बारिश का मौसम आते ही खाने-पीने की इच्छाएं भी बढ़ जाती हैं. ठंडी हवाएं, रिमझिम बारिश और ऐसे में गरमा-गरम चाय के साथ कुरकुरे पकौड़े या समोसे मिल जाएं, तो मजा दोगुना हो जाता है. आम लोगों की तरह टीवी एक्ट्रेस जस्मिन भसीन भी मानसून के दौरान अपनी फेवरेट स्नैक्स का लुत्फ उठाना पसंद करती हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी बारिश के मौसम वाली फूड क्रेविंग्स साफ नजर आईं.
ये देखिए वीडियो...
बारिश और गरमा-गरम स्नैक्स का परफेक्ट कॉम्बिनेशन
इस वीडियो में जैस्मिन अपनी मॉनसून फूड क्रेविंग्स का आनंद लेती नजर आईं. उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में उनका पूरा दिन खाने-पीने के इर्द-गिर्द कैसे गुजरता है. वीडियो में सुबह 8 बजे वह चाय की चुस्कियां लेती दिखती हैं, इसके बाद 11:45 बजे पकोड़ों का स्वाद लेती हैं. दोपहर 2:45 बजे उनकी प्लेट में वड़ा पाव नजर आता है, जबकि शाम 7:45 बजे फिर से चाय और समोसे के साथ उनका स्नैक टाइम शुरू हो जाता है.
वीडियो के साथ लिखा मजेदार कैप्शन
वीडियो शेयर करते हुए जैस्मिन भसीन ने लिखा, "बारिश हो और गरमा-गरम स्नैक्स न हों? ऐसा कैसे चलेगा भाई!" उनके इस पोस्ट से साफ है कि मॉनसून और चटपटा खाना उनके लिए परफेक्ट कॉम्बिनेशन है.
खाने की शौकीन हैं जैस्मिन भसीन
आइस आपको बता दें, वैसे जैस्मिन भसीन की फूड लव स्टोरी नई नहीं है, इससे पहले भी उनके बॉयफ्रेंड और टीवी अभिनेता अली गोनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर डिनर आउटिंग की झलक फैंस के साथ शेयर की थी, जिसमें टेबल पर फ्राइज, कटलेट, सुशी और पिज्जा समेत कई स्वादिष्ट व्यंजन नजर आए थे.
अगर आप भी मानसून में गरमा-गरम स्नैक्स के दीवाने हैं, तो जैस्मिन भसीन का यह वीडियो आपको जरूर रिलेटेबल लगेगा.
इसे भी पढ़ें: 250 ग्राम खोया से आराम से बनेंगे '46 गुलाब जामुन', स्वाद और बचत एक साथ, ये रही रेसिपी Video
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं