क्या आप भी इस बात से परेशान रहते हैं कि बच्चों को हेल्दी खाना कैसे खिलाएं? अगर हां तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. अक्सर बच्चे प्रोटीन के नाम पर जंक फूड की तरफ भागते हैं. अगर आप भी वेजिटेरियन हैं और घर में हेल्दी स्नैक्स बनाना चाहते हैं, तो शेफ भरत द्वारा (@bharatzkitchen HINDI) शेयर रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. हम जिस रेसिपी की बात कर रहे हैं वो नो फ्राई सोया कबाब हैं, जिसे बनाना बेहद आसान है.
क्यों खास हैं ये कबाब?
सबसे अच्छी बात यह है कि इन्हें बनाने में तेल या घी का नाममात्र उपयोग होता है. यह बच्चों के लिए न सिर्फ टेस्टी हैं, बल्कि प्रोटीन से भरपूर भी हैं.
कैसे बनाएं सोया कबाब- (How To Make Soya Kebab)
- सबसे पहले पानी उबालें, उसमें नमक डालें और 150 ग्राम सोया डालकर 5 मिनट तक उबालें.
- इसके बाद गैस बंद कर दें और सोया को उसी गरम पानी में 5 मिनट और छोड़ दें ताकि वो सॉफ्ट हो जाएं.
- कबाब को जूसी बनाने के लिए इसमें पोहा' का इस्तेमाल करें. पोहा को धोकर उसका पानी पूरी तरह निकाल दें, यह नमी को सोख लेता है.
- कबाब के लिए प्याज, अदरक, हरी मिर्च और लहसुन को बारीक काट लें. शेफ का कहना है कि इन्हें बहुत ज्यादा फाइन पेस्ट न बनाएं, थोड़ा टेक्सचर रहने दें, इससे स्वाद बढ़ जाता है.
- हम कबाब को फ्राई नहीं रहे हैं, इसलिए बेसन को पहले थोड़ा घी में भून लें. इसमें कश्मीरी लाल मिर्च और जीरा डालें ताकि कबाब में अच्छा रंग और रोस्टेड स्वाद आए.
- अब सोया का सारा पानी निचोड़कर उसे पोहा और मसालों के साथ पीस लें.
- इसमें तैयार किया हुआ बेसन-मसाला मिक्स डालें और आटे की तरह गूंथ लें.
- कबाब को शेप देने के बाद उन्हें सीधे न तलें. पहले 10 मिनट स्टीम करें.
- इससे प्याज-अदरक पक जाएंगे और कबाब एकदम मलाई जैसे सॉफ्ट बनेंगे.
- जब भी खाना हो, इन्हें एयर फ्रायर में 10 मिनट बेक करें या तवे पर हल्का सा तेल लगाकर सेंक लें.
- हेल्दी कबाब बनकर तैयार हैं. इन्हें आप बच्चों को बिना चिंता के खिला सकते हैं.
ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: सर्दी-जुकाम से लेकर कमर दर्द तक में फायदेमंद हैं शुगर फ्री अलसी के लड्डू, नोट करें रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं