कैसे बनाएं मोरिंगा का सूप.
NDTV
क्या आप भी बदलते मौसम में खुद को सेहतमंद और बीमारियों को दूर रखना चाहते हैं, तो अपने खान-पान में बदलाव जरूर करें. हाल ही में इंस्टाग्राम पर स्नेहा उपाध्याय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल (snehasinghi1) पर एक बहुत ही शानदार रेसिपी शेयर की है. उन्होंने मोरिंगा यानी सहजन का सूप बनाने का तरीका बताया है, जो न्यूट्रिशन से भरपूर होने के साथ-साथ खाने में भी बेहद स्वादिष्ट है. तो चलिए रेसिपी पर चलते हैं.
यहां देखें वीडियो-
कैसे बनाएं मोरिंगा सूप-
सामग्री-
- 1 कप मोरिंगा- छोटे टुकड़ों में कटी हुई
- ½ कप मसूर दाल, 20–30 मिनट के लिए भिगोई हुई
- 3 कप पानी
- ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- 1 छोटा चम्मच घी
- ¼ छोटा चम्मच हींग
- ½ छोटा चम्मच जीरा
- ½ कप गाजर, बारीक कटी हुई
- ½ कप ब्रोकली, कटी हुई
- 100 ग्राम टोफू, छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
- ½ से 1 कप पानी (आवश्यकतानुसार)
- 1 से 2 छोटा चम्मच नींबू का रस
- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
विधि-
- सबसे पहले एक प्रेशर कुकर लें. उसमें कटे हुए मोरिंगा के टुकड़े, भीगी हुई मसूर दाल, 3 कप पानी, हल्दी पाउडर और नमक डालें.
- सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें और कुकर का ढक्कन बंद करके 3 सीटी आने तक पकाएं.
- इसे तब तक पकाएं जब तक दाल और मोरिंगा के डंठल पूरी तरह नरम न हो जाएं.
- जब कुकर का प्रेशर कम हो जाए और मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए, तो इसे एक मिक्सी के जार में डालें.
- थोड़ा सा पानी डालकर इसे तब तक पीसें जब तक यह बिल्कुल चिकना (Smooth) न हो जाए.
- अब इस पिसे हुए मिश्रण को एक बारीक छन्नी से छान लें ताकि आपको एक सिल्की और स्मूथ सूप मिल सके.
- एक पैन में घी गरम करें. उसमें हींग और जीरा डालें और उन्हें चटकने दें. इसके बाद पैन में कटी हुई गाजर और टोफू के टुकड़े डालें.
- इन्हें 4 से 5 मिनट तक पकाएं जब तक कि सब्जियां थोड़ी पक न जाएं. इन्हें 2 से 3 मिनट तक अच्छे से भून लें.
- अब पैन में छाना हुआ मोरिंगा का सूप डाल दें. अगर सूप आपको ज्यादा गाढ़ा लगे, तो अपनी पसंद के हिसाब से थोड़ा और पानी मिला सकते हैं.
- इस समय नमक दोबारा चेक कर लें और जरूरत लगे तो थोड़ा और मिला लें. इसे 3 से 4 मिनट के लिए धीमी आंच पर उबलने दें.
- गैस बंद कर दें और आखिर में इसमें नींबू का रस मिला लें. ऊपर से बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर इसे गरमा-गरम सर्व करें और इस हेल्दी सूप का मजा लें.
ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: बासी रोटी बेकार नहीं, पोषण का है खजाना, इस ट्रिक से मिनटों में बनाएं सेहतमंद लड्डू
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Moringa Soup, Moringa Soup Benefits, Moringa Soup Kaise Banate Hain, Moringa Soup Recipe, Moringa Soup Ke Fayde