विज्ञापन

MP Weather Update: अगले 5 दिन तक जारी रहेगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल

मध्य प्रदेश में अगले 5 दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है. मौसम विभाग (IMD) ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. श्योपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा सहित कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताई है. जानिए भोपाल, रायसेन, सीहोर, उज्जैन, शहडोल, सिवनी समेत आपके जिले का ताजा मौसम अपडेट, बारिश का पूर्वानुमान और प्रशासन की एडवाइजरी.

MP Weather Update: अगले 5 दिन तक जारी रहेगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल
  • मध्य प्रदेश में अगले पांच दिनों तक कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.
  • 12 और 13 अगस्त को श्योपुर जिले में ऑरेंज अलर्ट और भोपाल सहित कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
  • 13 से 14 अगस्त के बीच प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज हवाओं और वज्रपात के साथ अचानक मौसम बदलाव का खतरा है.

मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है. इन दिनों बारिश से लोग परेशान है. वहीं मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताई है. कुछ जिलों में भारी से अति भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया है. खासकर पूर्वी और दक्षिणी जिलों में बारिश का असर अधिक देखने को मिल सकता है. IMD की चेतावनी के बाद प्रशासन भी सतर्क हो गया है और लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है. 

12 और 13 अगस्त को इन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 12 और 13 अगस्त के दौरान श्योपुर जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यहां भारी बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर सहित कई जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया है. इसके अलावा रतलाम, उज्जैन, नीमच और मंदसौर में भी बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

13 से 14 अगस्त: अधिकांश जिलों में खतरा

13 से 14 अगस्त के बीच प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है. इस दौरान शिवपुरी और श्योपुरकलां में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस अवधि में कई स्थानों पर अचानक मौसम बदल सकता है, इसलिए खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए.

किस जिले में कितनी हुई बारिश 

Latest and Breaking News on NDTV

14 से 15 अगस्त: पूर्वी मध्य प्रदेश में ज्यादा असर

14 से 15 अगस्त के दौरान भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा. कई जिलों में झंझावात और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. सीधी, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, कटनी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश होने की संभावना जताई है. इन इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और नदी-नालों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी है.

15 से 16 अगस्त: बालाघाट में ऑरेंज अलर्ट

15 से 16 अगस्त के बीच बालाघाट जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यहां भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. इसके अलावा सिंगरौली, सीधी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी और पन्ना जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इन क्षेत्रों में तेज बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का असर दिखाई दे सकता है.

16 से 17 अगस्त: छिंदवाड़ा और बालाघाट पर विशेष नजर

मौसम विभाग ने 16 से 17 अगस्त के लिए छिंदवाड़ा और बालाघाट जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. दोनों जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. वहीं रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, दमोह और छतरपुर में येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश का दौर बना रह सकता है.

प्रशासन ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन ने अति भारी बारिश की आशंका वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी. लोगों से कहा गया है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, बिजली कड़कने के समय खुले मैदान में न जाएं और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MP Weather Update, Madhya Pradesh Rain Alert, IMD Rain Forecast, Heavy Rain Alert MP, Madhya Pradesh Weather News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com