विज्ञापन

क्या रोजाना पनीर खाना हेल्थ के लिए सही है? 1 दिन में कितना खाएं पनीर

1 दिन में कितना पनीर खाना चाहिए, क्या इस तरह के सवाल आपके मन में उठ रहे हैं? अगर हां, तो यहां इन सवालों का जवाब जानते हैं-

क्या रोजाना पनीर खाना हेल्थ के लिए सही है? 1 दिन में कितना खाएं पनीर
can we eat paneer daily : क्या हम रोजाना पनीर खा सकते हैं?

हर एक इंडियन किचन में पनीर की एक अपनी खास जगह होती है, चाहे बटर पनीर मसाला हो या फिर झटपट बनने वाली पनीर भुर्जी. वेज खाने वाले लोगों के लिए पनीर प्रोटीन का एक काफी अच्छा सोर्स होता है. इसलिए कई लोग रोजाना पनीर को अपने आहार में जोड़ते हैं. ऐसे में अक्सर मन में सवाल उठता है कि हर रोज पनीर खाना शरीर के लिए सही होता है? वहीं, 1 दिन में हम कितना पनीर खा सकते हैं. इस लेख में हम आपको इसी सवालों का जवाब देने जा रहे हैं, यहां जानते हैं रोजाना पनीर खाना सेहत के लिए सही है या नहीं?

क्या रोजाना पनीर खाना है सही?

यशोदा हॉस्पिटल्स के कंसल्टेंट कार्डियोथोरेसिक मिनिमल इनवेसिव सर्जन डॉ. विशाल खांते बताते हैं कि आप नियमित रूप से पनीर का सेवन कर सकते हैं. रोजाना पनीर का सेवन करना शरीर के लिए अच्छ हो सकता है, लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि इसे सीमित मात्रा में ही खाएं. 

आप एक बैलेंस डाइट के साथ लगभग 50-100 ग्राम पनीर खा सकते हैं. इसके साथ ही आपको अन्य दूसरे अच्छे फूड्स का विकल्प भी डाइट में शामिल करना चाहिए. पनीर को अगर आप नियमित रूप से डाइट में जोड़ते हैं, तो इससे आपके शरीर को प्रोटीन और कैल्शियम सही मात्रा में मिलता है. 

1 दिन में कितनी पनीर खानी चाहिए?

डॉ. खांते का कहना है कि एक व्यक्ति रोजाना कितना पनीर खा सकता है, ये व्यक्ति की उम्र, फिजिकल एक्टिविटी और स्वास्थ्य स्थितियों पर निर्भर करता है. 

  • एक हेल्दी व्यक्ति पूरे दिन में 50 से 75 ग्राम प्रोटीन खआ सकता है. 
  • जिम जाने वाले या फिर फिजिकल एक्टिविटी करने वाले लोग पूरे दिन में 75-100 ग्राम पनीर खा सकते हैं. 
  • वजन घटाने के लिए आप लो फैट वाला पनीर लगभग 50 ग्राम खा सकते हैँ. 
  • बच्चों को 25 से 50 ग्राम के अंदर में पनीर देना चाहिए. 
  • वहीं, बुजुर्ग लोग 30-50 ग्राम पनीर खा सकते हैं. 

क्या रोज 100 ग्राम पनीर खाना सेहत के लिए अच्छा है? 

एक्टिव वयस्कों के लिए रोजाना 100 ग्राम पनीर खाना सही हो सकता है. वहीं, अगर आप शारीरिक रूप से एक्टिव नहीं है, तो इसका सेवन सीमित तरें. कोशिश करें कि लोट फैट वाला पनीर ही खाएं.

ये भी पढ़ें - पनीर को स्टोर कैसे करें? 3 ट्रिक, जिसे अपनाने से 10 दिनों तक भी नहीं बदलेगा स्वाद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Paneer Eating Benefits, Paneer Empty Stomach Benefits, Health, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com