किताब में सोनिया गांधी का दावा- गुजरात दंगों के पीछे RSS और बजरंग दल की भूमिका थी
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी नई पुस्तक Belonging: A Journey of Love में 2002 के गुजरात दंगों का विस्तार से जिक्र किया है. किताब में उन्होंने गुजरात हिंसा को भारतीय राजनीति और समाज के लिए एक बेहद दर्दनाक अध्याय बताते हुए RSS और बजरंग दल पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सोनिया गांधी ने लिखा है कि गुजरात दंगों के दौरान जो कुछ हुआ, उसने देश की धर्मनिरपेक्ष छवि और लोकतांत्रिक मूल्यों को गहरी चोट पहुंचाई. उनके अनुसार, उस समय सांप्रदायिक शक्तियों को बढ़ावा मिला और समाज में विभाजन की राजनीति मजबूत हुई.
खबर विस्तार से पढ़ें: गुजरात दंगों के लिए सोनिया गांधी ने बजरंग दल और RSS को ठहराया जिम्मेदार, बीजेपी का आया ये जवाब
'ऑपरेशन ब्लू स्टार' के बाद रो पड़ी थीं इंदिरा गांधी....किताब में सोनिया का दावा, अकाली दल-घाव देने वाले आंसू बहा रहे
सोनिया गांधी की नई किताब 'Belonging: A Journey of Love' के एक दावे ने पंजाब की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है. किताब और एक इंटरव्यू में सोनिया गांधी ने कहा कि ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद स्वर्ण मंदिर परिसर में हुई तबाही की तस्वीरें देखकर इंदिरा गांधी की आंखों में आंसू आ गए थे. उन्होंने यह भी दावा किया कि इंदिरा गांधी को अपनी हत्या की आशंका थी और उन्होंने परिवार को संभावित स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा था. इन दावों पर शिरोमणि अकाली दल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. पार्टी का कहना है कि ऑपरेशन ब्लू स्टार और 1984 के सिख विरोधी दंगों के लिए जिम्मेदार मानी जाने वाली कांग्रेस को अब संवेदना जताने का नैतिक अधिकार नहीं है.
खबर विस्तार से पढ़ें: 'ऑपरेशन ब्लू स्टार' पर सोनिया के दावे पर भड़का अकाली दल, कहा- घाव देने वाले आंसू बहा रहे
नई पुस्तक में सोनिया गांधी का भावुक खुलासा, पहला बच्चा दुनिया में आते ही खो दिया
सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा Belonging: A Journey of Love में निजी जीवन के एक बेहद भावुक और दर्दनाक अध्याय का जिक्र किया है. उन्होंने बताया कि शादी के शुरुआती वर्षों में उन्हें अपनी पहली संतान को जन्म से पहले ही खोना पड़ा था, जिसे वह जीवन के सबसे कठिन अनुभवों में से एक मानती हैं. किताब में सोनिया गांधी ने लिखा है कि उस घटना ने उन्हें गहरा मानसिक और भावनात्मक आघात पहुंचाया था. उन्होंने स्वीकार किया कि इस नुकसान का दर्द लंबे समय तक उनके साथ रहा और वह उसे कभी पूरी तरह भुला नहीं सकीं.
खबर विस्तार से पढ़ें: हमें उससे प्यार हो गया था.. पहले बच्चे की मौत को लेकर सोनिया गांधी ने किताब में शेयर की दर्द भरी यादें
प्रियंका नहीं, राहुल को राजनीति में आगे क्यों बढ़ाया? सोनिया गांधी ने किताब में बताया कारण
अपनी आत्मकथा'Belonging: A Journey of Love' में सोनिया गांधी ने बताया है कि राजनीति में राहुल गांधी को प्राथमिकता देने की वजह किसी पारिवारिक पसंद से ज्यादा दोनों बच्चों की अलग-अलग रुचियां थीं. उनके अनुसार, राहुल को लंबे समय से सार्वजनिक जीवन और राजनीति में दिलचस्पी थी, जबकि प्रियंका गांधी चुनावी और संसदीय कामकाज में मदद करने के बावजूद अपने बच्चों की परवरिश और बौद्ध अध्ययन में ज्यादा रुचि रखती थीं. सोनिया गांधी ने लिखा है कि अमेठी के दौरे के दौरान राहुल ने लोगों के प्रतिनिधि के रूप में काम करने का फैसला किया था
खबर विस्तार से पढ़ें: प्रियंका की जगह राहुल को राजनीति में प्राथमिकता क्यों? सोनिया ने किताब में किया खुलासा
FICCI की चेतावनी: जहरीली हवा से हर साल 20 लाख मौतें, भारत 'पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी' की गिरफ्त में
देश के सबसे पुराने और बड़े उद्योग संगठन FICCI ने वायु प्रदूषण को लेकर बेहद गंभीर चेतावनी जारी की है. अपनी रिपोर्ट 'Clean Air, Healthy India' में FICCI ने कहा है कि भारत अब सिर्फ पर्यावरणीय नहीं बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य आपदा का सामना कर रहा है और प्रदूषण को स्वास्थ्य नीति के केंद्र में रखा जाना चाहिए.रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2023 में भारत में 20 लाख से ज्यादा मौतें वायु प्रदूषण से जुड़ी थीं. देश के लोगों की औसत जीवन प्रत्याशा पर भी इसका असर पड़ रहा है और प्रदूषित हवा के कारण एक भारतीय की उम्र औसतन करीब 3.5 साल तक कम हो सकती है
UP में नया सियासी समीकरण ! चंद्रशेखर-ओवैसी मिलकर लड़ सकते हैं चुनाव, 12 नवंबर को ऐलान संभव
उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नए समीकरण की चर्चा तेज हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद तथा AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बीच चुनावी गठबंधन को लेकर बातचीत अंतिम चरण में पहुंच सकती है. जानकारी के अनुसार, भीम आर्मी और AIMIM के बीच राजनीतिक साझेदारी पर गंभीर मंथन चल रहा है. सूत्रों का कहना है कि 12 नवंबर को प्रस्तावित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों नेताओं की ओर से बड़ा ऐलान किया जा सकता है.
