विज्ञापन

राजस्थान में 123 RPS अधिकारियों के तबादले, पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

RPS Transfer List: आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे. संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं. 

राजस्थान में 123 RPS अधिकारियों के तबादले, पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल
राजस्थान में 123 आरपीएस के ट्रांसफर.
फाइल फोटो

राजस्थान सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 123 राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं.  पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेशों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), उप पुलिस अधीक्षक (DSP) और समकक्ष अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. 

तबादला सूची में कई अधिकारियों को जिला पुलिस से रेंज, पुलिस मुख्यालय, सतर्कता, अपराध शाखा और अन्य विशेष पुलिस इकाइयों में भेजा गया है.  वहीं कई अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में वृत्ताधिकारी और सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर लगाया गया है. 

कई जिलों में बदले सीओ

तबादला आदेश के अनुसार, गौरव सारस्वत को सीओ जायल, नागौर, राहुल गोयल को दांतारामगढ़, सीकर और नीरज गुप्ता को पीसांगन, अजमेर लगाया गया है.  सुहासी जैन को बानसूर, कोटपूतली-बहरोड़ और सुरेश बिश्नोई को कैलादेवी, करौली की जिम्मेदारी दी गई है. 

इसी तरह मनीष शर्मा को अलवर दक्षिण, अर्जुन सिंह राठौड़ को ऋषभदेव, उदयपुर, नवनीत कौर को सीकर, विनोद कुमार को मकराना, नागौर और कपिल गुप्ता को दौसा में वृत्ताधिकारी लगाया गया है. विजयपाल यादव को खाजूवाला, बीकानेर, मदन लाल को देवली, टोंक और दौलत राम को उप पुलिस अधीक्षक यातायात, भरतपुर लगाया गया है. 

RPS (Dy.sp) Transfer Order 11.08.2026 by upendrasingh.9876

कमिश्नरेट और विशेष इकाइयों में भी पोस्टिंग

सूची में कई अधिकारियों को पुलिस कमिश्नरेट और विशेष इकाइयों में जिम्मेदारी मिली है.  भजन लाल जांगिड़ को सहायक पुलिस आयुक्त पश्चिम, जोधपुर, सिमरजीत सिंह पंवार को वृत्ताधिकारी कोटा शहर और ओमप्रकाश गोदारा को सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली, जयपुर लगाया गया है. कुछ अधिकारियों को साइबर क्राइम, यातायात, आरएसी, पुलिस मुख्यालय और अन्य विशेष इकाइयों में भी तैनाती दी गई है. 

यह भी पढ़ें: हरीश चौधरी के खिलाफ कांग्रेस समर्थकों को लेकर पहुंचे मेवाराम जैन! अजमेर में 'बाहरी नेता' से कार्यकर्ता नाराज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, RPS Transfer List, CO Transfer, Rajasthan RPS Transfer List, Rajasthan RPS Officer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com