विज्ञापन

गुड़ का काढ़ा कैसे बनाएं, नोट करें रेसिपी

गुड़ का काढ़ा न सिर्फ स्वाद में जबरदस्त होता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है. यहां जानते हैं गुण का काढ़ा बनाने की रेसिपी क्या है-

गुड़ का काढ़ा कैसे बनाएं, नोट करें रेसिपी
Jaggery Kadha Recipe : गुड़ का काढ़ा कैसे बनाएं?

Gud Ka Kadha Kaise Banayein : मौसम में अचानक से हुए बदलाव की वजह से हम में से कई लोग गले में खराश, खांसी, जुकाम जैसी समस्याएं से जूझ रहे हैं. ऐसे में बार-बार दवाएं लेना भी सही नहीं होता है. हल्की-फुल्की सर्दी जुकाम की परेशानी होने पर आप घर का देसी नुस्खा आजमा सकते हैं, जिसमें गुड़ का काढ़ा भी भी शामिल है. गुड़ का काढ़ा न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि ये हमारे शरीर को गर्माहट देने में भी प्रभावी हो सकता है. इस काढ़े को बनाना भी बहुत ही आसान है. यहां जानते हैं गुड़ का काढ़ा कैसे बनाएं?

गुड़ का काढ़ा कैसे बनाएं?

आवश्यक सामग्री

  • पानी - 2 कप
  • गुड़ - 1 बड़ा टुकड़ा 
  • अदरक - 1 इंच
  • तुलसी की पत्तियां - 4-5 
  • काली मिर्च - 4-5 
  • दालचीनी - 1 छोटा टुकड़ा
  • लौंग - 2

गुड़ का काढ़ा बनाने की विधि

  • गुड़ का काढ़ा तैयार करने के लिए एक पैन में 2 कप पानी डालकर गैस पर चढ़ाएं.
  • इसमें कूटी हुई अदरक, काली मिर्च, लौंग और दालचीनी डाल दें.
  • मिश्रण को 8-10 मिनट तक धीमी आंच पर उबलने दें, ताकि मसालों का अर्क पानी में अच्छी तरह घुल जाए.
  • अब इसमें तुलसी की पत्तियां डालें और 2 मिनट तक और पकाएं.
  • गैस बंद करने के बाद गुड़ डालें और उसे पूरी तरह घुलने दें.
  • काढ़े को छानकर गर्मागर्म कप में निकाल लें.
  • स्वाद और फायदे बढ़ाने के लिए चाहें तो इसमें कुछ बूंदें नींबू के रस की भी मिला सकते हैं.

गुड़ के काढ़े में मौजूद गुण

गुड़ का काढ़ा न सिर्फ स्वाद में अच्छा होता है, बल्कि इसमें मौजूद नैचुरल गुण शरीर को मौसमी बीमारियों से भी सुरक्षित रखते हैं. इसमें मौजूद अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गले की खराश और सूजन की परेशानी को कम कर सकते हैं. वहीं, काली मिर्च और तुलसी इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकता है.

गुड़ का काढ़ा कब और कैसे पिए?

गुड़ का काढ़ा सुबह खाली पेट या शाम के समय गर्म-गर्म पिया जा सकता है. अगर गले में खराश या हल्की सर्दी महसूस हो रही हो, तो दिन में एक बार इसका सेवन किया जा सकता है. हालांकि, जिन लोगों को डायबिटीज की परेशानी है, उन्हें डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए.

ये भी पढ़ें- हड्डियों को मजबूत और इम्यूनिटी को बूस्ट करेंगे रागी के ये लड्डू, ये रहा बनाने का आसान तरीका


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaggery, Jaggery Adulteration, Jaggery After Meals, Jaggery Kadha Recipe In Hindi, Jaggery After Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com