India vs New Zealand 3rd ODI Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान में खेला जाने वाला था, लेकिन आखिरकार वही हुआ जिसका अंदेशा काफी देर से लगाया जा रहा था. लगातार बारिश और मैदान की खराब स्थिति को देखते हुए मैच को आधिकारिक रूप से रद्द कर दिया गया है. हैमिल्टन में पूरे दिन मौसम ने खेल बिगाड़े रखा. कभी हल्की तो कभी तेज बारिश होती रही, जिसके कारण ग्राउंड स्टाफ को बार-बार कवर बिछाने पड़े. आखिर में हालात इतने खराब हो गए कि समय पर मैदान को खेल के लिए तैयार करना संभव नहीं रहा और अंपायरों ने मुकाबला रद्द करने का फैसला लिया. इससे पहले हैमिल्टन में बारिश के कारण टॉस में देरी हुई जिसके कारण मैच को 40-40 ओवर वाला कर दिया गया. भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. इसके अलााव यह मैच शुभमन गिल और केएल राहुल के लिए इस वनडे सीरीज का आखिरी मैच था, इसके बाद दोनों खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट की तैयारी के लिए वनडे टीम से अलग हो रहे. (LIVE SCORECARD)
India vs New Zealand 3rd ODI LIVE Score, IND vs NZ Match Today:
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): विल यंग, टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (डब्ल्यू), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर (सी), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर
यह भी पढ़ें | भारत बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा वनडे आज, फ्री में कैसे देखें लाइव मुकाबला?
यह भी पढ़ें | नंबर 1 डॉन ब्रैडमैन, नंबर 3 सहवाग, टेस्ट में एक दिन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज
India vs New Zealand 3rd ODI LIVE Score: भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे मैच रद्द, बारिश ने मार ली बाजी
तो आखिरकार वही हुआ जिसका अंदेशा काफी देर से लगाया जा रहा था. लगातार बारिश और मैदान की खराब स्थिति को देखते हुए मैच को आधिकारिक रूप से रद्द कर दिया गया है.
हैमिल्टन में पूरे दिन मौसम ने खेल बिगाड़े रखा. कभी हल्की तो कभी तेज बारिश होती रही, जिसके कारण ग्राउंड स्टाफ को बार-बार कवर बिछाने पड़े. आखिर में हालात इतने खराब हो गए कि समय पर मैदान को खेल के लिए तैयार करना संभव नहीं रहा और अंपायरों ने मुकाबला रद्द करने का फैसला लिया.
India vs New Zealand 3rd ODI LIVE Score: क्या रद्द होगा भारत-न्यूजीलैंड मैच? काफी तेज बारिश जारी, इतने बजे तक खेल शुरू होना जरूरी
हैमिल्टन में इस समय बारिश काफी तेज हो चुकी है और मौसम किसी भी तरह की राहत देने के मूड में नहीं दिख रहा. स्टेडियम से दर्शकों का बाहर निकलना भी शुरू हो गया है, जो आमतौर पर अच्छे संकेत नहीं माने जाते. फिलहाल मैदान पूरी तरह कवर से ढका हुआ है और खेल शुरू होने की उम्मीदें लगातार कमजोर पड़ती जा रही हैं.
सबकी निगाहें अब कट-ऑफ टाइम पर टिकी हैं. 20 ओवर के मुकाबले के लिए भारतीय समयानुसार दोपहर 12:32 बजे तक खेल शुरू होना जरूरी है. लेकिन मौजूदा मौसम को देखते हुए तस्वीर ज्यादा उत्साहजनक नजर नहीं आ रही.
India vs New Zealand 3rd ODI LIVE Rain Updates: मौसम ने मार ली बाजी, बढ़ता जा रहा भारत-न्यूजीलैंड मैच का इंतजार
फिलहाल मैदान पर सबसे ज्यादा व्यस्त अगर कोई है तो वह ग्राउंड स्टाफ और कवर हैं. बारिश के खतरे को देखते हुए अब रन-अप एरिया को भी पूरी तरह ढक दिया गया है, जिससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि खेल जल्द शुरू होने की संभावना बेहद कम है.
मैदान पर अभी किसी तरह की तैयारी या खिलाड़ियों की हलचल नजर नहीं आ रही है. मौसम अब भी अपना खेल खेल रहा है और फैंस का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है.
