Ways To Save LPG: क्या आपका गैस सिलेंडर भी महीने खत्म होने से पहले खाली हो जाता है? दरअसल, ज्यादातर लोग किचन में कुछ ऐसी छोटी-छोटी गलतियां करते हैं, जिनकी वजह से गैस ज्यादा खर्च होती है. अगर इन्हें सही कर लिया जाए, तो वही सिलेंडर कई दिनों तक ज्यादा चल सकता है. ऐसे में सिलेंडर को ज्यादा दिन तक चलाने के लिए जितना हो सके उतना गैस का कम इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है. कई बार हम खाना बनाते समय कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसके वजह से गैस ज्यादा लगती है.
हो सकता है आप भी उन्हीं में से एक हो, लेकिन ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि यहां हम आपके साथ कुछ ऐसी आसान ट्रिक्स शेयर करने वाले हैं, जो LPG सिलेंडर की लाइफ 20 से 30% तक बढ़ा सकते हैं.
क्यों जल्दी खत्म होता है गैस सिलेंडर?
कई बार लोगों को लगता है कि सिलेंडर में गैस कम होती है, लेकिन असली वजह किचन की आदतें होती हैं.
- ज्यादा देर तक गैस जलाना
- बिना प्लान के कुकिंग
- गलत फ्लेम और बर्तन का इस्तेमाल
इन वजहों से सिलेंडर जल्दी खत्म हो जाता है, जिसका असर सीधे आपके बजट पर पड़ता है.
अगर आप जल्दी असर देखना चाहते हैं, तो इन हैक्स को जरूर अपनाएं:
तुरंत गैस बचाने वाले आसान तरीके |
| खाना बनाते वक्त हमेशा बर्तन को ढककर रखें |
| प्रेशर कुकर का इस्तेमाल ज्यादा करें |
| गैस जलाने से पहले सारी तैयारी पूरी कर लें |
| सब्जी काटने और मसाले तैयार करने का काम पहले करें |
- ये छोटे‑छोटे बदलाव आपके सिलेंडर को कई दिन ज्यादा चला सकते हैं
सबसे ज्यादा गैस बर्बाद करने वाली गलतियां
अगर आपका गैस सिलेंडर जल्दी खत्म हो जाता है, तो इसकी वजह किचन में होने वाली छोटी‑छोटी गलतियां हो सकती हैं:
तेज आंच पर खाना बनाना - इससे गैस ज्यादा खर्च होती है.
बिना ढक्कन के खाना पकाना - भाप बाहर निकलती है और समय बढ़ता है.
बार‑बार गैस ऑन‑ऑफ करना - हर बार ignition में भी गैस खर्च होती है.
इन आदतों को बदलने से ही गैस की खपत काफी कम हो सकती है
1 दिन का आसान “Gas Saving” प्लान
अगर आप पूरे दिन की कुकिंग को सही तरीके से प्लान करें, तो गैस लंबे समय तक चल सकती है:
- सुबह चाय और नाश्ता एक साथ बनाएं
- सब्जियां और मसाले पहले से तैयार रखें
- लंच की तैयारी पहले ही कर लें, ताकि बार‑बार गैस न जलानी पड़े
- एक बार में ज्यादा खाना बनाकर reheating कम करें
इस तरह की planning से रोजाना गैस की बचत हो सकती है.

गैस बचाने के स्मार्ट किचन हैक्स |
|
|
|
|
- ये आदतें धीरे-धीरे आपकी महीने की गैस लागत भी कम कर सकती हैं.
रसोई गैस बचाने के स्मार्ट तरीके
छोटा बर्नर का इस्तेमाल करें: बड़ा बर्नर सबसे ज्यादा गैस खाता है, इसलिए कोशिश करें खाना बनाते समय छोटे बर्नर का ही इस्तेमाल करें. बड़े बर्नर का उपयोग सिर्फ तभी करें जब ज्यादा जरूरत हो. ऐसे करने से गैस की बचत होगी और सिलेंडर लंबा चलेगा.
ढक्कन लगाकर खाना बनाएं: ढक्कन लगाने से भाप अंदर बनी रहती है और खाना जल्दी पकता है, खासकर दाल, सब्जियां, चावल और उबालने वाले काम हमेशा ढक्कन लगाकर करें.
प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करें: दाल, राजमा, छोले, मांस, आलू, इन सबको कुकर में पकाएं. कुकर में पकाने से समय भी कम लगता है और गैस भी आधी लगती है.
आंच को मीडियम पर रखें: तेज आंच से खाना जल्दी नहीं पकता, बल्कि गैस ज्यादा जलती है. ऐसे में अगर आप मीडियम आंच पर खाना बनाते हैं, इससे खाना भी अच्छे से पकता है और गैस बचती है.
एक साथ ज्यादा चीजें पकाएं: बार-बार गैस ऑन-ऑफ करने से समय भी बढ़ता है और गैस भी ज्यादा जलती है. कोशिश करें कि एक बार गैस जलाएं और लगातार 2 से 3 चीजें पकाएं जैसे दाल रखते ही, आप सब्जियों की तैयारी कर सकते हैं, फिर फटाफट तड़का लगा दें.
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में रामबाण है गुड़हल की चाय, तनाव और हाई BP दोनों में देती है राहत
गैस बचाने के लिए आपको किसी महंगी मशीन या बड़े बदलाव की जरूरत नहीं है. बस रोजमर्रा की इन छोटी-छोटी आदतों को बदलना काफी है. अगर आप सही तरीके से कुकिंग करेंगे, तो ना सिर्फ गैस की बचत होगी, बल्कि आपका समय और मेहनत भी बचेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं