विज्ञापन

संतरे से बनाएं खट्टा-मीठा अचार, एक बार खा लिया तो भूल जाएंगे सारे अचार का स्वाद

Orange Pickle Recipe : क्या आपने कभी संतरे का अचार खाया है? अगर नहीं, तो एक बार इसे बनाकर जरूर खाएं. यहा जानते हैं संतरे का अचार बनाने की रेसिपी- 

संतरे से बनाएं खट्टा-मीठा अचार, एक बार खा लिया तो भूल जाएंगे सारे अचार का स्वाद
orange pickles recipe : संतरे का खट्टा-मीठा अचार कैसे बनाएं?

क्या आप अचार के नाम पर नींबू, मिर्च और आम खा अचार खा रहे हैं? अगर हां, तो एक बार बिल्कुल अलर संतरे का खट्टा-मीठा अचार ट्राई करें. ये एक बहुत ही अच्छा विकल्प हो सकता है. स्वाद में हल्का खट्टा, हल्का मीठा और मसालों से भरपूर ये अचार रोटी, पराठे और पूरी के साथ खाने में बहुत ही ज्यादा लाजवाब लगता है. अच्छी बात ये है कि इसे घर पर बहुत आसानी से तैयार किया जा सकता है और सही तरीके से रखने पर ये लंबे समय तक खराब भी नहीं होता. इस स्पेशल रेसिपी को यूट्यूब चैनल Sandhya Ji Kitchen Vlogs ने शेयर की है. यहां जानते हैं उनकी ये खास स्पेशल रेसिपी-

संतरे का अचार बनाने के लिए क्या चाहिए?

इस अचार को बनाने के लिए पतले छिलके वाले पके हुए संतरे लिए जाते हैं. सबसे पहले संतरे को अच्छी तरह धोकर उनका सारा पानी सुखा लिया जाता है. अचार बनाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि फलों में जरा भी नमी न रहे, क्योंकि नमी की वजह से अचार जल्दी खराब हो सकता है. इसके बाद संतरे को दो-दो टुकड़ों में काट लिया जाता है ताकि मसाले और स्वाद अंदर तक अच्छी तरह पहुंच सकें.

संतरे के अचार के मसालों को ऐसे करें तैयार

अब मसाले तैयार करने हैं, इसके लिए एक बड़े बर्तन में कच्चा सरसों का तेल, नमक और अचार का मसाला मिलाया जाता है. अगर मसाले में तीखापन कम लगे, तो स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर भी डाला जा सकता है. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाने के बाद इसमें संतरे के टुकड़े डालकर मिक्स किया जाता है.

इस रेसिपी की सबसे खास बात इसका खट्टा-मीठा स्वाद है. इसके लिए मसाले में करीब दो कटोरी चीनी मिलाई जाती है. चीनी संतरे की खटास को संतुलित करती है और अचार को एक शानदार स्वाद देती है.

संतरे के अचार को कैसे स्टोर करके रखें?

अचार का मिश्रण तैयार होने के बाद इसे साफ और सूखे कांच या प्लास्टिक के जार में भर दिया जाता है. इसके बाद जार का ढक्कन बंद करके लगभग 8 से 10 दिनों तक धूप में रखा जाता है. धूप मिलने से मसाले, तेल और संतरे का रस अच्छी तरह मिल जाते हैं और अचार का स्वाद और भी बढ़ जाता है.

लंबे समय तक खराब नहीं होगा अचार

अगर आप चाहते हैं कि अचार लंबे समय तक सुरक्षित रहे, तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. अचार निकालते समय हमेशा सूखे चम्मच का इस्तेमाल करें. जार में गीला चम्मच या पानी बिल्कुल न जाने दें. साथ ही अचार निकालने के लिए हाथों का इस्तेमाल करने से भी बचें.

एक बार तैयार हो जाने के बाद यह स्वादिष्ट संतरे का अचार खाने का मजा कई गुना बढ़ा सकता है. इसका खट्टा-मीठा स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है.

ये भी पढ़ें - मीठा खाने का कर रहा है मन, तो राजगिरा कर्ड पुडिंग को करें ट्राई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pickles, Pickles And Blood Pressure Risks, Pickles And Acidity Problems, Pickles Daily, Pickles Calories
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com