India vs New Zealand 3rd ODI LIVE Score: हैमिल्टन में फिर तेज हुई बारिश, मौसम बना सबसे बड़ा विलेन
बारिश एक बार फिर जोर पकड़ चुकी है और हैमिल्टन में खेल शुरू होने का इंतजार लंबा होता जा रहा है. मैदान पर कवर मौजूद हैं और फिलहाल किसी भी तरह के अच्छे संकेत नहीं दिख रहे और मैच अब भी मौसम की मेहरबानी का इंतजार कर रहा है.
Rains have picked up again here in Hamilton. The ⏳ game continues. #NZvIND https://t.co/FRccK485hx
— BCCI (@BCCI) November 10, 2026
India vs New Zealand 3rd ODI LIVE Rain Updates: मौसम फिर बना विलेन
अफसोस की बात है कि हालात फिर से खराब होते दिख रहे हैं. मैदान पर दोबारा अतिरिक्त कवर बिछाए जा रहे हैं और स्टैंड्स में छतरियां भी खुल चुकी हैं. पूरे दिन मौसम ने इसी तरह आंख-मिचौली खेली है और एक बार फिर बारिश ने मैच की तैयारियों पर ब्रेक लगा दिया है.
फिलहाल खेल शुरू होने को लेकर कोई सकारात्मक संकेत नहीं मिल रहे हैं और सभी की नजरें अगले निरीक्षण व मौसम के मिजाज पर टिकी हैं.
India vs New Zealand 3rd ODI LIVE Rain Updates: इतने बजे होगा मैदान का निरीक्षण
अंपायरों ने भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे मैदान का निरीक्षण करने का फैसला किया है. फिलहाल सभी की नजरें उसी निरीक्षण पर टिकी हैं, जो मैच की संभावनाओं पर अहम संकेत देगा.
हालांकि इस समय मैदान पर कवर हटाने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं. ग्राउंड स्टाफ अभी भी इंतजार की मुद्रा में है और आउटफील्ड की स्थिति का लगातार आकलन किया जा रहा है. बारिश भले थमी हुई हो, लेकिन खेल शुरू होने को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है.
India vs New Zealand 3rd ODI LIVE Rain Updates: जल्द शुरू हो सकता है मैच, मौसम पर आया ताजा अपडेट
बारिश ने एक बार फिर हल्की दस्तक दी, लेकिन यह ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी. अब बूंदाबांदी रुक चुकी है और ग्राउंड स्टाफ तेजी से कवर हटाने में जुट गया है. सबसे अच्छी खबर यह है कि आसमान पहले की तुलना में काफी साफ नजर आ रहा है और रोशनी भी बेहतर हुई है.
मैदान पर गतिविधियां बढ़ गई हैं, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि मैच जल्द शुरू हो सकता है. हालांकि अंतिम फैसला अंपायरों के निरीक्षण के बाद ही लिया जाएगा.
India vs New Zealand 3rd ODI LIVE Rain Updates: मौसम को लेकर आया ताजा अपडेट
बारिश फिलहाल रुक गई है. अंपायर ग्राउंड्समैन के साथ स्थिति का जायजा ले रहे हैं, हालांकि पिच अभी भी कवर से ढकी हुई है. खेल शुरू होने में जितनी देरी होगी, हर चार मिनट पर एक ओवर कम होता जाएगा.
इस बीच खिलाड़ियों को भी मैदान छोड़ना पड़ा है क्योंकि केवल मुख्य पिच ही नहीं, बल्कि प्रैक्टिस पिचों को भी बारिश से बचाने के लिए कवर किया जा रहा है. फिलहाल सभी की नजरें मौसम पर टिकी हैं.
India vs New Zealand 3rd ODI LIVE Updates : भारतीय प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): विल यंग, टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (डब्ल्यू), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर (सी), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर
India vs New Zealand 3rd ODI LIVE Updates : भारत ने जीता टॉस
तीसरे वनडे में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. बारिश के कारण मैच 40-40 ओवर का होगा.
India vs New Zealand 3rd ODI LIVE Rain Updates : टॉस से पहले फिर बिगड़ा मौसम, बारिश के चलते बढ़ा इंतजार
ओह..फैन्स को झटका, एक बार फिर बारिश लौट आई है. बारिश से फिर टॉस टाल दिया है. इससे पहले टॉस 9:02 पर होना था, लेकिन बारिश आई जिसके कारण पिच को कवर्स से ढक दिया गया है. हालांकि बारिश तेज नहीं है, खिलाड़ी मैदान पर ही दिख रहे हैं. देखना होगा कि अंपायर क्या फैसला करते हैं.
