विज्ञापन

दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा... अमित शाह ने कहा, संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार, हंगामे पर तुला विपक्ष

Parliament Monsoon Session: संसद के मॉनसून सत्र में विपक्ष के हंगामे के बीच गृह मंत्री अमित शाह का बयान सामने आया है. शाह ने कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है. विपक्ष चर्चा में हिस्सा ले और सब साफ हो जाएगा.

दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा... अमित शाह ने कहा, संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार, हंगामे पर तुला विपक्ष
Amit Shah in Parliament
नई दिल्ली:

गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में जारी गतिरोध के बीच बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सरकार छात्र आंदोलन पर चर्चा को तैयार है. हम हर सवाल का जवाब देने को तैयार हैं. सरकार आज 3 बजे से कल तीन बजे तक चर्चा को तैयार है. चर्चा हो, जिससे दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा. विपक्ष सिर्फ हंगामा करने पर तुला है. चर्चा में जनता के सामने सब स्पष्ट हो जाएगा. जनता तय करे कि कौन चर्चा से भाग रहा है. सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है. विपक्षी नेताओं के बयानों पर शाह ने कहा कि लापता, भगोड़े और भाग गए जैसे शब्द ठीक नहीं हैं. 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, मैं विपक्ष से कहना चाहता हूं. दोपहर 2 बजे तक लोकसभा अध्यक्ष को पत्र सौंप दें. हम दोपहर 3 बजे चर्चा शुरू करेंगे और मैं कल दोपहर 3:00 बजे तक सभी सवालों के जवाब दे दूंगा. इसके लिए स्थापित नियम और प्रक्रियाएं हैं. 

शाह ने कहा, कुछ लोग मुझे सिर्फ एक बयान देने के लिए कहते हैं. इतने गंभीर मुद्दे पर इस तरह से चर्चा नहीं हो सकती. यह आपका तरीका हो सकता है, लेकिन यह संसदीय प्रक्रिया नहीं है. संसद में चर्चा विस्तार से होती है. मैं आज दोपहर 3 बजे से बहस के लिए तैयार हूं. चाहे देर रात तक बैठें या अगले दिन दोपहर 3 बजे तक. अगर स्पीकर इजाजत दें तो प्रश्न काल भी स्थगित किया जा सकता है. दोपहर 3 बजे तक चर्चा जारी रखने के लिए तैयार हूँ. मैं खुद इसमें मौजूद रहूंगा और हर बात के नोटिस लूंगा और हर बिंदु का जवाब दूंगा, ताकि देश की जनता के सामने पूरा मामला साफ हो सके, ताकि सच्चाई पूरी तरह से सामने आ सके. विपक्ष को यह तय करना है कि वो चर्चा करना चाहते हैं या हंगामा करना चाहते हैं. सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है.

वहीं गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा,संसद सत्र के आखिरी वक्त में माहौल बनाने की कोशिश हो रही है. गृह मंत्री 20 दिनों तक गायब रहे. उन्हें बताना होगा कि छात्रों को पीटने का ऑर्डर किसने दिया. पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया. अगर उन्होंने आदेश दिया तो इस्तीफा दें. अगर वो संसद मे आते थे तो सदन में क्यों नहीं आए. वहीं कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा है कि हम चाहते हैं कि गृह मंत्री सदन में आकर जवाब दें. हम चर्चा की बात नहीं कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें - Parliament Monsoon Session 2026 LIVE Updates: 'राम मंदिर चंदा चोरी' मुद्दे पर विपक्ष का हल्लाबोल! 2 बजे तक के लिए लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

उधर, संसद में जारी गतिरोध के बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने अर्जुन राम मेघवाल और एल. मुरुगन के साथ बैठक की है. किरेन रिजिजू की अमित शाह से मुलाकात की खबर है. 

ये भी पढ़ें - सत्ता पक्ष Vs विपक्ष का प्रदर्शन Day-2, आज भी हंगामा और संसद ठप
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Shah In Parliament, Amit Shah, Parliament Logjam, Parliament Monsoon Session
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com