पेट में कीड़े की परेशानी बच्चों से लेकर बड़ों को हो सकती है. लेकिन बच्चों को बड़ों की तुलना में ये परेशानी काफी ज्यादा होती है, जिसकी वजह से भूख कम लगना, पेट में दर्द होना, वजन कम होना, कमजोरी महसूस होना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं. ऐसे में बच्चों को बार-बार दवाएं देना सही नहीं होता है. अगर आपके बच्चे के पेट में कीड़े की परेशानी हो रही है, तो उनके खानपान में कुछ बदलाव करें. इससे उनकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है. वहीं, रिकवरी भी तेज हो सकती है. यहां जानते हैं पेट में कीड़े होने पर क्या खाएंय़ जाए, तो क्या खिलाएं?
लहसुन है फायदेमंद
पेट में कीड़े की परेशानी होने पर लहसुन फायदेमंद हो सकता है. यह बच्चों से लेकर बड़ों की परेशानी में कारगर साबित हो सकता है. दरअसल, लहसुन में ऐसे नैचुरल यौगिक पाए जाते हैं, जो एंटीमाइक्रोबियल गुणों के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में लहसुन फायदेमंद हो सकता है. पेट में कीड़े होने पर आप कच्चे या हल्के पके लहसुन का सेवन कर सकते हैं.
कद्दू के बीज भी हैं असरदार
कीड़े की परेशानी होने पर कद्दू के बीज भी फायदेमंद हो सकते हैं. दरअसल, कद्दू के बीजों में कुकुर्बिटासिन (Cucurbitacin) नामक यौगिक पाए जाते हैं, जो कीड़ों की परेशानी से राहत दिलाने में फायदेमंद साबित हो सकते हैं.
पेट में कीड़े की परेशानी में फायदेमंद है पपीता
पपीता या फिर इसके बीज लंबे समय से पेट के कीड़ों की परेशानी को दूर करने में एक असरदार नुस्खा साबित हो सकता है. यह गट हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है. अगर आप इसे नियमित रूप से खाते हैं, तो इससे पेट में कीड़े की परेशानी कम होने की संभावना बढ़ जाती है.
पाइनएप्पल भी है फायजेमंद
अनानास में ब्रोमेलिन नामक एंजाइम पाया जाता है, जो गट हेल्थ के लिए अच्छा साबित हो सकता है. ये पेट की सेहत और पाचन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इससे पेट के लिए एक सपोर्टिव फूड माना जाता है. अगर आप पेट में कीड़े की परेशानी को दूर करना चाहते हैं, तो नियमित रूप से पाइनएप्पल का सेवन करें.
नारियल और नारियल तेल
पेट में कीड़े की परेशानी दूर करने के लिए नारियल या फिर नारियल तेल से बनी चीजों का सेवन करें. इसमें कई प्राकृतिक स्वास्थ्य गाइड होते हैं, जो पेट की सेहत के लिए उपयोगी बताते हैं.
पेट में कीड़े होने पर क्या न खाएं?
पेट में कीड़े होने पर कुछ चीजों के सेवन से बचना चाहिए. यहां जानते हैं पेट में कीड़े होने पर क्या न खाएं?
- पेट में कीड़े होने पर ज्यादा चीनी या चीनी से बनी चीजों का सेवन न करें.
- कोशिश करें कि इस दौरान कोल्ड ड्रिंक न पिएं.
- जंक फूड्स और प्रोसेस्ड फूड्स के सेवन से हचें.
- ज्यादा पैकेज्ड स्नैक्स खाने से बचें.
डॉक्टर की क्या है राय?
सीके बिड़ला हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन कंसल्टेंट डॉ. अमित प्रकाश सिंह का कहना है कि किसी भी तरह का आहार आपके गट हेल्थ को ठीक कर सकता है. लेकिन इससे कीड़े होने की परेशानी को पूरी तरह से खत्म नहीं किया जा सकता है. ऐसे में अगर आपको या आपके बच्चों को पेट में कीड़े की समस्या है, तो ऐसी स्थिति में एक बार अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें, ताकि समय पर इलाज हो सके.
ये भी पढ़ें - चावल में कीड़ा लगने से कैसे बचाएं? ये देसी जुगाड़ आएगा काम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं