Parliament Monsoon Session 2026 LIVE Updates: संसद के मॉनसून सत्र में आज यानी 18वें दिन, सरकार पेंडिंग बिलों को आगे बढ़ाने पर काम करेगी. इस सत्र में शुरुआत से ही बार-बार कार्यवाही स्थगित होने और विरोध-प्रदर्शन देखने को मिले हैं. सरकार ने यह भी कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पिछले महीने सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान की गई कार्रवाई में जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग के मामले पर विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इस जवाब के लिए कोई तारीख नहीं बताई गई है.
इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री के द्वारा आज राज्यसभा में अहम बिल पेश किए जाने की उम्मीद है. इन विधेयकों में केरल (नाम में बदलाव) बिल, 2026 और राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) बिल, 2026 शामिल हैं. वहीं, लोकसभा में केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी, खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन बिल, 2026 को विचार और पारित करने के लिए पेश करेंगे.
20 जुलाई को मॉनसून सत्र शुरू होने के बाद से ही विरोध-प्रदर्शनों का दौर जारी है. संसद का मॉनसून सत्र 'कॉकरोच जनता पार्टी' के 'चलो संसद' मार्च के साथ शुरू हुआ था. 17 दिन बाद भी संसद की कार्यवाही विपक्ष और अब बीजेपी के नेतृत्व वाले सत्ताधारी NDA गठबंधन के विरोध-प्रदर्शनों से घिरी हुई है.
संसद सत्र से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए इस LIVE पेज पर बने रहें.
Parliament Monsoon Session LIVE: राज्यसभा में केरल के नाम बदलने वाला बिल पास
राज्यसभा में केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 पारित हो चुका है. यह बिल लोकसभा द्वारा पहले ही पारित किया जा चुका है.
Parliament Monsoon Session LIVE: कांग्रेस सांसद के भाषण पर जेपी नड्डा ने जताई आपत्ति
राज्यसभा में जेपी नड्डा ने कांग्रेस सांसद जेबी माथर के भाषण पर आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने 'केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक 2026' पर बहस के दौरान अमित शाह का जिक्र किया था. उन्होंने कहा कि भाषण का एक हिस्सा रिकॉर्ड से हटा दिया जाना चाहिए. उन्हें विधेयक से न जुड़े किसी भी मुद्दे पर बोलने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.
Parliament Monsoon Session LIVE: 19 अगस्त को CWC मीटिंग में छात्रों के मुद्दों और राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर चर्चा
कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक 19 अगस्त को होगी. इस बैठक में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन और राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.
Meeting of the Congress Working Committee (CWC) to be held on August 19. The issues regarding student protests and the theft of offerings at the Ram Mandir will be discussed in the meeting.
— ANI (@ANI) August 12, 2026
Parliament Monsoon Session LIVE: FCRA बिल पर रिजिजू ने विपक्ष को दी चुनौती
PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि वे FCRA संशोधन बिल का कोई एक ऐसा प्रावधान बताएं, जो अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो.
Parliament Monsoon Session LIVE: 'छात्रों के मुद्दे पर चर्चा को तैयार', अमित शाह ने स्पीकर को लिखा पत्र
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिखकर कहा है कि वे सदन में छात्रों के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं.
Union Home Minister Amit Shah writes a letter to Lok Sabha Speaker Om Birla.
— ANI (@ANI) August 12, 2026
"You are aware that the Minister of Parliamentary Affairs, Kiren Rijiju, has agreed on behalf of the government—during the Business Advisory Committee meeting—to hold a discussion in Parliament… pic.twitter.com/d7mMKItESX
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक स्थगित कर दी गई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संसद में बोलने की संभावना है.
Parliament Monsoon Session 2026 LIVE Updates: FCRA बिल के जरिए NGO और अल्पसंख्यक संस्थानों को निशाना बना रही सरकार: कांग्रेस
कांग्रेस नेता के.सी. वेणुगोपाल ने FCRA बिल को लेकर सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस प्रस्तावित कानून के जरिए NGO और अल्पसंख्यक संस्थानों को निशाना बना रही है.
लोकसभा में वेणुगोपाल ने कहा, "अभी-अभी हमें जानकारी मिली है कि अमित शाह के नाम से FCRA पर सरकार की ओर से प्रस्ताव लाने के लिए बिल सर्कुलेट किया गया है. यह कानून साफ तौर पर उन NGO और अल्पसंख्यक संस्थानों को निशाना बनाने के लिए है, जो अच्छा काम कर रहे हैं. सरकार अल्पसंख्यकों और NGO को निशाना बनाने की कोशिश कर रही है."
Parliament Monsoon Session 2026 LIVE Updates: लोकसभा में विपक्ष ने दिखाए प्लेकार्ड
विपक्ष के नेताओं ने बुधवार को निचले सदन में अपना विरोध जारी रखा. उन्होंने राम मंदिर चंदे से जुड़े विवाद और पिछले महीने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ कथित पुलिस बर्बरता पर चर्चा की मांग करते हुए नारे लगाए और प्लेकार्ड दिखाए.
Parliament Monsoon Session 2026 LIVE Updates: 'मैं सवालों का जवाब देने लिए तैयार', संसद में बोले अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि वे संसद में बैठने और विपक्ष की बात सुनने के लिए तैयार हैं. गृह मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार विपक्ष के सभी सवालों का जवाब देने को तैयार है. यह बयान तब आया है, जब विपक्ष जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित ज्यादतियों को लेकर सदन में शाह के बयान की मांग कर रहा है.
Parliament Monsoon Session 2026 LIVE Updates: जेपीसी बिल पर क्या बोलीं डिंपल यादव?
FCRA बिल को JPC के पास भेजने के सवाल पर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा, "अगर इसे JPC के पास भेजा जा रहा है, तो यह अच्छी बात है. इस बिल के जरिए सरकार उन संगठनों को डरा-धमका सकती थी, जो शायद उनके हिसाब से काम नहीं कर रहे थे."
#WATCH | Delhi | On FCRA Bill being sent to JPC, Samajwadi Party MP Dimple Yadav says, "If it is being sent to the JPC, it is good. With this bill, the government could have intimidated the organisations which might not have been working according to them." pic.twitter.com/heGo3ojKTO
— ANI (@ANI) August 12, 2026
Parliament Monsoon Session LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी मुद्दे पर संसद में विपक्ष का प्रोटेस्ट
विपक्षी सांसदों ने आज भी संसद परिसर में राम मंदिर चंदा चोरी का मुद्दा जोर-सोर से उठाया. मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी वाड्रा, अवधेश प्रसाद और अन्य सहित विपक्षी सांसदों ने राम मंदिर के दान की चोरी को लेकर संसद में विरोध प्रदर्शन किया.
#WATCH | Delhi: Opposition MPs, including Mallikarjun Kharge, Priyanka Gandhi Vadra, Awadhesh Prasad and others, hold a protest in Parliament over Ram temple donations theft pic.twitter.com/i9Y3jImwgo
— ANI (@ANI) August 12, 2026
Parliament Monsoon Session LIVE: दोपहर 2 बजे तक के लिए लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
बुधवार को कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही देर बाद, विपक्ष के विरोध के की वजह से लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
Parliament Monsoon Session LIVE: '20 जुलाई को छात्रों पर एक्शन' और 'राम मंदिर चंदा चोरी' मुद्दे पर विपक्ष का प्रोटेस्ट
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई और राम मंदिर चंदे की चोरी के मुद्दे पर विरोध कर रहे विपक्षी सांसदों के साथ शामिल हुईं. विपक्ष, जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बयान की मांग कर रहा है.
#WATCH | Congress MP Priyanka Gandhi Vadra joins Opposition MPs protesting against police action on students at Jantar Mantar protest on July 20 and the issue of Ram Temple donations theft. The Opposition is demanding a statement from Union Home Minister Amit Shah over police… pic.twitter.com/UE65Zg0gQ9
— ANI (@ANI) August 12, 2026
Parliament Monsoon Session LIVE: झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ संसद में प्रोटेस्ट
झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ झारखंड के बीजेपी सांसदों ने विरोध जताया.
#WATCH | Delhi | Jharkhand BJP MPs protest against lathi-charge on protesting students in Jharkhand and LoP, Lok Sabha, Rahul Gandhi pic.twitter.com/bdtTNWfJ08
— ANI (@ANI) August 12, 2026