India vs New Zealand 3rd ODI LIVE Rain Updates : इंतजार खत्म! 9:02 बजे होगा टॉस, 40 ओवर का किया गया मैच
काफी इंतजार के बाद फैन्स को अच्छी खबर मिली है, सुबह 9:02 बजे टॉस होगा, जबकि 9:30 बजे मैच शुरू किया जाएगा. लगातार बारिश के कारण इस मैच को अब 40-40 ओवर का कर दिया गया है. हालांकि मैच की शुरुआत तभी संभव होगी, जब मौसम दोबारा बाधा न डाले और बारिश की वापसी न हो. फैन्स अब दुआ कर रहे हैं कि बारिश न हो, इसके अलावा अंपायर आउटफील्ड पर भी चर्चा कर सकते हैं.
India vs New Zealand 3rd ODI LIVE Rain Updates: हैमिल्टन से आई खुशखबरी, ओवरों में हुई कटौती, अब इस समय शुरू होगा मुकाबला
हैमिल्टन से आखिरकार क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर आई है. लगातार बारिश के कारण लंबे इंतजार के बाद मैच अधिकारियों ने मुकाबला शुरू कराने का फैसला किया है. संशोधित कार्यक्रम के अनुसार टॉस स्थानीय समयानुसार शाम 4:30 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 9:00 बजे) होगा, जबकि मैच की पहली गेंद शाम 5:00 बजे स्थानीय समय (सुबह 9:30 बजे IST) पर डाली जाएगी. बारिश से गंवाए गए समय की भरपाई के लिए मैच को 40-40 ओवर प्रति पारी का कर दिया गया है. मौसम में सुधार और मैदान की स्थिति बेहतर होने के बाद अब फैंस को आखिरकार क्रिकेट देखने को मिलेगा.
India vs New Zealand 3rd ODI LIVE Rain Updates: मैच पर किस बात का पड़ रहा असर? कमेंट्री के दौरान साइमन डूल ने बताया
कमेंट्री के दौरान साइमन डूल ने बताया कि पिछले तीन दिनों में पिच कुल मिलाकर सिर्फ 6 से 7 घंटे ही ऐसी रही है, जब उस पर कवर्स नहीं थे, लगातार बारिश और खराब मौसम के कारण पिच ज्यादातर समय ढकी रही, जिससे मैच संचालन पर भी असर पड़ा है.
India vs New Zealand 3rd ODI LIVE Rain Updates: बारिश थमी, अब अधिकारियों के फैसले का इंतजार
फिलहाल मैदान पर बारिश नहीं हो रही है और सभी कवर्स भी हटा दिए गए हैं. इससे मुकाबले के जल्द शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है. अब सबकी नजरें अगले आधिकारिक निरीक्षण और मैच अधिकारियों के फैसले पर टिकी हैं. भारतीय समयानुसार 8:15 AM पर मैदान का निरीक्षण करने का फैसला किया है.
India vs New Zealand 3rd ODI LIVE Rain Updates: मौसम को लेकर आया बड़ा अपडेट
मौसम को लेकर राहत की खबर. लगातार बारिश के बीच मैच अधिकारियों ने भारतीय समयानुसार 8:15 AM पर मैदान का निरीक्षण करने का फैसला किया है. अगर मैदान के हालात सही रहें तो इसके बाद मुकाबले के शुरू होने को लेकर अच्छे अपडेट मिल सकते हैं.
India vs New Zealand 3rd ODI LIVE Rain Updates: बारिश लगातार जारी, टॉस का इंतजार
मौसम को लेकर अभी ताजा अपडेट ये है की बारिश फिर से शुरू हो गई है और लगातार जारी है. मैदान पर कवर्स वापस आ गए हैं. फिलहाल हालात को लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता बस इंतजार करना होगा. ऐसे में मैच अधिकारियों से एक बार फिर टॉस को लेकर समय में बदलाव की उम्मीद होगी लेकिन कितना वक्त लग सकता है ये कहना मुश्किल है.
India vs New Zealand 3rd ODI LIVE Updates: बारिश बना विलेन, लंबा हो रहा टॉस का इंतजार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान आद खेला जाने वाला है. मौसम को लेकर अभी ताजा अपडेट ये है की बारिश फिर से शुरू हो गई है और मैदान पर कवर्स वापस आ गए हैं. मैच अधिकारियों से एक बार फिर टॉस को लेकर समय में बदलाव की जा सकती है. इससे पहले टॉस का समय स्थानीय समयानुसार दोपहर 3:02 और भारतीय समयानुसार सुबह 7:32 में होना था. वहीं मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 8:00 बजे होनी थी.
India vs New Zealand 3rd ODI LIVE Score: बारिश की वजह से लंबा होगा टॉस का इंतजार!
