No-Cook Summer Lunch Box Ideas: गर्मी के मौसम में सुबह का समय अक्सर सबसे ज्यादा भागदौड़ भरा होता है. किसी को ऑफिस के लिए निकलना होता है तो किसी को बच्चों का स्कूल टिफिन तैयार करना होता है. ऊपर से बढ़ती गैस कीमतों ने भी लोगों की टेंशन बढ़ा दी है. ऐसे में कई लोग अब ऐसे फूड ऑप्शन्स तलाश रहे हैं जो जल्दी बन जाएं, ज्यादा कुकिंग की जरूरत ना पड़े और जेब पर भी भारी ना पड़ें. यही वजह है कि इन दिनों नो-कुक समर लंचबॉक्स आइडियाज का चलन तेजी से बढ़ गया है. ये लंच कॉम्बोज बिना गैस जलाए सिर्फ 10 मिनट में तैयार हो जाते हैं और सही स्टोरेज के साथ दोपहर तक फ्रेश भी बने रहते हैं. खास बात यह है कि ये हल्के और गर्मियों के मौसम के हिसाब से काफी कंफर्टेबल माने जाते हैं.
1. दही पोहा फ्रूट बाउल (Dahi-Poha Fruit Bowl)
अगर आप हल्का और पेट भरने वाला लंच चाहते हैं तो यह कॉम्बो अच्छा ऑप्शन हो सकता है. भीगे हुए पोहा में दही, सेब, अनार और थोड़ा भुना जीरा मिलाएं. ऊपर से मूंगफली डाल दें. यह लंच गर्मियों में कूलिंग फील देने के साथ एनर्जी (Energy) भी बनाए रखने में मदद कर सकता है.
2. वेज सैंडविच और छाछ (Veg Sandwich And Buttermilk)
ब्राउन ब्रेड में खीरा, टमाटर, पनीर और पुदीना चटनी लगाकर सैंडविच तैयार करें. साथ में ठंडी छाछ की छोटी बोतल रखें. यह कॉम्बो वर्किंग प्रोफेशनल्स और स्कूल किड्स दोनों के लिए आसान और झटपट तैयार होने वाला ऑप्शन माना जाता है.

3. स्प्राउट्स चाट बॉक्स (Sprouts Chaat Box)
उबले स्प्राउट्स में प्याज, टमाटर, खीरा, नींबू रस और काला नमक मिलाएं. साथ में तरबूज या खरबूजे के टुकड़े रखें. यह लंच प्रोटीन और हाइड्रेशन दोनों देने वाला माना जाता है.
यह भी देखें- Best Time To Eat Protein: सुबह, वर्कआउट के बाद या रात में? जानिए क्या कहती है रिसर्च
4. ब्लैक चना कर्ड सलाद (Black Chana Curd Salad)
भीगे हुए काले चने में दही, खीरा और थोड़ा चाट मसाला मिलाकर एयर टाइट कंटेनर में रखें. यह लंच लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस करा सकता है और जल्दी खराब भी नहीं होता.
5. पीनट बटर बनाना रोल (Peanut Butter Banana Roll)
रोटी पर पीनट बटर लगाएं और उसमें केला रखकर रोल बना लें. बच्चों के टिफिन के लिए यह क्विक लंच ऑप्शन माना जाता है. साथ में नारियल पानी या कोई सीजनल फल भी रखा जा सकता है.
लंचबॉक्स को फ्रेश रखने के आसान टिप्स- (How To Keep Lunch Fresh Inside The Lunchbox)
- हमेशा एयर टाइट लंचबॉक्स का इस्तेमाल करें.
- दही और कटे फलों को अलग कंटेनर में रखें.
- लंचबॉक्स में टिश्यू रखने से एक्स्ट्रा मॉइश्चर कम हो सकती है.
- लंच को सीधी धूप से दूर रखें.
- गर्मियों में ज्यादा तली हुई चीजें रखने से बचें.
अगर आप भी बढ़ती गर्मी और गैस कीमतों के बीच आसान, हल्का और जल्दी तैयार होने वाला लंच ढूंढ रहे हैं, तो ये नो-कुक समर लंचबॉक्स कॉम्बोज आपके काफी काम आ सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं