विज्ञापन

ट्रेन में RAC टिकट यात्रियों को ऑटोमेटिक मिलेगा बर्थ, फोन पर आएगा मैसेज, नहीं पड़ेगी TTE की जरूरत

रेलवे की नई व्यवस्था से RAC और वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी. सीट के लिए अब TTE को नहीं खोजना होगा. खाली सीट पर ओटोमेटिक बर्थ अलॉट हो जाएगा.

ट्रेन में RAC टिकट यात्रियों को ऑटोमेटिक मिलेगा बर्थ, फोन पर आएगा मैसेज, नहीं पड़ेगी TTE की जरूरत
RAC टिकट यात्रियों को ओटोमेटिक बर्थ होगा अलॉट
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

ट्रेन में यात्रियों की संख्या बढ़ने से RAC और वेटिंग टिकट वालों की भीड़ भी बढ़ रही है. वहीं RAC और वेटिंग टिकट वाले लोगों को यात्रा के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. सफर के दौरान बर्थ कंफर्म चेक करने के लिए TTE के चक्कर लगाने पड़ते हैं. लेकिन रेलवे अब एक नई सुविधा करने जा रही है. जिससे RAC और वेटिंग टिकट यात्रियों को ट्रेन में खाली सीट पर अब ऑटोमेटिक बर्थ अलॉट हो जाएगा. साथ ही इसकी सूचना भी उनके रिजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भेजी जाएगी.

रेलवे हैंडहेल्ड टर्मिनल सिस्टम को अपग्रेड कर सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया को पूरी तरह से ओटोमेटिक करने जा रही है. इससे यात्रियों को सफर के दौरान बड़ी सुविधा मिलेगी.

क्या होगी ओटोमेटिक सीट अलॉटमेंट सिस्टम

रेलवे की नई व्यवस्था से RAC और वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी. ट्रेन में TTE जैसे ही अनुपस्थित यात्रियों के बारे में HHT डिवाइस पर Unboarded दर्ज करेगा, वैसे ही सिस्टम एक्टिव हो जाएगा. इसके बाद सेंट्रल सर्वर के नियम के मुताबिक अलगी वरीयता वाले RAC यात्री को ओटोमेटिक ही सीट अलॉट हो जाएगा. बर्थ कंफर्म होने का मैसेज भी यात्री के मोबाइल फोन पर भी भेजा जाएगा.

लाइव स्टेटस से शिकायतें होगी कम

रेलवे का मानना है कि 4जी और GPS से लैस HHT के माध्यम से होने वाली प्रक्रिया में TTE मैन्युअल हस्तक्षेप नहीं कर पाएंगे. इससे खाली सीट के अलॉटमेंट में पारदर्शिता बढ़ेगी और अनियमितता की शिकायतें भी कम होगी. इसके अलावा यात्री IRCTC पोर्टल के जरिए खाली बर्थ की लाइव स्टेटस को चेक कर सकेंगे.

रेलवे इस नए सिस्टम को पायलेट प्रोजेक्ट के तहत शुरू कर रही है. इसके बाद इस पूरे सिस्टम को सभी जगह लागू किया जाएगा.

यह भी पढ़ेंः 

8 घंटे में दिल्ली से बनारस, वंदे भारत स्लीपर की टाइम टेबल लीक! जानें कहां-कहां होगा स्टोपेज

गोरखपुर-गोंडा से गुजरने वाली 14 ट्रेनों का बदला रूट, 24 से 27 सितंबर तक बिहार से आने वाली रेल होगी डायवर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railway, RAC Ticket, TTE, RAC Birth, Railway New Facility
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com