बारिश फिर से शुरू हो गई है और मैदान पर कवर्स वापस आ गए हैं. मैच अधिकारियों से एक बार फिर टॉस को लेकर समय में बदलाव की जा सकती है.
India vs New Zealand 3rd ODI LIVE Score: बारिश की वजह से टॉस में देरी, अब इतने बजे शुरू होगा मैच
मौसम अपडेट: अच्छी खबर यह है कि बारिश फिलहाल रुक गई है और मैदान से कवर्स हटा दिए गए हैं. इसके बाद मैच अधिकारियों ने संशोधित कार्यक्रम जारी किया है.
टॉस अब स्थानीय समयानुसार दोपहर 3:02 और भारतीय समयानुसार सुबह 7:32 में होगा. वहीं मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 8:00 बजे होगा, बारिश थमने के बाद ग्राउंड स्टाफ की मेहनत रंग लाई और अब मुकाबला शुरू कराने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
Update- It has stopped raining and the covers are off. Toss to take place at 3.02 PM local; 7.32 AM IST Start of play at 3.30 PM local; 8 AM IST. #NZvIND
— BCCI (@BCCI) November 10, 2026
IND vs NZ 3rd ODI Live Weather Updates: मौसम को लेकर आया ताजा अपडेट
फिलहाल मौसम ने थोड़ी राहत दी है और इस समय बारिश नहीं हो रही है. ग्राउंड स्टाफ लगातार मेहनत कर रहा है ताकि मैदान को जल्द से जल्द खेलने लायक बनाया जा सके. अब सभी की उम्मीदें दिन के पहले सकारात्मक अपडेट पर टिकी हैं.
IND vs NZ 3rd ODI Live Weather Updates: भारत का अभ्यास सत्र रहा बारिश से प्रभावित
तीसरे वनडे से पहले सोमवार को लगातार बारिश के कारण भारतीय टीम का आउटडोर अभ्यास सत्र रद्द कर दिया गया और खिलाड़ियों को इंडोर ट्रेनिंग करनी पड़ी. इससे पहले वेलिंग्टन में भी खराब मौसम की वजह से दूसरे वनडे से पहले टीम इंडिया का अभ्यास सत्र रद्द हो गया था.

IND vs NZ 3rd ODI Live Updates: भारत-न्यूजीलैंड तीसरे वनडे से पहले की तस्वीर
Not a very bright sight here in Hamilton at the moment. We will keep you posted on further updates. #NZvIND https://t.co/ax1icpmBad
— BCCI (@BCCI) November 10, 2026
IND vs NZ 3rd ODI Live Updates: भारत-न्यूजीलैंड तीसरे वनडे पर बारिश का साया
एक्यूवेदर के अनुसार मंगलवार 3 बजे से बुधवार रात 1 बजे तक हेवी रेन वॉच जारी है. मंगलवार को बारिश की संभावना 100% बताई गई है. मैच शुरू होने से पहले और उसके दौरान भी बारिश का खतरा बना रहेगा, क्योंकि दोपहर से शाम तक वर्षा की संभावना 70-80% के आसपास रहने का अनुमान है. हालांकि रात 8 बजे के बाद बारिश की संभावना घटकर 49% रह सकती है.
IND vs NZ 3rd ODI Live Updates: विराट कोहली 22 रन बनाते ही रचेंगे इतिहास
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे में 74 रनों की पारी खेलने वाले कोहली अगर तीसरे वनडे में 22 रन बनाने में सफल होते हैं तो वह इस फॉर्मेट में ब्लैक कैप्स के खिलाफ 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. विराट ने कीवी टीम के खिलाफ 38 पारियों में 97.87 की स्ट्राइक रेट और 56.51 की औसत से 1978 रन बनाए हैं. बता दें, दूसरे वनडे में 7 रन बनाते ही कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
IND vs NZ 3rd ODI Live Updates: तीसरे वनडे के लिए कैसी होगी भारतीय प्लेइंग-11
भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे मुकाबले में कुछ ऐसी दिख सकती है भारतीय प्लेइंग 11
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह/औकिब नबी
IND vs NZ 3rd ODI Live Updates: भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला
नमस्कार, भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे मुकाबले की लाइव कवरेज में आप सब का स्वागत है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा. पहले दो वनडे मैच जीतकर भारतीय टीम सीरीज में 2-0 से बढ़त बना चुकी है. अब तीसरा मुकाबला जीतकर टीम इंडिया सीरीज अपने नाम करना चाहेगी.