UPI को बढ़ावा देने के लिए ₹500 का नोट बंद करने की वकालत, नायडू के बयान से हलचल
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने देश में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए ₹500 के नोट को चलन से बाहर करने की वकालत की है. उनका मानना है कि बड़े मूल्य के नोटों के इस्तेमाल में कमी आने से नकद लेनदेन घटेगा और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा मिलेगा. नायडू के इस सुझाव के बाद एक नई बहस शुरू हो गई है. अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों की राय बंटी हुई दिख रही है. कुछ लोग इसे डिजिटल इकोनॉमी को मजबूत करने की दिशा में कदम मान रहे हैं, जबकि कई विशेषज्ञों का कहना है कि केवल ₹500 के नोट को बंद कर देने से न तो भ्रष्टाचार खत्म होगा और न ही पूरी अर्थव्यवस्था डिजिटल हो जाएगी.
दिल्ली में यमुना क्रूज की शुरुआत, ₹500 में मिलेगा 40 मिनट का रिवर सफारी अनुभव
दिल्ली में पहली बार यमुना नदी पर मनोरंजन और पर्यटन के लिए इलेक्ट्रिक क्रूज सेवा शुरू कर दी गई है. 'नमो यमुना रिवर सफारी' नाम की यह 30 सीटों वाली क्रूज सोनिया विहार और जगतपुर के बीच करीब 6 किलोमीटर का राउंड ट्रिप तय करती है. यात्रियों को 40 मिनट के इस सफर के लिए ₹500 का टिकट देना होगा. सरकार ने जेट्टी के आसपास एक मनोरंजन क्षेत्र भी विकसित किया है, जहां फूड स्टॉल, गेमिंग जोन, बच्चों के लिए प्ले एरिया, शॉपिंग स्पेस, स्केटिंग और रॉक क्लाइम्बिंग जैसी गतिविधियां उपलब्ध होंगी.
दीवाली पर Swiggy-Zepto ने तोड़े रिकॉर्ड: काजू कतली और लड्डू रहे हिट, कुल बिक्री के हिसाब से सोन पापड़ी टॉप पर
दीवाली के मौके पर देशभर में खाने-पीने, मिठाइयों, पूजा सामग्री और त्योहारी खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. Swiggy और Zepto के आंकड़ों से पता चलता है कि इस बार त्योहार के दौरान ऑनलाइन ऑर्डर और खर्च दोनों ने नए रिकॉर्ड बनाए. Swiggy के मुताबिक, दीवाली के दौरान फूड ऑर्डर में 10.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई और प्लेटफॉर्म ने एक घंटे में 97,545 ऑर्डर तक डिलीवर किए. मिठाइयों में काजू कतली देश की सबसे पसंदीदा दीवाली स्वीट बनकर उभरी. मुंबई में एक परिवार का रेस्तरां बिल 1.34 लाख रुपये तक पहुंच गया.दूसरी तरफ Zepto पर 4.68 लाख दीयों के ऑर्डर दिए गए. फेस्टिव हैम्पर की मांग पिछले साल के मुकाबले तीन गुना बढ़ी. मिठाइयों में लड्डू सबसे ज्यादा बार ऑर्डर किया गया, जबकि कुल बिक्री के हिसाब से सोहन पापड़ी शीर्ष पर रही.
जूनियर सेहवाग का जलवा, U-19 एशिया कप में रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम
अंडर-19 एशिया कप</U19 Asia Cup> में वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने UAE के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया. आर्यवीर ने पहले 131 गेंद में शतक पूरा किया और फिर अपनी पारी को 158 रन नाबाद तक पहुंचाया. इस पारी के साथ वह अंडर-19 एशिया कप के इतिहास में सबसे बड़ी पारियां खेलने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए.आर्यवीर की इस पारी की बदौलत भारत अंडर-19 टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही. इससे पहले टूर्नामेंट में नेपाल के खिलाफ उन्होंने अर्धशतक भी लगाया था, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे.
खबर विस्तार से पढ़ें: नंबर 6 वैभव सूर्यवंशी, सहवाग के बेटे आर्यवीर की टॉप-10 में एंट्री, U-19 एशिया कप में बड़ी पारी खेलने वाले बैटर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं