विज्ञापन
This Article is From Nov 28, 2025

मूंगफली गर्म होती है या ठंडी? क्या रोज मूंगफली की चिक्की खाना ठीक है? जानिए यहां पर

Mungfali Ki Chikki Ke Fayde: स्वाद और सेहत दोनों से भरपूर मूंगफली की चक्की के अनेक फायदे हैं, लेकिन क्या इसे रोजाना खाना सही है? अगर आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं तो आर्टिकल में बने रहिए. 

मूंगफली गर्म होती है या ठंडी? क्या रोज मूंगफली की चिक्की खाना ठीक है? जानिए यहां पर
मूंगफली खाने से कौन सी बीमारी दूर होती है?

Mungfali Ki Chikki Ke Fayde: सर्दियां आते ही मूंगफली की डिमांड बढ़ जाती है. कई लोग इसे भुनकर खाना पसंद करते हैं हैं तो कई कच्ची, कुछ तो इसकी चक्की या गजक का आनंद लेना पसंद करते हैं. स्वाद और सेहत दोनों से भरपूर मूंगफली की चक्की के अनेक फायदे हैं, लेकिन क्या इसे रोजाना खाना सही है? अगर आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं तो आर्टिकल में बने रहिए. 

मूंगफली की चिक्की खाने से क्या फायदा होता है?

मूंगफली गर्म होती है या ठंडी?

मूंगफली की तासीर गर्म मानी जाती है. यह शरीर में गर्माहट बढ़ाती है इसलिए सर्दियों में इसे ज्यादा खाया जाता है. 

इसे भी पढ़ें: Glowing Skin Tips: सर्दी में चेहरे को गोरा कैसे करें? 7 दिन खा लें ये फल यूं दिखेगा असर

मूंगफली की चक्की खाने के फायदे?

दिल: मूंगफली में मोनो-सैचुरेटेड और पॉली-सैचुरेटेड फैट पाए जाते हैं, जो दिल की सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं. गुड़ में मौजूद खनिज भी ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं.सीमित मात्रा में चक्की खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल कम और अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है.

हड्डियां: मूंगफली में मैग्नीशियम, कैल्शियम और प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है. जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. बढ़ते बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह खास तौर पर इसका सेवन लाभदायक साबित हो सकता है.

पाचन: गुड़ पाचन तंत्र को मजबूत करता है और शरीर से टॉक्सिन निकालने में मदद करता है. वहीं,  मूंगफली में मौजूद फाइबर पेट को साफ रखने और कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाने में सहायता कर सकता है.

स्किन और बाल: मूंगफली में पाया जाने वाला विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट न सिर्फ स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद कर सकते हैं बल्कि बालों को भी हेल्दी रख सकते हैं. नियमित सेवन से त्वचा में नमी बनी रहती है और बालों का झड़ना भी कम हो सकता है. 

Watch Video: 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Peanut And Jaggery In Winter, Winter Superfoods, Health Benefits Of Jaggery And Peanuts, Winter Diet Healthy Foods, Mungfali Ki Chikki Khane Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com