- पपीते के सेवन से पाचन को बेहतर रखा जा सकता है.
- पपीता का सेवन स्किन के लिए अच्छा माना जाता है.
- पपीता के सेवन से वजन कम किया जा सकता है.
Papaya For Weight Loss In Hindi: पपीते को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. असल में पपीता हर मौसम में आसानी से मिलने वाली चीजों में से एक है. आयुर्वेद में पपीते को सेहत के लिए बेहद गुणकारी बताया गया है. पपीते में विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर, एनर्जी जैसे पौष्टिक तत्व होते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं. पपीते में बहुत ही कम कैलोरी पायी जाती है. पपीते के सेवन से पाचन को बेहतर रखा जा सकता है. इतना ही नहीं अगर आप अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो पपीते को डाइट में शामिल कर बेली फैट को कम कर सकते हैं. पपीते के सेवन से स्किन को भी हेल्दी रखा जा सकता है. आपको बता दें कि पपीता ही नहीं बल्कि इसके पत्तों और बीजों को भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है.
वजन घटाने में मददगार है पपीताः
1. सलादः
बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं तो आप पपीते को सलाद के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं. पपीता में पाए जाने वाले पोषक तत्व आपको लंबे समय तक भरा हुआ एहसास करने में मदद कर सकते हैं जिससे आप ज्यादा खाने से बच सकते हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं तो आप पपीते को सलाद के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं.Photo Credit: iStock
2. जूसः
वजन घटाना तो आसान है लेकिन पेट की जर्बी को कम करना थोड़ा मुश्किल. लेकिन सही डाइट को बैलेंस कर बेली फैट को कम कर सकते हैं. अगर आप पपीता के जूस का सेवन करते हैं तो आप तेजी से वजन कम कर सकते हैं.
3. ओट्मीलः
पपीते को आप ओट्मील के साथ सेवन कर सकते हैं. नाश्ते में ओट्मील के साथ पपीता का सेवन सेहत के लिए तो अच्छा है ही साथ ही वजन घटाने में भी मददगार हो सकता है.
4. सब्जियोंः
सब्जियों को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो आपनी डाइट में सब्जियों के साथ पपीता को शामिल करें. इससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है.
Breastfeeding Week : बच्चे को ऊपर का दूध पिलाना गलत है? डॉ. नुपूर गुप्ता से जानें हर सवाल का जवाब
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं