विज्ञापन

बिना जामन के गाढ़ा दही कैसे जमाएं? जानें हरी मिर्च से दही जमाने का तरीका

कई बार ऐसा होता है कि हम जामन रखना भूल जाते हैं. ऐसे में आप एक आसान तरीका अपना सकते हैं. आप चाहें, तो बिना जामन के भी दही जमा सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे-

बिना जामन के गाढ़ा दही कैसे जमाएं? जानें हरी मिर्च से दही जमाने का तरीका
बिना जामन के दही कैसे जमाएं?
(Photo Credit: NDTV)

मौसम चाहे गर्मी का हो या सर्दी का, खाने की थाली में दही मिल जाए तो स्वाद दो गुना बढ़ जाता है. इसके साथ ही दही को सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है. अब, ज्यादातर लोग घर पर ही दही जमाना पसंद करते हैं. इसके लिए थोड़े से पुराने दही यानी जामन की जरूरत होती है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम जामन रखना भूल जाते हैं. ऐसे में आप एक आसान तरीका अपना सकते हैं. आप चाहें, तो बिना जामन के भी दही जमा सकते हैं. ये खास तरीका रेखा सीरा नाम की यूट्यूबर ने अपने चैनल पर शेयर किया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

बिना जामन के दही कैसे जमाएं?

अगर आपके घर में जामन खत्म हो गया है तो आप हरी मिर्च की मदद से भी दूध से दही जमा सकते हैं. इसके लिए आपको बहुत ज्यादा सामान की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके लिए- 

  • सबसे पहले दूध को अच्छी तरह उबाल लें. इसके बाद इसे थोड़ा ठंडा होने दें. ध्यान रखें कि दही जमाने के लिए दूध न तो बहुत गर्म होना चाहिए और न ही बिल्कुल ठंडा. दूध इतना गुनगुना होना चाहिए कि उसमें उंगली डालने पर हल्की गर्माहट महसूस हो, लेकिन उंगली जले नहीं.
  • अब, दो ताजी और तीखी हरी मिर्च लें. इन्हें पानी से अच्छी तरह धो लें. आपको मिर्च का डंठल नहीं हटाना है. 
  • इसके बाद दोनों हरी मिर्च को गुनगुने दूध में डाल दें. मिर्च को दूध में अच्छी तरह डुबोकर रखें.
  • हरी मिर्च डालने के बाद दूध को किसी ढक्कन से ढक दें और इसे रातभर किसी गर्म जगह पर रख दें. कोशिश करें कि दूध का बर्तन बार-बार न हिलाएं. 
  • बस इतना करते ही अगली सुबह तक दूध से दही बनकर तैयार हो जाएगी. 
किसी भी बर्तन में जमाएं दही?

यूट्यूबर बताती हैं, इस तरीके से दही जमाने के लिए आप मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल कर सकते हैं. मिट्टी के बर्तन में दही ज्यादा गाढ़ी जमती है. हालांकि, अगर आपके घर में मिट्टी का बर्तन नहीं है, तो आप स्टील के बर्तन में भी दही जमा सकते हैं.

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- मां लक्ष्मी के चरणों से लेकर दीपक और कलश तक, इस दिवाली घर पर बनाएं ये खूबसूरत रंगोली डिजाइन, देखें Photos

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Curd, Food News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com