विज्ञापन

मोरिंगा के पत्तों की चाय कैसे बनाएं? जानें रेसिपी और इसके जबरदस्त फायदे

मोरिंगा यानि सहजन के पत्तों से बनी चाय सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है. यहां जानते हैं इसकी रेसिपी और फायदे क्या हैं?

मोरिंगा के पत्तों की चाय कैसे बनाएं? जानें रेसिपी और इसके जबरदस्त फायदे
Moringa Leave Tea Recipe : मोरिंगा के पत्तों की चाय कैसे बनाएं?

Sehjan Ke Patto Ki Chai Kaise Banaye : मोरिंगा के पत्तों में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी हो सकते हैं. इसलिए इन दिनों कई लोग मार्केट से मोरिंग के पत्तों से तैयार पाउडर का इस्तेमाल करने लग गए हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पत्तों से आप चाय भी बनाकर पी सकते हैं. मोरिंगा यानि सहजन के पत्तों में कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है. वहीं, ये विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं. ऐसे में फ्रेश पत्तों से बनी चाय का सेवन करना आपके लिए काफी हेल्दी हो सकता है. यहां जानते हैं मोरिंगा के ताजे पत्तों से चाय कैसे बनाएं और इससे होने वाले फायदे क्या हैं?

मोरिंगा के पत्तों की चाय कैसे बनाएं?

आवश्यक सामग्री

  • पानी - 1 कप
  • सूखे मोरिंगा के पत्ते - 8-10 ताजे पत्ते
  • शहद - आधा चम्मच
  • नींबू का रस - 1 चम्मच

विधि

  • एक पैन में पानी उबाल लें.
  • जब पानी उबलने लगे तो उसमें मोरिंगा के पत्ते डालें.
  • 3 से 5 मिनट तक धीमी आंच पर उबलने दें.
  • गैस बंद करके चाय को 2 मिनट तक ढककर रखें.
  • अब इसे छानकर कप में निकाल लें.
  • स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा शहद या नींबू का रस मिला सकते हैं.
  • आपकी हेल्दी मोरिंगा टी तैयार है.

मोरिंगा के पत्तों की चाय पीने के फायदे क्या हैं?

स्किन के लिए है बेस्ट: मोरिंगा के पत्तों में कई शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं. ये हमारे सेल्स को सुरक्षित रखते हैं, जिससे बढ़ती उम्र की परेशानी को कम किया जा सकता है.

इम्यूनिटी होगी बूस्ट: सहजन के पत्तों में विटामिन सी, विटामिन ए और अन्य जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देतै हैं. बदलते मौसम के साथ इसका सेवन करना फायदेमंद हो सकता है.

वजन करे कम: मोरिंगा टी कैलोरी में कम होती है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराने में मदद कर सकती है. इसे संतुलित आहार और नियमित एक्सरसाइज के साथ लेने से वेट लॉस में मदद मिल सकती है.

ब्लड शुगर करे कंट्रोल : कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि मोरिंगा के कुछ तत्व ब्लड शुगर के स्तर को संतुलित रखने में सहायक हो सकते हैं. हालांकि, डायबिटीज के मरीजों को इसे नियमित रूप से लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए.

मोरिंगा पत्तों की चाय कितनी मात्रा में पिएं?

दिन में 1 से 2 कप मोरिंगा चाय पर्याप्त मानी जाती है. सुबह खाली पेट या शाम के समय इसका सेवन करना हेल्दी हो सकता है. हालांकि, प्रेग्नेंट महिलाओं, ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं और किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को इसका सेवन करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह लेने की जरूरत होती है.

ये भी पढ़ें - मिलेट्स, मोरिंगा और खिचड़ी... 76 की उम्र में ये 5 चीजें खाकर फिट हैं PM मोदी 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Moringa Tea, Moringa Tea Benefits, Moringa Tea For Diabetes, Health, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com