क्या आपको भी मुंबई की सड़कों पर मिलने वाली वो गरमा-गरम, बटर से लोडेड पाव भाजी खाने का मन कर रहा है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको शेफ संजीव कपूर द्वारा यूट्यूब चैनल (@FoodFood) पर शेयर रेसिपी बता रहे हैं. अक्सर घर पर हम जो पाव भाजी बनाते हैं, वो बाजार जैसी नहीं लगती. कभी रंग वैसा नहीं आता, तो कभी स्वाद में वो चटाखेदार नहीं बनती.
घर पर क्यों नहीं आता बाजार वाला स्वाद?
शेफ संजीव कपूर के मुताबिक, पाव भाजी बनाने का सीक्रेट है उसकी कंसिस्टेंसी और मसालों का तालमेल. आप गौर करेंगे कि बाजार में पाव भाजी थोड़ी पतली और बहुत ही स्मूद होती है, जबकि घरों में हम उसे काफी गाढ़ा बना देते हैं. बाजार जैसा स्वाद चाहिए, तो भाजी को थोड़ा पतला ही रखें.
यहां देखें रेसिपी वीडियो-
अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है-
कैसे बनाएं मुंबई जैसी परफेक्ट पाव भाजी? (How To Make Mumbai Style Pav Bhaji)
- सबसे पहले तेल गरम करें और उसमें बारीक कटा हुआ प्याज भूनें.
- अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर इसे अच्छी तरह पकाएं.
- इसमें कद्दूकस की हुई गोभी डालें, इसके बाद उबले हुए आलू मिलाएं.
- शेफ संजीव कपूर इसमें फ्रेश टमाटर और टोमेटो प्यूरी दोनों का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं.
- यही वो चीज है जो भाजी को वो शानदार लाल रंग और खटास देती है.
- अब इसमें थोड़ा पानी मिलाएं. बाजार जैसा स्वाद पाने के लिए इसे अच्छी तरह पकने दें, ताकि टमाटर और सब्जियां एक-दूसरे में घुल-मिल जाएं.
- अब इसमें ढेर सारा पाव भाजी मसाला डालें खुशबू आते ही समझ जाइए कि काम सही चल रहा है.
- थोड़ा कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालें, जो इसे एकदम चटख लाल रंग देगा.
- आखिर में नींबू का रस और ढेर सारा बटर डालें. बिना बटर के पाव भाजी का कोई वजूद नहीं है.
- इसे बारीक कटे प्याज और नींबू के टुकड़े के साथ गरमा-गरम पाव के साथ सर्व करें.
पाव भाजी में कौन-कौन सी सब्जियां डाली जाती हैं?
मुंबई स्टाइल पाव भाजी में आमतौर पर आलू, फूलगोभी, मटर, शिमला मिर्च और टमाटर का इस्तेमाल किया जाता है. कुछ लोग इसमें गाजर और चुकंदर भी डालते हैं, जिससे रंग और पोषण दोनों बढ़ जाते हैं.
पाव भाजी का लाल रंग कैसे आता है?
बाजार जैसी चमकदार लाल पाव भाजी के लिए शेफ कश्मीरी लाल मिर्च, टमाटर प्यूरी और अच्छी क्वालिटी के टमाटरों का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं.
क्या पाव भाजी हेल्दी है?
पाव भाजी में कई तरह की सब्जियां होती हैं, जिससे फाइबर, विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं. हालांकि, बाजार वाली पाव भाजी में बटर की मात्रा ज्यादा हो सकती है. घर पर बनाते समय आप अपनी जरूरत के हिसाब से बटर कम कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: जंक फूड नहीं, बच्चों के लिए बनाइए बिना तेल का टेस्टी Soya Kebab
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं