विज्ञापन

इन 5 लोगों के लिए रामबाण है इस हरे पत्ते के पानी का सेवन, जानें पीने का सही समय और फायदे

सुबह खाली पेट मोरिंगा का पानी पीने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं, जानें क्या है पीने का सही तरीका.

इन 5 लोगों के लिए रामबाण है इस हरे पत्ते के पानी का सेवन, जानें पीने का सही समय और फायदे
मोरिंगा के फायदे.
NDTV

आज की हमारी भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी सेहत का ध्यान रखना भूल जाते हैं, जिसकी वजह से शरीर में कई तरह की बीमारियां परेशान करने लगती हैं. ऐसे में डॉक्टर राम अवतार का कहना है कि अगर आप अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में थोड़ी सी समझदारी दिखाएं, तो किचन में मौजूद चीजें ही आपको डॉक्टर के पास जाने से बचा सकती हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. डॉक्टर राम अवतार के अनुसार, मोरिंगा यानी सहजन (Drumstick) के पत्तों का पानी दवा से कम नहीं है. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को और कैसे करना चाहिए इसका सेवन.

मोरिंगा पानी पीने का सही समय-

​डॉक्टर राम अवतार के मुताबिक, इस पानी का पूरा फायदा उठाने का सबसे सही समय सुबह खाली पेट है.

​कैसे बनाएं मोरिंगा का पानी-

​रात को एक गिलास साफ पानी में ताजे मोरिंगा के कुछ पत्ते या एक चम्मच मोरिंगा का पाउडर भिगोकर रख दें.
​सुबह उठकर इस पानी को हल्का गुनगुना कर लें और छानकर धीरे-धीरे पिएं.

Latest and Breaking News on NDTV

मोरिंगा के पत्तों का पानी पीने के फायदे- 

​1. डायबिटीज- 

डॉक्टर राम अवतार बताते हैं कि जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल अक्सर अनकंट्रोल रहता है, उनके लिए मोरिंगा के पत्तों का पानी बहुत असरदार है. क्योंकि इसमें मौजूद गुण शरीर में शुगर की मात्रा को कंट्रोल रखने में मदद कर सकते हैं.

​2. वजन घटाने- 

वजन नहीं घट रहा है, तो आपको यह पानी जरूर पीना चाहिए. इसे पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और बार-बार भूख लगने की आदत से छुटकारा मिल कता है.

​3. कमजोर इम्यूनिटी- 

मोरिंगा के पत्तों में भरपूर मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने और बीमारियों से बचाने में मददगार है. 

​4. जोड़ो के दर्द- 

सहजन के पत्तों में कैल्शियम और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में होता है. जोड़ों के दर्द और हड्डियों की कमजोरी से परेशान लोगों के लिए यह पानी किसी टॉनिक जैसा काम करता है.

​5. स्किन और बालों- 

स्किन को ग्लोइंग बनाने और बालों को हेल्दी रखने के लिए आप रोजाना मोरिंगा को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- राजमा बनाने का सबसे आसान तरीका, बिना झंझट कुकर में बनाएं ग्रेवी, नहीं पड़ेगी प्याज-टमाटर भूनने की जरूरत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Moringa Water, Moringa Water Benefits In Hindi, Moringa Leaves Water Benefits Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com