विज्ञापन

बार-बार नाक में उंगली डालते हैं? बदल लें आदत, नहीं तो पड़ सकते हैं लेने के देने!

Naak Mein Ungli Dalne Se Kya Hota Hai: बार-बार नाक में उंगली डालना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है. यहां जानें नाक में उंगली डालने से किन दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. 

बार-बार नाक में उंगली डालते हैं? बदल लें आदत, नहीं तो पड़ सकते हैं लेने के देने!
नाक में उंगली क्यों नहीं डालना चाहिए?

Naak Mein Ungli Dalne Se Kya Hota Hai: कई लोग नाक में बार-बार उंगली डालते हैं, कुछ ऐसा खुजली की वजह से करते हैं, तो कई लोगों की ये आदत बन जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं बार-बार नाक में उंगली डालना कितना हानिकारक साबित हो सकता है. यह आदत बच्चों में ही नहीं, बड़े लोगों में भी देखने को मिलती है. अक्सर लोग इसे मामूली समझते हैं, लेकिन बार-बार नाक में उंगली डालना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है. यहां जानें नाक में उंगली डालने से किन दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

बार बार नाक में उंगली डालने से क्या होता है?

चोट लगने का खतरा: नाक के अंदर की स्किन बेहद नाजुक होती है. ऐसे में अगर आप बार-बार उंगली डालते हैं यह नाजुक त्वचा आसानी से छिल सकती है. जिससे छोटे-छोटे घाव बन जाते हैं, नाक में जलन और दर्द हो सकता है और कई बार यह घाव गहरा भी हो सकता है. 

खून आने की समस्या: नाक के अंदर कई छोटी-छोटी ब्लड वेसल्स होती हैं. बार-बार उंगली डालने से ये फट सकती हैं और नाक से खून निकल सकता है. बता दें गर्मी के मौसम में यह समस्या और बढ़ सकती है. इसलिए अपनी इस आदत को बदलना बेहतर है.

बैक्टीरिया और वायरस का खतरा: हमारी उंगलियों में बाहर की सभी गंदगी, बैक्टीरिया और कीटाणु लगे रहते हैं. ऐसे में जब आप उंगली नाक में डालते हैं, तो ये सारे कीटाणु नाक के अंदर पहुंच सकते हैं, जिसके कारण सर्दी-जुकाम, वायरल या बैक्टीरियल इन्फेक्शन हो सकता है. यही कारण है कि डॉक्टर हमेशा बताते हैं कि नाक में उंगली डालना एक अनहाइजीनिक आदत है.

नाक बंद होने और सांस लेने में समस्या: नाक में उंगली डालने से अंदर की स्किन में सूजन आ सकती है, जिसके कारण नाक बार-बार बंद हो सकती है, नाक के रास्ते में रुकावट पैदा होती है और रात में सांस लेने में दिक्कत हो सकती है. 

इस आदत को कैसे बदलें?

  • टिश्यू या नैपकिन का उपयोग करें
  • हाथों को व्यस्त रखें
  • बच्चों को समझाएं

इसे भी पढ़ें: सुबह भीगी अंजीर तो सभी ने खाई होगी, क्या कभी इसकी टिक्की ट्राई की है? नोट करें रेसिपी, 10 मिनट में होगी तैयार

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Naak Mein Ungli Dalne Ke Nuksan, Bar Bar Naak Mai Ungli Dalne Ka Matlab, Naak Mai Ungli Kyu Nahi Dalna Chahiye, Side Effects Of Picking Your Nose
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com