Cooking Without Fire Recipes: जरूरी नहीं इतनी भीषण गर्मी में जो लोग बाहर जा रहे हैं सिर्फ वहीं तेज धूप का शिकार हो रहे हैं, घर में रहना, रसोई में खाना बनाना भी उतना ही मुश्किल हो सकता है. जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने. इतनी गर्मी में किचन में जाकर गैस के आगे खड़े होकर खाना बनाना किसी टास्क से कम नहीं है. अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, जो अच्छा खाना तो खाना चाहते हैं, लेकिन रसोई में जाने का मन नहीं है, तो ये स्टोरी आपके लिए ही है. यहां हम आपके साथ कुछ ऐसी रेसिपी शेयर करने वाले हैं, जो बिना गैस जलाएं आसानी से बन जाएंगी. नोट करें रेसिपी.

बिना गैस के क्या खाना बनाया जा सकता है?
गर्मियों के मौसम में आप अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए नीचे बताए गए इन 3 हेल्दी ऑप्शन को आप ट्राई कर सकते हैं.
पनीर बटर और बनाना रोल का कॉम्बिनेशन
इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी,
- बस रोटी लें, उस पर पीनट बटर लगाएं.
- अब ऊपर से केले को काट कर रख दें.
- रोटी का रोल बनाएं और खाएं.
पोहा, दही और फ्रूट से बना बाउल
ये रेसिपी न सिर्फ सेहत के लिए कमाल है, बल्कि स्वाद में भी लाजवाब है,
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले पोहा अच्छी तरह से धो लें.
- अब उसे पानी में भिगोकर रख दें.
- कुछ देर बाद जब लगे पोहा मुलायम हो गया है, उसे बाहर निकालें.
- अब इसमें दही मिलाएं और अपनी पसंद के सारे फल मिला दें.
- आप चाहें, तो इसे और हेल्दी बनाने के लिए इसमें मूंगफली भी मिला सकते हैं.
सैंडविच के साथ अपनी पसंद का कुछ ठंडा
सैंडविच तो हर किसी को पसंद आता है, इसकी खास बात ये है इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है,
- सबसे पहले अपनी पसंद की ब्रेड लें.
- अब उसपर पनीर, खीरा या टमाटर अपनी पसंद की सब्जी डालें.
- हल्की चटनी लगाएं और फिर किसी भी ठंडी और रिफ्रेशिंग ड्रिंक के साथ मजा उठाएं.
इसे भी पढ़ें: दही में गुड़ मिलते ही होता है कमाल, गर्मी के लिए भौकाल और हीटवेव का काम, Quick Recipe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं