विज्ञापन

राजमा बनाने का सबसे आसान तरीका, बिना झंझट कुकर में बनाएं ग्रेवी, नहीं पड़ेगी प्याज-टमाटर भूनने की जरूरत

क्या बिना प्याज-टमाटर के भी टेस्टी राजमा बन सकता है? जानिए कुकर वाली ये सुपर आसान ट्रिक.

राजमा बनाने का सबसे आसान तरीका, बिना झंझट कुकर में बनाएं ग्रेवी, नहीं पड़ेगी प्याज-टमाटर भूनने की जरूरत
कुकर में राजमा कैसे बनाएं.
NDTV

बच्चे से लेकर बड़े तक राजमा-चावल का नाम सुनते ही ड्रूल करने लगते हैं खासकर दिल्ली वाले. लेकिन, सबसे बड़ा सवाल ये होता है कि राजमा बनाने में झंझट बहुत है. पहले राजमा को रातभर भिगोओ, फिर उबालो, इसके बाद कढ़ाई में प्याज-टमाटर का मसाला भूनो, मसालों को तेल छोड़ने तक पकाओ. ये लंबी प्रोसेस देखकर कई बार मूड ही बदल जाता है और लगता है कि कुछ आसान सा बना लें. ​अगर आप भी कुकिंग के इस झंझट से बचना चाहते हैं, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं राजमा बनाने का सबसे आसान और नया तरीका. इस तरीके की सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें आपको प्याज और टमाटर को अलग से भूनने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं पड़ने वाली है. आइए जानते हैं इस आसान रेसिपी के बारे में.

कुकर में कैसे बनाएं राजमा- 

​सामग्री-

  • ​राजमा: 1 कप (रातभर पानी में भिगोया हुआ)
  • ​टमाटर: 3-4 मीडियम साइज के 
  • ​प्याज: 2 मीडियम साइज के 
  • ​अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 बड़ा चम्मच
  • ​हरी मिर्च: 2-3 
  • ​मसाले: हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक 
  • ​खड़े मसाले- 1 तेज पत्ता, 1 बड़ी इलायची, 2-3 लौंग, 1 दालचीनी का टुकड़ा
  • ​तेल या घी: 2-3 बड़े चम्मच
  • ​पानी: जरूरत के हिसाब से 
Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV

विधि-

  1. ​सबसे पहले रातभर भीगे हुए राजमा का पानी निकाल लें और इसे अच्छी तरह धो लें. अब कुकर में भीगा हुआ राजमा डालें.
  2. अब इसी कुकर में कटे हुए टमाटर, प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डाल दें.
  3. इसके बाद कुकर में ही सारे सूखे मसाले, खड़े मसाले और ऊपर से 2 चम्मच तेल या घी डाल दें. साथ ही इसमें 3-4 कप पानी मिला लें.
  4. अब कुकर का ढक्कन बंद कर दें और इसे गैस पर मीडियम आंच पर रख दें.
  5. राजमा को अच्छी तरह गलने के लिए कम से कम 5 से 6 सीटी आने तक पकाएं.
  6. इसके बाद गैस बंद कर दें और कुकर की भाप अपने आप निकलने दें.
  7. जब कुकर खुल जाए, तो आप देखेंगे कि प्याज और टमाटर पूरी तरह गल चुके हैं. 
  8. अब एक कलछी की मदद से कुकर के अंदर ही टमाटर-प्याज को थोड़ा सा मैश कर लें. इससे ग्रेवी एकदम गाढ़ी और लिपटी हुई बनेगी.
  9. अगर आप चाहें तो ऊपर से थोड़ा सा बटर या कसूरी मेथी और बारीक कटा हरा धनिया डालकर इसे गरमा-गरम चावल के साथ सर्व कर सकते हैं.

​क्यों है ये तरीका सबसे बेस्ट?

​इस तरीके से राजमा बनाने के कई फायदे हैं. पहला तो ये कि आपका समय बहुत बचता है क्योंकि आपको अलग से मसाला भूनने और बर्तन गंदे करने की कोई जरूरत नहीं पड़ती. दूसरा, सारे फ्लेवर कुकर के अंदर ही आपस में अच्छे से मिल जाते हैं, जिससे राजमा का स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है.

ये भी पढ़ें- बिना तेल के पानी में कैसे बनाएं फूली-फूली और सॉफ्ट पूड़ियां? नोट करें सीक्रेट तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajma Recipe, Rajma Cooking Tips, Rajma Kaise Banaye, Rajma Kaise Galaye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com