- ओणम का जश्न जोरों पर है.
- यहां ओणम ट्रीट के लिए एक स्वादिष्ट पाल पायसम रेसिपी है.
- इस साल ये त्योहार 30 अगस्त शुरू हो गया था.
Onam 2022: ओणम का जश्न जोरों पर है. इस साल ये त्योहार 30 अगस्त शुरू हो गया था और 8 सितंबर तक चलेगा. यह 10 दिनों तक चलने वाला फसल उत्सव है और महान राजा महाबली की घर वापसी का भी प्रतीक है. मलयाली लोग इस त्योहार को बहुत उत्साह के साथ मनाते हैं, प्रार्थना करते हैं, रंगोली बनाते हैं, नाव दौड़ में भाग लेते हैं और साध्य नामक एक पारंपरिक दावत बनाते हैं. इसमें कई पारंपरिक शाकाहारी व्यंजन (Traditional Vegetarian Dishes), अचार और मिठाइयां शामिल हैं जिन्हें केले के पत्ते पर परोसा जाता है और एक ऐसा फूड्स जो हर साध्य पर्व का स्टेपल है, वह है क्लासिक पायसम - एक साउथ इंडियन पसंदीदा मिठाई, खीर का एक वर्जन. इसलिए, अगर आप इस त्योहार को और भी खास बनाना चाहते हैं, तो यहां हम आपके लिए मुंह में पानी लाने वाली पाल पायसम रेसिपी (Payasam Recipe) लेकर आए हैं, जो निश्चित रूप से आपको मदहोश कर देगी!
इस पायसम रेसिपी में केवल कुछ ही सामग्री की जरूरत होती है और यह बनाने में बहुत आसान है. चावल और दूध को इलायची पाउडर और चीनी के साथ पकाया जाता है और फिर काजू और किशमिश के साथ टॉपिंग की जाती है. अपने प्रियजनों के लिए इस स्वादिष्ट मिठाई को बनाएं और हमें यकीन है कि आप इसे उतना ही पसंद करेंगे जितना हम करते हैं. तो, बिना ज्यादा देर किए, आइए एक नजर डालते हैं रेसिपी पर:
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न

पाल पायसम बनाने की विधि | How To Make Pal Payasam
सबसे पहले चावल को धोकर आधे घंटे के लिए भिगो दें. चावल को दूध में नरम होने तक पकाएं. इलायची पाउडर, चीनी डालें और चीनी घुलने तक मिलाएं इसके बाद एक पैन में घी गर्म करें और उसमें काजू डालें. काजू के हल्का सुनहरा होने पर इसमें किशमिश डाल कर 1 मिनिट तक भूनें. चावल के मिश्रण पर डालें और गरमागरम परोसें. पाल पायसम तैयार है!
अंजीर खाने के 9 कमाल के फायदे, ऐसी कोई समस्या नहीं जिसमें फिग कारगर न हो
पाल पायसम की पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
तो आप किसका इंतजार कर रहे हैं? यह स्वादिष्ट रेसिपी बनाएं और हमें बताएं कि आपको यह कैसी लगी नीचे कमेंट में बताएं.
हैप्पी ओणम 2022
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं