जब भी हम बाजार से हरी-भरी सब्जियां खरीदकर लाते हैं, तो सबसे पहला काम उन्हें धोना होता है. हम में से ज्यादातर लोग नल के नीचे पानी से इन्हें झटपट धोकर काम चला लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह मामूली सी प्रक्रिया सेहत के लिए पूरी तरह सुरक्षित नहीं है? अब आप सोच रहे होंगे तो क्या करें? सिर्फ सादे पानी से धोने के बजाय अगर आप नमक के पानी से सब्जियों को धोते हैं, तो हानिकारक तत्वों को काफी हद तक कम किया जा सकता है.
नमक का पानी क्यों है इतना असरदार?
जब हम पानी में नमक मिलाते हैं, तो यह एक हल्का हाइपरटोनिक घोल बन जाता है, जो सब्जियों की ऊपरी सतह पर चिपकी गंदगी, कीड़े-मकोड़े और केमिकल की पर्त को ढीला करने में मदद करता है खासकर पत्ता गोभी, फूलगोभी और पालक जैसी सब्जियों में मिट्टी अंदर तक फंसी होती है, जिसे सादा पानी आसानी से नहीं निकाल पाता.
सब्जियों को नमक के पानी से साफ करने का सही तरीका?
- एक बड़े बर्तन या बाउल में साफ पानी भरें.
- अब इसमें एक से दो चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- पानी ऐसा होना चाहिए जो हल्का नमकीन लगे, बहुत ज्यादा खारा न हो.
- सब्जियों को नमक के पानी में डालने से पहले एक बार नल के नीचे नॉर्मल पानी से धो लें, इससे ऊपर लगी मोटी मिट्टी निकल जाती है और घोल गंदा नहीं होता.
- अब सब्जियों को नमक वाले पानी में पूरी तरह डुबोकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें.
- अगर आप पालक या मेथी जैसी पत्तेदार सब्जियां धो रहे हैं, तो उनके पत्तों को हल्का सा खोल दें ताकि पानी अंदर तक पहुंच सके.
- तय समय के बाद, आलू, खीरा या बैंगन जैसी सब्जियों को हाथों से थोड़ा रगड़ लें.
- पत्तेदार सब्जियों को पानी में हल्के हाथों से हिलाएं ताकि छिपी हुई गंदगी बाहर आ जाए.
- यह स्टेप सबसे ज्यादा जरूरी है, सब्जियों को नमक के पानी से निकालकर तुरंत ताजे बहते पानी के नीचे अच्छे से धो लें.
- ऐसा करने से नमक का स्वाद, बची हुई गंदगी और केमिकल्स पूरी तरह साफ हो जाते हैं.
Watch Video:
इसे भी पढ़ें: बिना तले, कम घी में बनाएं हलवाई जैसे चूरमा लड्डू, नोट करें रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं