- पोंगल एक 4 दिवसीय उत्सव है.
- इस साल यह 15 जनवरी, 2023 को मनाया जाएगा.
- यह पाल पायसम रेसिपी पोंगल उत्सव में विशेष रूप से बनाई जाती है.
Pongal 2023 Recipe: पोंगल भारत के सबसे महत्वपूर्ण हिंदू त्योहारों में से एक है. यह चार दिवसीय उत्सव है जिसे दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस साल यह पर्व 15 जनवरी 2023 को मनाया जाएगा. पोंगल उत्तरायण (उत्तर) की शुरुआत या उस समय को दर्शाता है जब सूर्य अपनी उत्तर दिशा की यात्रा को शुरू करता है. त्योहार के पहले दिन, लोग सुबह जल्दी उठते हैं और घर की साफ सफाई करते हैं. इस दिन लोग घर की पुरानी चीजों को बाहर निकालकर आग में जला देते हैं और इसी तरह इस पर्व की शुरूआत होती है. हर त्योहार की तरह यह पर्व भी मिठाई के बिना अधूरा है. आज हम आपके लिए लेकर आए हैं पोंगल के त्योहार में बनाई जाने वाली स्पेशल पाल पायसम रेसिपी जो इस अवसर पर मुख्य रूप से बनाई जाती है.
Pongal 2023 Date: कब है पोंगल का पर्व? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और रेसिपी
पायसम या खीर, एक ट्रेडिशनल भारतीय मीठा हलवा है जो दूध, अनाज, दाल और गुड़ या चीनी के साथ बनाया जाता है. पायसम की कई वैरायटी हैं, इसे मूंग दाल के साथ और नारियल के साथ मिक्स कर के अलग-अलग तरीकों से बनाया जाता है. लेकिन आज हम आपको पायसम की एक आसान रेसिपी बताएंगे. यह पाल पायसम खाने में काफी रिच और क्रीमी है और इसके साथ काजू और किशमिश इसके टेस्ट को और ज्यादा बढ़ा देते हैं. इसको गर्म खाने पर इसका टेस्ट सबसे अच्छा लगता है. आइए जानते हैं पाल पायसन रेसिपी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

पाल पायसम रेसिपी (कैसे बनाएं पाल पायसम):
इस स्वीट डिश को बनाने के लिए सबसे पहले आप चावल को अच्छी तरह से धोकर पानी में कुछ देर के लिए भिगोकर रख दें. कुछ देर बाद भीगे हुए चावल को एक पैन में निकाल कर उसमें दूध डालें और धीमी आंच पर इसे पकने दें. थोड़ी देर बाद इसमें इलायची पाउडर और शक्कर मिला कर चलाते रहें, ध्यान रखें कि इसे तब तक चलाना है जब तक चीनी पूरी तरह से घुल ना जाए.
Lohri 2023: कब है लोहड़ी का पर्व? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और रेसिपी
अब एक अलग पैन में देसी घी डालें और उसमें काजू को सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद पैन में किशमिश डालकर 1-2 मिनिट तक भूनें. अब इन दोनों को चावल और दूध के ऊपर डालें और गरमागरम सर्व करें. आप इसको गार्निश करने के लिए कटे हुए बादाम डालें. आपका पाल पायसम बनकर तैयार है.
आप भी इस टेस्टी पायसम को घर पर बनाएं और आपको यह रेसिपी कैसी लगी हमे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं