विज्ञापन

बरौनी-भुज अमृत भारत एक्सप्रेस 30 अक्टूबर से चलेगी, हाजीपुर, छपरा-सीवान से गोरखपुर, बरेली-मथुरा तक यूपी-बिहार में 13 स्टॉपेज

Barauni Bhuj Amrit Bharat Express will Flag off: दिवाली से पहले बिहार और पूर्वांचल के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बरौनी से भुज के बीच नई अत्याधुनिक अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे. 2,532 किलोमीटर लंबी यह किफायती व आरामदायक ट्रेन बिहार, यूपी, राजस्थान और गुजरात को आपस में जोड़ेगी. जानें रूट, स्टॉपेज और टाइमिंग की पूरी जानकारी.

बरौनी-भुज अमृत भारत एक्सप्रेस 30 अक्टूबर से चलेगी, हाजीपुर, छपरा-सीवान से गोरखपुर, बरेली-मथुरा तक यूपी-बिहार में 13 स्टॉपेज
बिहार से गुजरात के बीच चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस.
NDTV
  • बरौनी भुज तक चलने वाली नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का 30 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री वर्चुअल उद्घाटन करेंगे.
  • यह ट्रेन बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के प्रमुख औद्योगिक एवं सांस्कृतिक शहरों को जोड़ने वाली है.
  • ट्रेन सप्ताह में तीन दिन भुज से बरौनी और तीन दिन बरौनी से भुज के बीच संचालित होगी.
नई दिल्ली:

Barauni to Bhuj Amrit Bharat Express inaugration Date; बिहार से गुजरात, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जाने वाले लाखों रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. दरअसल, बिहार और पूर्वांचल के रेल यात्रियों को दिवाली से ठीक पहले एक नई अत्याधुनिक ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है. बरौनी जंक्शन और गुजरात के भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस (Barauni-Bhuj Amrit Bharat Express) चलाने की पूरी तैयारी कर ली गई है. 0 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस लंबी दूरी की ट्रेन को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं. 

बिहार से काम धंधा, रोजगार, व्यापार और पढ़ाई के सिलसिले में गुजरात, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जाने वाले यात्रियों के लिए एक नई और आरामदायक ट्रेन शुरू होने जा रही है. बिहार के बरौनी जंक्शन से गुजरात के भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस की घोषणा की गई है. गैर एसी श्रेणी में आधुनिक सुविधाओं से लैस यह ट्रेन न केवल किराए के लिहाज से किफायती होगी, बल्कि लंबी दूरी के सफर को आरामदायक और तेज बनाएगी. लगभग 2,532 किलोमीटर का सफर तय करने वाली यह ट्रेन चार राज्यों बिहार, यूपी, राजस्थान और गुजरात के प्रमुख औद्योगिक और सांस्कृतिक शहरों को आपस में जोड़ेगी.

बरौनी-भुज  अमृत भारत एक्सप्रेस का टाइमटेबल

 ट्रेन संख्या 19427 भुज से बरौनी

 यह ट्रेन भुज स्टेशन से शाम को 05:30 बजे रवाना होगी और लंबी दूरी तय करते हुए चौथे दिन सुबह 4:05 बजे बरौनी जंक्शन पहुंचेगी.

ट्रेन संख्या 19428 बरौनी से भुज 

वापसी में यह ट्रेन बरौनी जंक्शन से रात 11:55 बजे रवाना होगी और सफर के चौथे दिन दोपहर 01:15 बजे भुज पहुंचेगी.

हफ्ते में तीन दिन चलेगी ये ट्रेन 

लंबी दूरी के रेल यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन को दोनों तरफ से सप्ताह में 3-3 दिन चलाई जाएगी. 

  •  भुज से बरौनी: हर सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी.
  •  बरौनी से भुज: हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी.

बिहार, यूपी और राजस्थान के इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

  •  बिहार के प्रमुख स्टेशन: बरौनी से खुलने के बाद ट्रेन समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा और सिवान जंक्शन पर रुकेगी.
  •  उत्तर प्रदेश के मुख्य शहर: यह ट्रेन यूपी के गोरखपुर, गोंडा, लखीमपुर, पीलीभीत, इज्जतनगर, बरेली, हाथरस और मथुरा स्टेशनों को कवर करेगी.
  •  राजस्थान के प्रमुख जंक्शन: राजस्थान में यात्रियों को भरतपुर, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा और रतलाम (मध्य प्रदेश सीमा) जैसे बड़े व्यापारिक केंद्रों के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी.
  •  गुजरात के मुख्य स्टेशन: गुजरात में यह ट्रेन अहमदाबाद और समाख्याली होते हुए अपने अंतिम गंतव्य भुज तक जाएगी.

यह भी पढ़ें- ताज एक्सप्रेस एक नवंबर से नई दिल्ली के बजाय हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से चलेंगी, देखें नया टाइमटेबल और रूट

दिवाली और छठ पर्व के दौरान बिहार आने और त्योहार के बाद वापस काम पर लौटने वाले प्रवासियों के लिए यह ट्रेन किसी वरदान से कम नहीं होगी. गुजरात के कपड़ा, डायमंड और औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले बिहार के लाखों मजदूरों और व्यापारियों को अब कनेक्टिंग ट्रेनें बदलने की झंझट से मुक्ति मिलेगी. दरअसल, 30 अक्टूबर 2026 को पीएम मोदी के इस ट्रेन के उद्घाटन की संभावना है. टिकट बुकिंग और यात्रा से पहले यात्रियों को पहले रेलवे के आधिकारिक पोर्टल या हेल्पलाइन 139 से नियमित परिचालन की तारीख और समय की पुष्टि जरूर कर लें.

यह भी पढ़ें- सतना-देवेंद्रनगर और रीवा-चुरहट रेल लाइन शुरू, 53 किमी तक MEMU का किराया सिर्फ 10 रुपये, आजादी के बाद पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ा सीधी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amrit Bharat Train, Indian Railways New, Amrit Bharat Express, Barauni, Bhuj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com