान हो गया. यहां जानते हैं इस हारे में-

क्या कुकर में 15 मिनट में जम जाता है दही? महिला ने किया टेस्ट, रिजल्ट देखकर रह जाएंगे हैरान
15 minute curd setting hack : क्या कुकर में 15 मिनट में दही जम जाती है?

सोशल मीडिया और यूट्यूब पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जाता है कि प्रेशर कुकर की मदद से सिर्फ 15 मिनट में दही जमाया जा सकता है. इस दावे की सच्चाई जानने के लिए एक महिला ने अपने यूट्बल चैनल Puja Food Vlog पर इस तरीके को आजमाकर दही जमाने की कोशिश की. इसका रिजल्ट देखकर कई लोग हैरान हो गए. 

महिला ने सबसे पहले एक लीटर दूध को अच्छी तरह उबालकर गुनगुना किया. इसके बाद दूध में जामन मिलाकर उसे दो बराबर हिस्सों में बांट दिया. एक हिस्से को पारंपरिक तरीके से मिट्टी के बर्तन में रख दिया गया. वहीं, दूसरे हिस्से पर वायरल 15 मिनट में दही जमाने वाले ट्रिक को आजमाया गया.

कैसे किया गया टेस्ट?

महिला ने प्रेशर कुकर में एक गिलास पानी डाला और उसे गर्म किया. इसके बाद दही वाले बर्तन को कुकर के अंदर रखकर ढक्कन बंद कर दिया. कुकर की सीटी हटाकर उसे धीमी आंच पर करीब 20 मिनट तक रखा गया. हालांकि, 15 मिनट बाद भी दही पूरी तरह नहीं जमा था. कुकर के ठंडा होने में भी लगभग 30 से 40 मिनट लग गए.

क्या मिला रिजल्ट?

करीब एक घंटे बाद दही की जांच की गई तो वह पूरी तरह तैयार नहीं था. इसके बाद उसे भी सामान्य दही की तरह 6-7 घंटे के लिए रख दिया गया. जब दोनों बर्तनों का दही तैयार हुआ, तो तुलना में पता चला कि सामान्य तरीके से जमाया गया दही ज्यादा गाढ़ा और बेहतर था.

वहीं, कुकर में रखे गए दही में पानी  ज्यादा दिखाई दे रहा है. महिला का कहना है कि कुकर के अंदर बनने वाली भाप और नमी के कारण दही में अतिरिक्त पानी आ गया, जिससे उसकी क्वालिटी प्रभावित हुई.

इस रिजल्ट से ये साफ हुआ कि दही जमने का प्रोसेस एक नैचुरल प्रक्रिया है, जिसे पूरा होने के लिए पर्याप्त समय चाहिए. सिर्फ गर्म माहौल बनाने से दही 15 मिनट में पूरी तरह तैयार नहीं हो सकता. अगर आप गाढ़ा, मलाईदार और स्वादिष्ट दही चाहते हैं, तो पारंपरिक तरीके से 6 से 8 घंटे का समय देना ही सबसे बेहतर विकल्प माना जाता है.

ये भी पढ़ें - दही को फ्रिज में कितने दिन तक रख सकते हैं? ऐसे करें स्टोर, जिससे लंबे समय तक स्वाद रहेगा बरकरार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Curd Setting, Curd Setting Tips, Curd Setting Tricks, Food, Pressure Cooker
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com