Restaurant Style Dal Makhani Recipe
Dal Makhani Recipe: आपने रेस्टोरेंट में तो आपने कई बार दाल मखनी का मजा लिया होगा लेकिन क्या आप जानते हैं इस टेस्टी और स्वादिष्ट दाल को घर पर ही एकदम बाजार जैसा टेस्ट दिया जा सकता है. जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने. अगर आप डिनर में कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं, जो घर पर भी बना हो, लेकिन बाहर जैसा स्वाद भी दे, तो पंजाबी दाल मखनी तराई कार सकते हैं. आइए बिना देरी किए जानते हैं, इसे घर पर बनाने की आसानी रेसिपी क्या है?

पंजाबी दाल मखनी कैसे बनाई जाती है?
सामग्री
- 2 कप साबुत उड़द दाल
- 8 कप पानी
- 2 टेबल स्पून मक्खन
- 1 टेबल स्पून तेल
- 1 ½ कप क्रीम
- 2 कप टमाटर प्यूरी
- 2 टेबल स्पून नमक
- 1 टेबल स्पून अदरक (बारीक कटा हुआ)
- 2 टी स्पून जीरा
- 1 टी स्पून कस्तूरी मेथी
- 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टी स्पून शुगर
- हरी मिर्च
दाल मखनी बनाने की विधि
- दाल में पानी, एक बड़ा चम्मच नमक और अदरक डालकर उबलने के लिए रख दें, जब तक वह मुलायम न हो जाए.
- अब एक पैन में मक्खन गर्म करें और उसमें जीरा, कस्तूरी मेथी डालें, जब वह चटक जाए, तो उसमें टमाटर प्यूरी, बचा हुआ नमक, मिर्च और शुगर डालकर तेज़ आंच पर फ्राई कर लें, जब तक तेल अलग न हो जाए.
- अच्छी तरह से फ्राई करने के बाद इसमें उबली हुई दाल डाल दें और अच्छे से मिलाएं.
- ध्यान रहे कि दाल न ज़्यादा गाढ़ी हो और न ही ज़्यादा पतली.
- अगर जरूरत लगे तो थोड़ा-सा पानी डाल सकते हैं, बिना ढके हल्की आंच पर रख दें.
- अब ऊपर से क्रीम डालकर एकदम से सर्व करें.
- ध्यान रहें, हरी मिर्च से गार्निश करना न भूलें.
नोट: दाल मखनी को आप चाहे तो तंदूरी रोटी या फिर चावल के साथ सर्व कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: कूलर में बदबू आए तो क्या करें? ये देसी जुगाड़ बदबू तो क्या मच्छरों से भी दिलाएगा छुटकारा!
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Dal Makhani Recipe, Dal Makhani, Punjabi Dal Makhani, Restaurant Style Dal Makhani, Restaurant Style Recipe