विज्ञापन

छठ के लिए आनंद विहार से भागलपुर जनरल स्पेशल ट्रेन, अलीगढ़-कानपुर से आरा-बक्सर-किऊल तक 20 स्टॉपेज

छठ से पहले आनंद विहार से भागलपुर के लिए अनारक्षित ट्रेन चलाने का निर्देश जारी किया गया है. यह ट्रेन विक्रमशिला एक्सप्रेस के रूट पर चलाया जाएगा. इस ट्रेन में रिजर्वेशन लेने की जरूरत नहीं होगी.

छठ के लिए आनंद विहार से भागलपुर जनरल स्पेशल ट्रेन, अलीगढ़-कानपुर से आरा-बक्सर-किऊल तक 20 स्टॉपेज
Anand Vihar to Bhagalpur General Special train
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • छठ के लिए आनंद विहार से भागलपुर जनरल ट्रेन चलेगी.
  • आनंद विहार से भागलपुर तक 20 स्टेशनों पर ट्रेन रुकेगी.
  • ट्रेन पकड़ने के लिए रिजर्व टिकट लेने की जरूरत नहीं होगी.

छठ पूजा के अवसर पर दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे प्रशासन लगातार स्पेशल ट्रेन चलाने के फैसले ले रहा है. इसी कड़ी में उत्तर रेलवे (NR) ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आनंद विहार टर्मिनल से भागलपुर के लिए अतिरिक्त अनारक्षित (General) स्पेशल ट्रेन चलाने के निर्देश जारी किए हैं. यह ट्रेन भागलपुर जाने वाली प्रमुख रेल विक्रमशिला एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12368) के निर्धारित रूट पर ही चलाई जाएगी, जिससे रास्ते के प्रमुख स्टेशनों के यात्रियों को भी इसका सीधा लाभ मिल सकेगा.

आनंद विहार-भागलपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

रेलवे द्वारा जारी संशोधित टाइम टेबल के मुताबिक आनंद विहार-भागलपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है. शुरुआत में इस ट्रेन को दोपहर 12:30 बजे चलाने की योजना थी, जिसे बाद में संशोधित कर दोपहर 1:45 बजे कर दिया गया है. यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से दोपहर 1:45 बजे रवाना होकर भागलपुर पहुंचेगी.

आनंद विहार-भागलपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का स्टॉपेज

आनंद विहार-भागलपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से खुलकर उत्तर प्रदेश और बिहार के कई महत्वपूर्ण स्टेशनों से गुजरते हुए भागलपुर पहुंचेगी.

उत्तर प्रदेश में यह गाजियाबाद, अलीगढ़ जंक्शन, टूंडला जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन और पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (DDU) पर रुकेगी. जबकि बिहार में बक्सर, आरा, पटना जंक्शन, पटना साहिब, फतुहा जंक्शन, बख्तियारपुर जंक्शन, बाढ़, मोकामा, हाथीदह जंक्शन, लखीसराय जंक्शन, किऊल, जमालपुर जंक्शन और सुल्तानगंज होते हुए यह ट्रेन भागलपुर पहुंचेगी.

यात्रियों के लिए जरूरी निर्देश

आनंद विहार-भागलपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन रिजर्वेशन टिकट बुकिंग नहीं किया जाएगा, इसलिए यात्रियों को इसमें यात्रा करने के लिए सामान्य टिकट काउंटर से टिकट लेना होगा.

इस स्पेशल ट्रेन के आधिकारिक ट्रेन नंबर की घोषणा अभी बाकी है. यात्रा करने वाले सभी यात्रियों से अनुरोध है कि वे स्टेशन पर पहुंचने के बाद पूछताछ केंद्र या डिस्प्ले बोर्ड पर ट्रेन की लाइव स्थिति और नंबर की पुष्टि अवश्य कर लें.

यह भी पढ़ें | दिल्ली से पटना एक और वंदे भारत स्पेशल ट्रेन, 11 नवंबर को चलाने की योजना, अलीगढ़-कानपुर-प्रयागराज होकर जाएगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anand Vihar Station, Bhagalpur, Special Train Announcement, Chhath Special Train For Bihar, Indian Railway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com